सुप्रभात…26 नवंबर 2022 आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

26 नवंबर 2022, शनिवार, विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस, विधि दिवस, राष्ट्रीय संविधान दिवस सूर्योदय – 6:52 AM सूर्यास्त – 05:59 PM
आज का पंचांग-
विक्रम संवत- 2079, शक सम्वत – 1944, राक्षस, शुभकृत् पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष, अमांत – कार्तिक,शुक्ल पक्ष तृतीया – नवंबर 25 10:34 PM, नवंबर 26— 07:28 PM शुक्ल पक्ष चतुर्थी, नवंबर 26 07:28 PM – नवंबर 27 04:25 PM नक्षत्र ज्येष्ठा – नवंबर 24 07:37 PM – नवंबर 25 05:21 PM मूल – नवंबर 25 05:21 PM – नवंबर 26 02:58 PM योग शूल – नवम्बर 26 05:00 AM – नवम्बर 27 01:14 AM गण्ड – नवम्बर 27 01:14 AM – नवम्बर 27 09:34PM, अशुभ काल राहू – 09:39 AM – 11:02 AM यम गण्ड – 01:49 PM – 03:12 PM गुलिक – 06:52 AM – 08:16 AM दुर्मुहूर्त – 06:52 AM – 07:37 AM, 07:37 AM – 08:21 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त – 12:03 PM – 12:47 PM अमृत काल – 09:12 AM – 10:39 AM ब्रह्म मुहूर्त – 05:07 AM – 06:01 AM
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का जन्म।
1921 : प्रसिद्ध उद्योगपति और श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म।
1922 : अमेरिकन कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम शल्ज़ का जन्म।
1923 : हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति का जन्म।
1926 : भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल (वैज्ञानिक) का जन्म।
1926 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म।
1881 : प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादन नाथुराम प्रेमी का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1995 :भारत के राजनेता और हिंदी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का निधन।
2014 : प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं  रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रुके हुए कार्यों बनने शुरू होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें सफल होंगी। विदेश गमन की योजनाओं में आशानुकल प्रगति होगी। हालाँकि कागज़ी कार्यवाही में आपको बहुत सावधानी की ज़रूरत रह सकती है। घर में धार्मिक अथवा  मांगलिक कार्यों का उत्सव संभव है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावना भी बन सकती है। हालांकि व्यर्थ भ्रमण भी संभव है,अतः दिन की शुरुआत योजनावद्ध तरीके से करनी होगी। आज आपको जोखिम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए।धन प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। यद्यपि रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन काफ़ी शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति और प्रगति की अच्छी संभावनाएं बन रही है।आपकी पिछली समस्याओं का समाधन संभव है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति मिल सकती है। विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में चल रहे मतभेदों में कमी आयेगी।  
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आशानुकूल प्रगति होगी। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे।लाभ के साधनों में सुधार होगा। रूके हुए पैसों की वापसी संभव है। रोज़गार परक योजनाओं में प्रगति होगी। स्थान परिवर्तन व पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।  
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे विशेष प्रयास करने पर आपके सोचे हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। पिछले दिनों की अपेक्षा आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा। विचारों में सकारात्मकता रहेगी। हालांकि आर्थिक जोखिम उठाने से आपको परहेज़ करना होगा।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।करियर संबंधी योजनाओं में  आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगें। आय के साधनों में बृद्धि होगी। नवीन कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। हालाँकि आज आपको पूर्वनिर्धारित कर्यों पर ही विशेष ध्यान देना चाहिए।
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर अर्थपरक यात्रा संभव है। यदि आप करियर को लेकर किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति काफ़ी अच्छी रहने वाली है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। आज आपको आपके अनुभवों व पारिवारिक पृष्ठभूमि का विशेष लाभ मिल सकता है।    
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी व समस्याओं का समाधन होगा। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक चिंतन भी आपका आज बहुत अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को लेकर पिछला संघर्ष कम होगा। हालाँकि कामकाज़ को लेकर वयस्तता व भागदौड़ आज भी अधिक रह सकती है। यद्यपि करियर में  उन्नतिकारक अवसर  मिलने की अच्छी संभावना  बन रही है।आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक धन अपव्यय भी संभव है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। यदि आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापसी का प्रयास करें। रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। सहकर्मियों व मित्रजनों के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। शिक्षा संबंधी योजनायें सफल होंगी।
मीन राशि- आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। नौकरी/ व्यवसाय में  उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार परक योजनायें सफल होंगी। अधिकारी वर्ग से अथवा शासन स्तर पर आपको सहयोग मिल सकता है। धर्म एवं अध्यात्म में आपकी रुचि रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *