सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, पितृ पक्ष में न करें ये काम, सुनिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाले भजन, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ


आज वर्ष का 266वां दिन है। अब वर्ष में 99 दिन शेष हैं। पितृ पक्ष का आरंभ आश्विन मास महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होता है जो आश्विन अमावस्या तिथि को समाप्त होता है। इस साल पितृपक्ष 20 सितंबर 2021 से शुरू हो चुका है। अंतिम श्राद्ध यानी अमावस्या श्राद्ध 6 अक्टूबर को होगा। आज चौथा श्राद्ध है। सूर्योदयः- प्रातः 06:00:00 सूर्यास्तः- सायं 06:00:00

आज का पंचांग
23 सितम्बर 2021,गुरुवार, विक्रम संवत 2078, शक संवतः 1943, दक्षिणायन, शरद ऋतु,
अश्विन माह, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि समस्त तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। अश्विनि नक्षत्र अगले दिन 08:48:31 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र, अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु हैं तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र है।
योगः- ध्रुव 13:47:14 तक तदोपरान्त व्याघात, शुभ गुलिक काल 09:11:00 से 10:42:00 बजे तक
दिशाशूलः- गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। आज का राहुकाल 01:44:00 बजे से 03:15:00 तक
तृतीया तिथि को परवल नहीं खाना चाहिए और इस तिथि में शिल्प, चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश शुभ है।
गुरूवार के दिन सुनें ये भजन, करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

पितृ पक्ष में क्या न करें
शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
श्राद्ध कर्मकांड करने वाले व्यक्ति को अपने नाखून नहीं काटने चाहिए। इसके अलावा उसे दाढ़ी या बाल भी नहीं कटवाने चाहिए।
इस दौरान कोई वाहन या नया सामान न खरीदें।
तंबाकू, धूम्रपान सिगरेट या शराब का सेवन न करें। इस तरह के बुरे व्यवहार में लिप्त न हों। यह श्राद्ध कर्म करने के फलदायक परिणाम को बाधित करता है।
यदि संभव हो, तो सभी 16 दिनों के लिए घर में चप्पल न पहनें।
ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के पखवाड़े में पितृ किसी भी रूप में आपके घर में आते हैं। इसलिए, इस पखवाड़े में, किसी भी पशु या इंसान का  अनादर नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, आपके दरवाजे पर आने वाले किसी भी प्राणी को भोजन दिया जाना चाहिए और आदर सत्कार करना चाहिए।
इसके अलावा, मांसाहारी भोजन का सेवन बिलकुल न करें। श्राद्ध कर्म के दौरान आप जनेऊ पहनते हैं तो पिंडदान के दौरान उसे बाएं की जगह दाएं कंधे  पर रखें।

आज का इतिहास

रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर 1739 में हस्ताक्षर।
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 को असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में 1857 को आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में आज ही के दिन स्वर्गवासी हुए थे।
बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) 1929 में पारित।
पाकिस्तान ने 1955 को बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
ब्रिटेन ने 1958 में क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में युद्ध विराम का आदेश।
अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन 1970 में मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में 1976 को घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम के यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
सोमालिया के संविधान को 1979 में राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
गल्फ़ एयर का यह यात्री जहाज़ 1983 में पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा था और पर सवार ज़्यादातर यात्री पाकिस्तानी थे। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज़ में रखे सामान में विस्फोट हो गया था।
अमेरिकी कांग्रेस ने 1986 में गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
यूगोस्लाविया का 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
ताबा (मिस्र) में 1995 को इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
सिडनी ओलम्पिक में 2000 को संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2001 को भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर 2002 को पुन: सत्ता में।
मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन 2002 में लांच हुआ।
भूटान में 2003 को लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
हैती में 2004 को तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2006 में भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2009 में भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म 1903 में हुआ।
हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 1908 में आज ही दिन हुआ था।
विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म 1917 में हुआ।
हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 1935 में हुआ।
23 सितंबर को हुए निधन
विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में निधन 1939 में हुआ था।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन 1863 में हुआ।
आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन 1969 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : रश्मि हत्याकांड में पति के बाद ससुर भी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *