सुप्रभात…5 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

5 नवंबर 2022, शनिवार, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस, तुलसी विवाह, सूर्योदय – 6:38 AM, सूर्यास्त – 5:42 PM,
आज का पंचांग
विक्रम संवत- 2079, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, शनिवार, शरद, उत्तरा भाद्रपद,बालव और कौलव करण, अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक, अशुम समय : यम गण्ड – 1:33 PM – 2:56 PM, कुलिक – 6:37 AM – 8:01 AM, दुर्मुहूर्त – 08:06 AM – 08:51 AM, वर्ज्यम् – 12:00 PM – 01:37 PM
आज के दिन इनका हुआ था जन्म
1870 : महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म “1870” में हुआ.
1917 : हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का जन्म
1921 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार उदयराजसिंह का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1982 : साही, प्रसिद्ध कवि विजयदेव नारायण का निधन।
1998 : प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि नागार्जुन का निधन।
1999 : वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
2008 : हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी सक्रिय रह सकते हैं, लेक़िन ध्यान दैनिक कार्यों में केन्द्रित रखें। अन्यथा आपकी मेहनत व्यर्थ जा सकती है। दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से धन लाभ होगा। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पर्यटक स्थल में भी आप जा सकते हैं। शुभ कार्यों में धन का व्यय भी संभव है।

वृष राशि- आपके स्थाई कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में भी आशानुकल प्रगति होगी। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और विचारों में सकारात्कता रहेगी। करियर में कुछ अच्छा परिवर्तन भी संभव है। यदि आप नये व्यवसाय की स्थापना हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य भी सुधरने शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संशय की स्थिति में हैं, तो आज आप उचित व प्रभावी निर्णय लेने में सफलहोंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज आज भी यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधित उलझे व रूके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। ख़ासकर यदि आप रोज़गार के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप रिश्ते की तलाश में हैं, तो आज आपको आपकी पसन्द का रिश्ता भी मिल सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप करियर में किसी प्रकार का परिवर्तन या विस्तार की चाहत रखते हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। आपके कुछ रुके हुए कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।यद्यपि कामकाज़ को लेकर थोड़ा बहुत संघर्ष भी रह लेक़िन यदि आप सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपके सभी कार्य हल हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अथवा शासन स्तर पर रुके हुए काम करवाने में आप सफल हो सकते हैं। लेक़िन क्रोध की अधिकता व अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। निर्णय लेने में चूक संभव है। अतः आज आपको विवेक बुद्धि का प्रयोग करने की जरूरत है।
कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में आज आपके लिए उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। बौद्धिक रूप से आप काफ़ी सक्रिय व सृजनात्मक रहने वाले हैं। आपकी रुचि मनोरंजक विषय वस्तुओं की ओर अधिक रह सकती है। जमीन-वाहन ख़रीदने के बारे में आप विचार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा आपके कामकाज़ में सुधार संभव है। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें स्थाई सुधार की संभावना बन रही है। पैसों की कमी व संशाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। यदि आप ऋण के कारण परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको कुछ राहत मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज़ को लेकर भागदौड़ अधिक हो सकती है। लेकिन आप स्वयं के परिश्रम से विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल रह सकते हैं। आज आपके विचार भी काफ़ी उन्नत क्रिएटिव रह सकते हैं। हालाँकि स्वभाव में उग्रता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: किसानों से 18हजार क्विंटल गेहूं का बीज खरीदेगा विभाग, 4दिन बाद शुरू होगी कटाई

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनाओं में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप रोज़गार की दिशा में कार्य कर रहे हैं। तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी। आप घर के पुनर्निर्माण के बारे में विचार बना सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कल होगा मतदान, 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां आज हो रहीं रवाना

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति की संभावना बन रही है।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे व प्रभावी निर्णय भी आप ले सकते हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलने की अच्छी संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में आप योगदान दे सकते हैं। छोटी दूरी की अर्थपरक यात्रा भी संभव है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। यदि आप व्यवसाय में कुछ विस्तार की चाहत रखते हैं, तो आज आपको प्रगति मिल सकती है। नौकरी संबंधी योजनाओं में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि मानसिक तौर पर थोड़ी बहुत अस्थिरता भी रह सकती है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में आज आपको उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। बौद्धिक तौर पर आज आप काफ़ी सक्रिय व सकारात्मक रहने वाले हैं। आज आपको आपके अनुभवों व ज्ञान का विशेष लाभ मिल सकता है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *