सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, पितृों का पुण्य स्मरण करें इस भजन के साथ, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

आज वर्ष का 269वां दिन है। अब वर्ष में 96 दिन शेष हैं। आज छठा श्राद्ध है। आज विश्व मूक बधिर दिवस है। विश्व मूक बधिर दिवस 26 सितम्बर को मनाया जाता है, वर्तमान में यह विश्व मूक बधिर सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है। यह सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। विश्व बधिर संघ (डब्ल्यूएफडी) ने वर्ष 1958 से ‘विश्व बधिर दिवस’ की शुरुआत की। आंकड़ों के अनुसार विश्व की क़रीब सात अरब आबादी में बधिरों की संख्या 70 लाख के आस पास है। इस संख्या का 80 फीसदी विकासशील देशों में पाया जाता है। भारत में 2001 के आंकड़ों के अनुसार देश की एक अरब आबादी में बधिरों की संख्या 13 लाख के आसपास है।

सूर्योदयः- प्रातः 06:02:00
सूर्यास्तः- सायं 05:59:00

आज का पंचांग

26 सितंबर 2021, रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः 1943, आयनः दक्षिणायन, ऋतुः शरद ऋतु, मासः अश्विन माह, पक्षः कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 13:06:00 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। नक्षत्रः कृतिका नक्षत्र 14:33:35 बजे तक तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं। योगः- वज्र 15:46:35 बजे तक तदोपरान्त सिद्धि,
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:12:00 से 04:43:00 बजे तक, दिशाशूलः रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
राहुकालः आज का राहु काल 04:43:00 से 06:13:00 बजे तक, तिथि का महत्वः इस तिथि में खट्टी वस्तुओं को नही खाना चाहिए यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।

आज की सुबह पितृों का पुण्य स्मरण करें इस भजन के साथ

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसटीएच बिलिंग घपले की जांच में 34 रसीदें गायब मिलीं

आज का इतिहास

विलियम 1087 में द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का 1777 में फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
न्यूयॉर्क सिटी में 1872 को पहला मंदिर बना।
बेयर्न में गुस्ताव रीटर वॉन कारा ने 1923 में बर्लिन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने 1950 में उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
इंडोनेशिया ने 1950 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
जापान के इतिहास मेंं 1959 को सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
अमेरिका में 1960 को राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने 1973 में अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को 1984 में चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
ब्रिटेन और चीन के बीच 1986 में हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।
सचिन तेंदुलकर ने 1998 में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
अमेरिका ने 2001 में लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
फ्रांस ने 2002 में ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
अमेरिका ने 2004 में असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में 2007 को एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
पूजाश्री वेंंकटेश ने 2009 में रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे 2009 को कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।
सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने 2015 के चुनाव में महिलाओं के मतदान करने तथा शूरा परिषद में शामिल होने की अनुमति देने की घोषणा 2011 में की।
कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक वंगारी मथाई का निधन 2011 में हो गया जो 2004 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनी।
संयुक्त राष्ट्र ने 2011 में “स्वच्छ विकास तंत्र” योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला “कार्बन क्रेडिट” दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
मेक्सिको के इगुआला में 2014 को सामूहिक अपहरण की घटना।
26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म 1820 में हुआ।
भारतीय कवि, वकील, और राजनीतिज्ञ गुलाम भीख नैरंग का जन्म 1876 में हुआ।
नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म 1888 में हुआ।
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म 1921 में हुआ।
फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म 1923 में हुआ।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ।
26 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण लोगों के निधन
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन 1956 में हुआ।
गोवा के स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का निधन 1958 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का निधन 1977 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का निधन 1989 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *