सुप्रभात …21 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

21 नवम्बर 2022, सोमवार, विश्व हेलो दिवस, सोम प्रदोष व्रत, इस दिन प्रदोष मुहूर्त में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। विश्व टेलीविजन दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:39:00, सूर्यास्तः सायं 05:21:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष,एकादशी तिथि 06:07:02 बजे तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। चित्रा 24:14:50 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल जी हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। आयुष्मान योग 21:05:00 तक तपोरान्त सौभाग्य योग । शुभ गुलिक काल 01:26:00 P.M से 02:46:00 P.M तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का राहुकाल 08:07:00 A.M से 09:27:00 A.M तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1872 : प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।
1899 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता हरे कृष्ण मेहताब का जन्म।
1916 :परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म।
1931 : हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म।
1941 : गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।
1970 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी जस्टिन लैंगर का जन्म।
1982 : भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल आरती छाबड़िया का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1970 : प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार सी वी रमन का निधन।
1517 :बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान सिकन्दर लोदी का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।यद्यपि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव संभव है। लेकिन आय के साधन यथावत बने रहेंगे। पैसों की कमी अथवा अन्य कारणों से रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलने की आज भी संभावना बन रही है। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज में आपको  उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। नवीन कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर जाने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है।लेकिन निवेश संबंधी मामलों में जल्दबाज़ी से बचना होगा। स्थाई संपत्ति संबंधी योजनायें हल होंगी। रोज़गार परक योजनाओं में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। वैसे तो आज आप कामकाज को लेकर सक्रिय रहेंगे,लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में मानसिक द्वन्द रह सकता है। करियर से जुड़े लोगों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। कुछ नये व उपयोगी लोगों से भी आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं।कामकाज के  सिलसिले में भ्रमण संभव है। 
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। करियर में कुछ शुभ परिवर्तन भी  संभव है। शासन स्तर पर रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे।  यदि आप रचनात्मक व प्रस्तुतिकरण आदि कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। हालाँकि मन की अस्थिरता रहने व धन ख़र्च होने की संभावना भी बन रही है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आज आपको करियर में कुछ उन्नति व प्रगतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। आय के साधनों में गत दिनों की भांति सुधार संभव है। आपको सहयोगियों व परिजनों से सहानभूति व सहयोग मिलेगा।शुभ कार्यों में धन ख़र्च हो सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी-बहुत संघर्ष भी संभव है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य अपेक्षानुसार हल तो होंगे। नौकरी/व्यवसाय के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। 
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्यों में पिछले दिनों की तुलना में आज अच्छी प्रगति होगी। आप स्वयं भी काफ़ी ऊर्जावान रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आज भी सहयोग मिलेगा। करियर सबंधी लंबित प्रकरण सुलझने शुरू हो सकते हैं।  ।  
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे।रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल  होंगे। कामकाज के संदर्भ में आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सहकर्मियों व अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा भी संभव है।  
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव से भी आपको जूझना पड़ सकता है। यद्यपि आपके कुछ रुके हुए काम अचानक सुधरने शुरू हो सकते हैं। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रह सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। धन प्रबंधन पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। यद्यपि बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर निर्णय लेना हो,तो जल्दबाज़ी से बचें। 
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज संतोषजनक ढ़ंग से चलते रहेंगे। यद्यपि करियर में आज आपके लिए कुछ अच्छी उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती है। नये व्यापार से जुड़ने के योग भी बन रहे हैं। भूमि-वाहन ख़रीदने की योजनायें सफल होँगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: कुछ बूथों पर पड़े छह तो कहीं 11 लोगों ने ही किया मतदान, तीन बजे तक 45.62% वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *