सुप्रभात…4 नवंबर 2022, आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

04 नवम्बर 2022, शुक्रवार,देव उठनी एकादशी,नैशनल लालीपॉप डे, सूर्योदय – 06:45:00 AM
सूर्यास्त – 06:00:00 PM
आज का पंचांग
विक्रम सम्वत 2079, शक सम्वत 1944,कार्तिक,सूर्य दक्षिणायन शुक्ल पक्ष,एकादशी,
पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, सूर्य तुला राशि में, चन्द्र कुंभ राशि में 06:18 pm तक फिर मीन में प्रवेश करेंगे, करण : वणिज, व्याघात योग, अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक
विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक,गोधुली मुहूर्त-06:19pm से 06:56pm तक।
राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 अचार्य बजे तक।
आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1876 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का जन्म।
1889 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का जन्म। 1911 : साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी सुदर्शन सिंह चक्र का जन्म।
1936 : मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्तला देवी का जन्म।
1957 : ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का जन्म ।
1974 : हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री तब्बु का जन्म
आज इनकी है पुण्य तिथि
1970 : प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण सम्भव है। लाभ के साधनों में सुधार होगा।आपके कुछ विशेष कार्य सिद्ध हो सकते हैं। यद्यपि आपकी प्रवृत्ति थोड़ा बहुत संशयात्मक रह सकती है। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। यदि आप सामाजिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको धैर्य व गम्भीरता का परिचय देना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा चिंता बढ़ सकती है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। पिछले दिनों की अपेक्षा करियर में अच्छी संभावनाएं बननी शुरू हो सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। कामकाज के सिलसिले में अर्थपरक यात्रा संभव है। हालांकि थोड़ी बहुत मानसिक तनाव भी रह सकता है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको दैनिक कामकाज से संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। नौकरी में पदोन्नति व कामकाज के विस्तार हेतु आपको प्रयास तेज कर देने चाहिए। हालाँकि आज आपको भ्रमण से बचना चाहिए और नियमित कार्यों में केंद्रित रहना चाहिए। साथी कर्मचारियों के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा। कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर से संबंधित तथा अन्य प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि आज आपको जोख़िम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए। ख़ासकर प्रोपर्टी में रिस्क लेने से बचना चाहिए। आज आपके आत्मविश्वास में कमी व स्वभाव में उग्रता की अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। यद्यपि क्रोध की अधिकता व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति रह सकती है। वाद-विवाद से भी आपको दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप नौकरी/व्यवसाय संबंधी व अन्य किसी ज़रूरी योजना पर काम कर रहे हैं,तो उसमें आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: चोरी-छिपे मंहगे दामों में कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। पहले से चली आ रही करियर संबंधी समस्याओं का समाधन संभव है,हालांकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। धन प्रवंधन पर भी आपको ध्यान देना होगा। उच्च शिक्षा के संबंध में फैसले सोच-विचार के बाद लेने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति शान्तिपूर्वक चलते रहेंगे। प्रोपर्टी संबंधित योजनायें सफल होंगी। यदि आप नवीन रोज़गार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है।भाग्य की अनुकूलता के कारण रुके हुए कार्य हल हो सकते हैं। विदेश व शिक्षा संबंधी मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव करना चाहते हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा व मेहनत में भी कोई कमी नही रहेगी। यदि आप नवीन व्यवसाय की स्थापना हेतु अथवा रोज़गार परक किसी अन्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। अर्थपरक छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: एचएएस धर्मपाल चौधरी सोलन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। बचत पूँजी का लाभ मिल सकता है। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। शासन-प्रशासन स्तर पर रुके हुए काम बनने शुरू होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति संभव है। आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे।आज आपको किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है।कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क स्थापित हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आप जिस कार्य योजना पर काम करते चले आ रहे हैं, उसमें अपेक्षित प्रगति बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आपके मन-मस्तिष्क में कुछ अच्छे व उन्नति कारक विचार आ सकते हैं। यदि आप सलाहकार व रचनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *