सुप्रभात, जानें आज का पंचांग और पवनपुत्र को मनाने के लिए सुनें उनकी आराधना, साथ में जानें आज का इतिहास

29 जून 2021 दिन-मंगलवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:12, आयनः- उत्तरायण, ऋतुः- वर्षा ऋतु, मासः- आषाढ़ा माह
पक्षः- कृष्ण पक्ष, तिथिः- पंचमी तिथि 13:24:30 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, तिथि स्वामीः- पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं।
नक्षत्रः- शतभिषा नक्षत्र 25:02:25 बजे तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, नक्षत्र स्वामीः- शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं। योगः- प्रीति 12:18:48 बजे तक तदोपरान्त आयुष्मान। गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 12:24:00 से 02:09:00 बजे तक, दिशाशूलः- आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जाएं। राहुकालः- आज का राहु काल 03:53:00 से 05:38:00 बजे तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में खट्टी वस्तुओं को नही खाना चाहिए यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

मारूतिनंदन को मनाना है तो इन भजनों से से करें दिन का शुभारंभ

https://youtu.be/cjei1xYtcAM

पवनपुत्र हनुमान को प्रसन्न कर देगा यह भजन

आज का इतिहास
1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।
1757 : मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली।
1827 ब्रिटिश रसायनशास्‍त्री जॉन वाॅकर ने माचिस की बिक्री शुरु की.
1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।
1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
2000 भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005: भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन में मां शूलिनी सेवा दल बन रहा गरीबों का मसीहा, 52 शादियों का उठा चुकी है बेड़ा

आज जन्मे लोग
1861 हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म।
1893 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म
1901 भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म
1920 पंडित रवि शंकर का जन्‍म।
1922 युगोस्लावियाई कवि वास्को पोपा का जन्म
1942 अभिनेता जितेंद्र का जन्‍म हुआ।
1970 पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुश्ताक अहमद का जन्म

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: सुबह 11 बजे तक 13% वोटिंग, हरिद्वार में EVM पटकी, हिरासत में मतदाता

29 जून को हुए निधन
भारतीय साहित्यकार, पत्रकार मेहता लज्जाराम का निधन 1931 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री रहे सरदार बलदेव सिंह का निधन 1961 में हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन 1966 में हुआ था।
बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन 1873 में हुआ था।
राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन 1988 में हुआ था।
भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी.सुब्रह्मण्यम का निधन 2016 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *