सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, मां भगवती की आराधना से बनाएं अपने दिन को शुभ, पढ़ें आज का इतिहास और भी कुछ ज्ञान की बातें

दिनांक 27 अगस्त 2021, दिन शुक्रवार,विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- दक्षिणायन, ऋतुः शरद ऋतु, मासः भाद्र मास, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः चतुर्थी तिथि 05:16:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं। नक्षत्रः रेवती नक्षत्र 22:29:37 बजे तक तदोपरान्त अश्विनि, नक्षत्र स्वामीः- रेवती नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं अश्विनि नक्ष्रत्र के स्वामी केतु देव जी है। योगः- गंड 29:23:50 बजे तक वृद्धि, गुलिक कालः आज का शुभ गुलिक काल 09:09:00 से 10:46:00 बजे तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। राहुकालः- आज का राहुकाल 01:59:00 से 03:36:00 बजे तक, आज के दिन मूली नही खाना चाहिए और कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
सूर्योदयः- प्रातः 05:40:08, सूर्यास्तः- सायं 05:20:51

भारत में आज से राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू होता है।

आज के दिन मां भगवती की आराधना से शुभारंभ करे अपने दिन का

https://youtu.be/QbrMqFfD6Eg

आज का इतिहास

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी का कांग्रेस से इस्तीफा

1604 में आज के ही दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरू ग्रंथ साहिब की प्रतिष्ठापना की गई थी। 1859 में इसी वर्ष दुनिया की पहली व्यावसायिक रूप से पेट्रोलियम की खोज टिटसविले, पेंसिल्वेनिया में हुई थी और 1870 में आज के ही दिन भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई थी। वर्ष 1881 में इसी दिन जॉर्जिया के पास भयंकर तूफान आया था, इस तूफाना में 700 मौतें हुई थी। 1896 में आज के ही दिन विश्व इतिहास में सबसे छोटा युद्ध यूनाइटेड किंगडम और ज़ांज़ीबार के बीच हुआ था। यह युद्ध नौ बजे शुरू हुआ और 45 मिनट बाद यानी 9 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो गया। वर्ष 1928 में आज के ही दन केलॉग-ब्रैंड युद्ध संधि पर पंद्रह राष्ट्रों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।
1933 में आज के दिन पहली अफ्रीकी बाइबिल ब्लोमफोंटिन में शहर में एक बाइबल महोत्सव के दौरान पेश की गई थी। 1939 में दुनिया का पहला जेट विमान टर्बोजेट संचालित हेइंकेल हे 178 ने पहली उड़ान भरी थी। 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने प्रशांत सागर के न्यू जॉर्जिया द्वीप को खाली कर दिया था। 1956 में यूनाइटेड किंगडम में काल्डर हॉल परमाणु ऊर्जा स्टेशन राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से जोड़ा गया था, जो औद्योगिक स्तर पर बिजली उत्पन्न करने के लिए दुनिया का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा स्टेशन था।
वर्ष 1962 में मैरिनर— 2 मानव रहित अंतरिक्ष मिशन नासा द्वारा वीनस में लॉन्च किया गया था। 1975 में इसी दिन पुर्तगाली तिमोर के राज्यपाल ने अपनी राजधानी, दीली को त्याग दिया, और एक विद्रोही समूह पर नियंत्रण छोड़कर, अटौरो द्वीप पर चला गया था। 1976 में इसी दिन भारतीय सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई थी। 1982 आज के दिन तुर्की सैन्य राजनयिक कर्नल अतीला अल्टीकिट को ओटावा में गोली मार दी गई थी। 1990 में इसी दिन वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमरीका ने निष्कासित कर दिया था। 1991 में आज के दिन मोल्दोवा ने यूएसएसआर से आजादी की घोषणा की थी। 1999 में आज के दिन सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं थी।
और 2011 में तूफान आईरेन संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट से टकराया था। जिसमे 47 लोगों की मौत हो गई और अनुमानित 15.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  जयसिंहपुर न्यूज : पंचरुखी उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील में बदलने की घोषणा

27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
1908 आज के दिन जापानी प्रधानमंत्री सॉसुक ऊनो का जन्म हुआ था। 1997 में आज के दिन राजपुताना के एक बन्ना विरजपाल सिंह सांसरी का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर क्षेत्र से गुमशुदा दो महिलाओं को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गढ़ मुक्तेश्वर से किया सकुशल बरामद

27 अगस्त को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
वर्ष 2006 में भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ था। 2015 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और पायलट सर रिचर्ड किंग्स लैंड का निधन हुआ था और
वर्ष 2015 में आज के ही दिन अमेरिकी बास्केटबाल खिलाड़ी और कोच डेरिल डॉकिन्स का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *