सुप्रभात… 30नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली सेउजानें अपना आज का राशिफल

आज का पंचांग
आज 30 नवंबर, 2022, बुधवार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 और सूर्य दक्षिणायन है। कल से पंचक शुरू हो चुका है जो 04 दिसम्बर प्रात: 06:16 बजे पर समाप्त होगा। इसके साथ आज के दिन भद्रा प्रात: 08:59 बजे से रात्रि के 08:11 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक और दिशाशूल उत्तर होगा।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
वर्ष 1835 में प्रसिद्ध लेखक मार्क ट्वैन का आज के दिन जन्म हुआ था। 1858 को इसी दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ था। जबकि 1888 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
2001 आज के दिन विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन हुआ था। 2010 में इसी दिन भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन। इसी दिन वर्ष 2012 में भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण सम्भव है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कामों में अपेक्षित सुधार होगा। विदेश व शिक्षा संबंधी मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। लेक़िन रिश्ते के मामले में जल्दबाजी ना करें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर से जुड़ी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। यद्यपि मानसिक अस्थिरता रह सकती है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य प्रगति में रहेंगे।हालाँकि कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिए। उच्च शिक्षा व विदेश संबंधी योजनायें सफल होंगी।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको जोख़िम वाले कार्य सोच-समझकर ही हाथ में लेने होंगे। निर्णय लेने की स्थिति में मानसिक द्विविधा रह सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपको कुछ उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रहेंगे। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव है।लेकिन आज आपको जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। 
कन्या राशि– आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। स्थानपरिवर्तन व प्रोन्नति संबंधी रुके हुए मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। हालाँकि अनावशयक धन ख़र्च भी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग :नदी में डूबकर मां-बेटी की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं,तो किसी समर्थ व्यक्ति के सहयोग से उसका समाधान संभव है। सन्तान पक्ष से ख़ुशी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : दो महिलाओं सहित देह व्यापार के चार आरोपियों पर गैंगस्टर

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रोपर्टी संबंधित योजनायें सफल होंगी। यदि आप नवीन रोज़गार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको प्रगति मिल सकती है। विदेश व शिक्षा संबंधी मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण व व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने की भी संभावना बन रही है। अतः समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप शारीरिक तौर पर ऊर्जावान व मानसिक तौर पर काफ़ी मजबूत रह सकते हैं। अर्थपरक यात्रा भी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : रामलाल मारकंडा ने कई नेताओं के साथ छोड़ी भाजपा, शिमला में रिज पर एनएसयूआई ने रवि ठाकुर और हर्ष महाजन को घेरा

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। आज आपको पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। 
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति संभव है। आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। आज आपको आपके अनुभवों व योग्यता का विशेष लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रहने वाला है।
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे अवसर आपको हासिल हो सकते हैं। लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों से दूर रहने व भ्रमण से परहेज़ करना चाहिए। यद्यपि विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। हालाँकि मन शंका-आशंकाओं से घिरा रह सकता है। दिन की अनुकूलता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *