सुप्रभात… 7 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

7 नवंबर 2022, सोमवार, शिशु सुरक्षा दिवस, केसर जागरूकता दिवस, देव दिवाली, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा तिथि शाम को शाम 4.15 मिनट से शुरू हो जाती है। वहीं पूर्णिमा का स्नान 8 नवंबर 2022 को किया जाएगा। व्रत-पूजन भी इसी दिन होगा। सूर्योदय 06:41 एएम, सूर्यास्त 17:27 पीएम
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत : 1944,कार्तिक,शुक्ल पक्ष,अश्वनी नक्षत्र, सूर्य तुला राशि में, चन्द्रमा मेष राशि में, करण वणिज, सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त -11:53am से 12:45 pm तक, विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक,गोधुली मुहूर्त- 06:41pm से 07:06pm तक, राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक


आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1832 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म।
1858 :स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक बिपिन चन्द्र पाल का जन्म।
1888 : वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म।
1900 :प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद एन.जी. रंगा का जन्म।
1954 : दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हासन का जन्म।
1936: प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म “1936” में हुआ.
आज इनकी है पुण्यतिथि
1862 : मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का निधन।
1923 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का निधन।
2000 : भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन।
2000 : पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। । करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं आपके लिए बन सकती है। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी ऊर्जावान रह सकते हैं, हालाँकि नये व महत्वपूर्ण कार्यों के संदर्भ में आपको मानसिक तौर पर केंद्रित रहने का प्रयास करना होगा।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत भागदौड़ भी संभव है। बहुत आवश्यक ना हो तो आपको भ्रमण से परहेज़ करना चाहिए। यद्यपि देश से बाहर जाने की योजनाएं सफ़ल हो सकती है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आय के साधनों में सुधार होगा। आप किसी महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। रुके हुए पैसों की वापसी की संभावना बननी शुरू होंगी।
कर्क राशि- आज का दिन आपके शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में आज कुछ अच्छी व उन्नतिकारक संभावनाएं ब सकती है। हालांकि कार्यस्थल में आपको विरोधाभास का सामना भी करना पड़ सकता है। भूमि-वाहन की ख़रीद-बिक्री में जल्दबाजी से बचें।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। पिछले दिनों की अपेक्षा लाभ के साधनों में सुधार होगा। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। विदेश व उच्च शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। धर्म-कर्म व अध्यात्म में रुचि रह सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज़ को लेकर थोड़ा-बहुत भागदौड़ भी संभव है। आज आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि महत्वपूर्ण विषयों के बारे में फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें। आर्थिक जोखिम उठाने से भी आपको बचना चाहिए।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यद्यपि करियर में आज आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। लेक़िन घरेलू कलह-क्लेश रहने की संभावना भी बन रही है। यदि आप साझेदारी में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको कामकाज़ पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत रह सकती है।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप करियर से संबंधित या अन्य किसी रोज़गार परक योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। आपकी समस्याओं का समाधन भी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ी-बहुत संघर्ष भी संभव है। अधिक भागदौड़ के बाद प्रस्तावित कार्य हल होंगे। आर्थिक जोखिम उठाने से आपको परहेज़ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। नवीन कामकाज़ की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सिद्ध होंगे। हालाँकि आज व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।प्रोपर्टी की खरीद-बिक्री का योग तो बनता है, लेक़िन
कागज़ी कार्यवाही में बिल्कुल भी लापरवाही न करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति होगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। हालाँकि निर्णय लेने में जल्दबाजी की प्रवृत्ति रह सकती है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। लेक़िन पैसों के लेनदेन में आपको सावधनी बरतने की जरूरत है। धन ख़र्च भी संभव है। प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। आज आपको वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *