सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, आज भोले भंडारी का करें पुण्य स्मरण, पढ़िए आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

आज वर्ष का 263वां दिन है। अब इस वर्ष के 102 दिन शेष है। आज वर्ष का 38वां सोमवार है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:58:00 सूर्यास्तः- सायं 06:02:00

आज का पंचांग

20सितंबर 2021, सोमवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवत 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु
भाद्र माह, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 29:25:41 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। पूर्वा भाद्रपद 28:02:00 तक तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। योग: शूल 15:22:20 तक तदोपरान्त गंड, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 01:46:00 से 03:17:00 तक, दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहु काल 07:39:00 से 09:11:00 तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में घी नहीं खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।

आज करें भोलेनाथ का पुण्य स्मरण

https://youtu.be/Q3kojZMA38g

20 सितंबर का इतिहास

फ्रांस ने 1792 में प्रशिया को वाल्मी में हराया।
भाप से चलने वाली पहली बस 1831 में बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था। आज पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाली बसें जन परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गयी हैं।
नीदरलैंड(एम्सटेर्डम-हारलेम) में 1839 को पहला रेल रोड खुला।
अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने 1854 में रूस को पराजित किया।
मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र ‘द हिन्दू जी एस अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक अंक के रूप में 1857 को पहली बार प्रकाशित हुआ।
ब्रिटिश सैनिकों ने 1857 में विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर उस पर कब्जा किया।
मद्रास का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में 1878 को सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित।
पहला कांत फिल्म समारोह 1946 को आयोजित।
रूसी प्रोब ने 1970 में चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
दुनिया के मशहूर ‘बैटल ऑफ सक्सेज’ में 1973 को बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
एप्पल उपग्रह ने 1983 में कार्य करना बंद किया।
लेबनान की राजधानी बेरूत में 1984 को स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया था।
संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन 1995 में प्रारम्भ।
क्लिंटन दम्पत्ति 2000 में ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
अमेरिका ने 2001 में 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2003 में एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
इंडोनेशिया में 2004 को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 2006 में 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 2007 में 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।
मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को 2009 में आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान से वार्ता के लिए गठित सरकारी शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार बुरहानुद्दीन रब्बानी की 2011 को काबुल में अमेरिकी दूतावास के समीप स्थित निवास पर, पगड़ी में विस्फोटक छिपाए, आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई।
पाकिस्तान में 2011 को शिया तीर्थयात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सीमावर्ती शहर ताफतान जा रही बस को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में बंदूकधारियों ने रुकवा कर 26 लोगों को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का जन्म 1547 में हुआ।
भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म 1856 में हुआ।
मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म 1897 में हुआ।
अर्थ, सारांश, नाम जैसी हिंदी कला फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म 1897 में हुआ।
प्रसिद्ध अभिनेत्री सोफिया लोरेन का जन्म 1897 में हुआ।
भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म 1911 में हुआ।
तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का जन्म 1924 में हुआ।
भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म 1948 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: कंडाघाट का युवक और भावानगर की युवती 12.26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

20 सितंबर को इनकी है पुण्य तिथि

दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन 1388 में हुआ।
गोवा के वैज्ञानिक-क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन 1819 में हुआ।
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन 1927 में हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन 1933 में हुआ था।
भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन 1942 में हुआ।
प्रसिद्ध साहित्यकार दया पवार का निधन 1996 में हुआ।
तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री राजकुमारी का निधन 1999 में हुआ।
हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन 2017 में हुआ।
हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का निधन 2009 में हुआ।
रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन 2012 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *