सुप्रभात…23 नवंबर 2022, आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज क राशिफल

23 नवम्बर 2022, बुधवार,स्नान – दान – श्राद्धादि की अमावस्या, सूर्योदयः प्रातः 06:40:00, सूर्यास्तः सायं 05:20: 00
आज का पंचांग

विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि 06:47:44 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। विशाखा नक्षत्र 21:37:00 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं तथा अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं। शोभन 15:38:00 तक तदोपरान्त अतिगंड, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ माना जाता है। शुभ गुलिक काल 10:47:00 A.M से 12:07:00 P.M तक, आज का राहुकाल 12:07:00 P.M से 01:26:00 P.M तक, यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।
आज कें दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1897 : भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म।
1914 : हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म।
1922 : अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी डोनाल्ड टेनंट का जन्म।
1926 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म।
1930 : प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1912 : क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन। 1937 : वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन।
1977 : संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् प्रकाशवीर शास्त्री का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। ऐसी संभावना है, कि आज आपका कोई विशेष कार्य हल हो सकता है। सन्तान की प्रगति से ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। हालाँकि निजि परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की ज़रूरत है। आपकी पिछली किसी समस्या का समाधन संभव है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्ववत चलते रहेंगे।नये व्यवसाय की स्थापना व स्थानांतरण आदि के लिए दिन अनुकूल है। करियर संबंधी भ्रमण पर जाने का योग बन रहा है। आर्थिक कमी के कारण रूके कार्य बनने शुरू होंगे। प्रतिद्वन्दी परास्त होंगे।

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि थोड़ी बहुत भागदौड़ संभव है। यद्यपि करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। यदि आप भूमि-वाहन ख़रीदने मन बना रहे हैं, तो आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। घर में धार्मिक या मांगलिक उत्सव संभव है। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। लेक़िन आपको दिन की कार्य सूचि निश्चित कर लेनी चाहिए। अन्यथा व्यर्थ के कामों में समय जाया हो सकता है। घरेलू उपयोग के सामान की ख़रीददारी संभव है। जमीन,वाहन का क्रय-विक्रय भी संभव है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़ी अपेक्षाएं पूरी होंगी। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य के लिए कारगर सिद्ध होने वाला है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार होगा।पूँजी निवेश भी संभव है। रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी। पैतृक संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला-मटौर-नौणी निर्माणाधीन फोरलेन में किराएदारों ने मांगा मुआवजा

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याओं में धीरे-धीरे सुधार दिखना शुरू होगा। आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। शारीरिक और मानसिक तौर काफ़ी सक्रिय सृजनात्मक रहने वाले हैं। यद्यपि पैसों का अपव्यय भी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार में डाला वोट, जनता से की ये अपील

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी सभी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।आपको नवीन रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। घर और कार्यस्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी मेला: द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में ललित जैन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना जाने का योग भी बन सकता है। 
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे। पैसों संबंधी योजनायें सफल होंगी। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। विदेश संबंधी योजना हल होंगी। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। लेकिन मन में अशान्ति व द्विविधा की स्थिति रह सकती है। 
मीन राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। रुके हुए धन की वापसी आज भी संभव है। हालाँकि धन निवेश के लिए आज का दिन बहुत उचित नही है। निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी हो सकती है। यद्यपि शोध आदि रचनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धिकारक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *