सुप्रभात… 3 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल इतिहास

आज 3 दिसंबर, 2022 शनिवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन। आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ गीता जयंती पर्व मनाया जाएगा और श्री हरि के भक्त मोक्षदा एकादशी व्रत रखेंगे। इसके साथ आज के दिन भद्रा शाम 05:34 बजे से 04 दिसंबर को प्रात: 05:35 बजे तक रहेगा। आज बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग के अनुसार आज राहुकालप्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक और दिशाशूल पूर्व होगा। आज भोपाल गैस कांड दिवस है,
विश्व विकलांग दिवस भी आज ही है।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1884 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ़.राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था। 1988
में प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रमेशचन्द्र मजुमदार का जन्म हुआ था। जबकि भारत के आठवें राष्ट्रपति आर वेंकटरामन का जन्म 1910 में इसी दिन हुआ था। हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील और मननशील रचनाका शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म भी 1913 में आज के दिन ही हुआ था। भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म 1937 में इसी दिन हुआ था। टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म 1982 में इसी दिन जन्मीं हैं।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1979 भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन इसी दिन हुआ था। पुर्तगाल के प्रधान मंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन भी इसी दिन 1980 में हुआ था। भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन इसी दिन 2011 में हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल इतिहास
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में परिवर्तन व कुछ नई संभावनाएं आपके लिए बन सकती हैं, लेक़िन आज भगदौड़ अधिक रह सकती है। दूरस्थ धर्मिक स्थल पर जाने का आप मन बना सकते हैं। प्रोपर्टी में निवेश संभव है। वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रोज़गार व पैसों संबंधी योजनायें हल होंगी। पैसों के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू हो सकते हैं। हालाँकि पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतनी होगी। निजि परिजनों के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे।

मिथुन राशि-आज आपके रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। रोज़गार परक योजनाओं में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। कार्य स्थल में आपको बड़ी भूमिका मिल सकती है। अर्थपरक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। यदि आपने प्रोपर्टी ख़रीदने का मन बना रखा है, तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। 
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन आज आपको अनुशासित व समय का पाबंध रहना चाहिए। यद्यपि भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ विशेष कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं।

सिंह राशि-आज का दिन आपके सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। विशेष प्रयत्नों से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आज भी दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। हालाँकि जिन कार्यों की शुरुआत आप पहले कर चुके हैं,उनमें अपेक्षित प्रगति होगी।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। पार्टनरशिप वाले कार्यों में लाभ मिलेगा। बौद्धिक तौर पर आज आप काफ़ी सक्रिय व सकारात्मक रहने वाले हैं।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। करियर संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक राहत मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की ब्रेकिंग : गलोग गांव में चोरी करने वाले ने ही खंगाले थे क्षेत्र के चार मंदिर, काफी सामान बरामद

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में प्रारम्भिक बाधा तो रह सकती है, लेक़िन आपके सकारात्मक प्रयासों से आपके कार्य हल हो जायेंगे। आज आपकी कल्पना शक्ति व कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी रहने वाली है। इसका आप लाभ ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन विशेष शुभ रह सकता है। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सभा चुनाव : इस सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भरा पर्चा

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में अपेक्षित प्रगति संभव है। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आज आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती हैं। पदोन्नति व स्थानपरिवर्तन के मामले हल होंगे। घर के पुनर्निर्माण व ज़मीन की खरीद विक्री के बारे में आप विचार बना सकते हैं।  
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। रोज़गार परक योजनाओं में सफलता मिलेगी। आज आपका बौद्धिक चिंतन व आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से सम्बंध स्थापित होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। धन निवेश भी संभव है। पूर्व में निवेश किये गये धन का लाभ भी मिल सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। रुके व महत्वपूर्ण कार्य बनने शुरू होंगे। कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : होली मेले में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आए श्रद्धालु, दो की मौत, सात घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *