सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, मां भगवती का करें आज की सुबह पुण्य स्मरण, पढ़िए आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

आज वर्ष का 267वां दिन है। अब वर्ष में 98 दिन शेष हैं। पितृ पक्ष का आरंभ आश्विन मास महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होता है जो आश्विन अमावस्या तिथि को समाप्त होता है। इस साल पितृपक्ष 20 सितंबर 2021 से शुरू हो चुका है। अंतिम श्राद्ध यानी अमावस्या श्राद्ध 6 अक्टूबर को होगा। आज चौथा श्राद्ध है।

सूर्योदयः- प्रातः 06:00:08
सूर्यास्तः- सायं 06:00:51

आज का पंचांग

24 सितम्बर 2021,शुक्रवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- दक्षिणायन,
ऋतुः- शरद ऋतु, मासः- अश्विन मास, पक्षः- कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 08:00:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं। नक्षत्रः अश्विनि नक्षत्र 08:59:00 बजे तक तदोपरान्त भरणी, अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं भरणी नक्ष्रत्र के स्वामी शुक्र देव जी है। योगः व्याघात 14:07:14 बजे तक तथा हर्षण । गुलिक कालः आज का शुभ गुलिक काल 07:40:00 से 09:11:00 बजे तक, दिशाशूलः शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। राहुकालः आज का राहुकाल 10:42:00 से 12:13:00 बजे तक तिथि का महत्वः आज के दिन मूली नही खाना चाहिए और कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।

आज की सुबह कीजिए मां भगवती के पुण्य स्मरण

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त
https://youtu.be/SzT4gUuIurg

आज का इतिहास
फ्रांस ने 1688 में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
ईस्ट इंडिया कंपनी को 1726 में बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय 1789 को बनाया गया।
फ्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई 1805 में समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी जिसमे फ्रांस की भारी जीत हुई।
मौसम का दूसरा तूफान 1923 में आया। हिस्पनियोला के उत्तर में एक बड़ा तूफान आया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर 1932 में एक विशेष समझौता हुआ।
बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार 1932 में देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
होंडा मोटर कंपनी की स्थापना 1948 में हुई।
यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता 1965 में हुआ।
दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में 1968 को शामिल हुअा।
ब्रिटेन ने 1971 को जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने 1974 को पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
पूर्व सोवियत संघ ने 1978 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
घाना ने 1979 में संविधान अपनाया।
पूर्वी जर्मनी ने 1990 में खुद को वारसा संधि से अलग किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1996 को संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 1996 में हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 2003 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
आई.ए.ई.ए. ने 2005 में ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में 2007 को एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
चीन और नेपाल ने 2008 को दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 2008 को एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
मद्रास उच्च न्यायालय ने 2008 को राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 2009 में चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा 2010 में की गई।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 2013 को 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म 1856 में हुआ।
महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म 1861 में हुआ था।
अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म 1922 में हुआ।
भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म 1925 में हुआ।
भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म 1940 में हुआ।
भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 1950 में हुआ।
वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म 1963 में हुआ।
भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म 1971 में हुआ।
आज इनकी है पुण्य तिथि
सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 1859 में हुआ।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 2006 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: घर से निकलने से पहले देख लें रूट डायवर्जन प्लान, वरना होंगे परेशान, शहर में आज VIP मूवमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *