सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, शनि देव के स्मरण से करें दिन की शुरूआत और आज के इतिहास के साथ बहुत कुछ और भी

आज वर्ष का 261वां दिन है। अब इस वर्ष के 104 दिन शेष है। आज वर्ष को 39वां शनिवार है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:56:00 सूर्यास्तः- सायं 06:04:00

विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, भाद्र माह, शुक्ल पक्ष
तिथिः- द्वादशी तिथि 06:55:00 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। घनिष्ठा नक्षत्र 27:21:00 तक तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं। सुकर्म 18:23:04 तक तदोपरान्त धृति, शुभ गुलिक काल 06:07:00 से 07:39:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। आज का राहु काल 09:11:00 से 10:43:00 तक, द्वादशी तिथि में मसूर नहीं खाना चाहिए यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

आज शनिदेव के स्मरण से करें अपने दिन का शुभारंभ, दिन बन जाएगा

https://youtu.be/Uhp1guK-Fn4

आज का इतिहास
1180 – फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने।
1615 – थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे।
1803 – अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया।
1810 – चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।
1812 – मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार की मौत।
1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू।
1919 – हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम को मंजूरी दी गई।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया
1967 – नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1986 – महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।
1988 – बर्मा का संविधान रद्द किया गया।
2003 – अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू।

आज हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के जन्म
1906- काका हाथरसी
1950- शबाना आज़मी, हिंदी फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री
1976- रोनाल्डो, ब्राजील का महान फुटबॉल खिलाड़ी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर सात फेरे के बाद दुल्हन पहुंची वोट डालने

आज के दिन की पुण्य तिथियां
1899- बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से राजनारायण बोस का निधन।
1930- राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन।
1953- हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का निधन
१९५७- स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन।
1958- ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन
1961- संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का निधन।
1992- भारत के पहले मुसलमान मुख्य न्यायाधीश तथा भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन।
2002- मराठी साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: NH-5 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, सपरून बाय पास पर हटाए अवैध कब्जे

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: पर्यटन सीजन और चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा चक्र किया मजबूत

https://chat.whatsapp.com/HcDbII6E0hOIZ73DD2mLXa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *