सुप्रभात…29 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

पचांग एक नजर में
आज 29 नवंबर, 2022 मंगलवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 व सूर्य दक्षिणायन है। आज से पंचक शाम 07:52 बजे से शुरू हो रहा है जो 04 दिसम्बर प्रात: 06:16 बजे पर समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य को नहीं आरम्भ करना चाहिए। राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक और दिशाशूल उत्तर होगा। यानी आज उत्तर दिशा की यात्रा से बचना होगा।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
आज के दिन 1913 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री और 1935 में सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
इसी दिन वर्ष 1909 में बंगला के प्रसिद्ध इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त, 1993 में
आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में एक जेआरडी टाटा, 2015 में अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन और वर्ष 2011 में असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। नौकरी/ व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर भी हासिल हो सकते हैं। यदि आप रोज़गार से जुड़ने के  लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।
वृष राशि-आपके लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। यदि आप किसी  समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको समाधान की संभावनाएं दिख सकती है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे ,लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत है। थोडी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है।                                              

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज को लेकर थोड़ी-बहुत भागदौड़ संभव है, लेक़िन आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपको कोई  शुभ समाचार मिल सकता है।आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। रिश्ते की बात जो रुक से गई थी,वह आगे बढ़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े  लोगों को आज धन लाभ व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। ऐसी संभावना बन रही है, कि आज आप स्थाई तौर पर आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं,आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापसी की प्रबल संभावना बन रही है। 
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत  चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे लेक़िन जिन योजनाओं में पैसों का जोखिम/रिस्क अधिक रहता हैं उनमें निवेश ना करें। हालाँकि पैसों संबंधी रुके व उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। बच्चों की  शिक्षा के संदर्भ में निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। 
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। हालाँकि व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने व व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्ववत  चलते रहेंगे। आज आपके प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति संभव है।आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा और पराक्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। अर्थपरक छोटी यात्रा आज भी संभव है। यदि टीम लीडर के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष  उपलब्धिकारक रह सकता है।    
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके लिए  कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती हैं।  धन संबंधी योजनायें सफल होंगी। लाभ के साधनों में सुधार होगा। मान,प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा होगा।
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण अचानक कुछ शुभ परिस्थितियां आपके अनुकूल बन सकती है। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है,लेकिन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। अन्यथा अनावश्यक अपव्यय हो सकता है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप पैसों संबंधी किसी योजना (लोन आदि) पर काम कर रहे हैं,तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी। लाभ के साधनों में भी  वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग व  सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें 👉  जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार- सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *