सुप्रभात..आज का पंचांग, सुदामा चरित्र सुनें बागेश्वर बाला जी सरकार के श्री मुख से, आज की
यह परीक्षा हुई रद्द, आचार्य पंकज पैन्यूली बता रहे आज का राशिफल

09 जुलाई 2022, शनिवार, सूर्योदयः प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः सायं 06:46:58

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 23:33:06 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। स्वाति नक्षत्र 26:13:18 तक तदोपरान्त विशाखा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा विशाख नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। साध्य योग 06:00:00 तक तदोपरान्त शुभ योग, शुभ गुलिक काल 05:29:00 से 07:13:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 08:57:00 से 10:42:00 तक, यह तिथि अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।

आज सुनिए सुदामा चरित्र बागेश्वर बाला जी सरकार के श्री मुख से, रो न पड़ें तो कहिए

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1900 – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्म हुआ था।
1923 – दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्म हुआ था।
1930 – फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म हुआ था।
1925 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक गुरु दत्त का जन्म हुआ था।
1938 – भारतीय अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1991 – सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन हुआ था।

काम की बात, आज होने वाली परीक्षा यूजीसी ने की रद्द
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी नेट 2022 की दो विषयों के लिए 9 जुलाई, 2022 को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार 9 जुलाई को होने वाली तेलुगु और मराठी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आधिकारिक सूचना अब ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। नोटिस के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने का फैसला किया है क्योंकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार की अपनी राज्य स्तरीय परीक्षाएं निर्धारित हैं।GC NET 2022 July 9 एग्जाम- ये पेपर हुए हैं स्थगित
सब्जेक्ट कोड- विषय
27- Telugu
38- Marathi
यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 सेशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक
UGC NET 2022 एग्जाम डिटेल
300 नंबर की परीक्षा
3 घंटे का समय
पेपर 1 में 50 प्रश्न
पेपर 2 में 100 प्रश्न
वस्तुनिष्ठ होंगे सभी प्रश्न
UGC NET Admit Card 2022: इन डेट्स में होनी हैं परीक्षा
09 जुलाई (स्थगित कर दी गई है), 11 जुलाई, 12 जुलाई, 12 अगस्त, 13 अगस्त,
14 अगस्त

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, मंडी से कंगना रणौत और कांगड़ा से डा. राजीव भारद्वाज को मिला टिकट

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य शांतिपूर्ण संम्पन्न होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अपेक्षित धनलाभ होगा। आपकी चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज सम्भव है।ख़ासकर यदि आप किसी अदालती विवाद से जूझ रहें हैं तो आज आपको स्थायी समाधान मिल सकता है।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्ववपूर्ण कार्य आज सिद्ध हो सकता है। आज आप नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में महत्वपूर्ण यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों व भाई बहिन से आज भरपूर सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजगढ़ न्यूज : नेहरू मैदान में पहली बार आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन आज आप अकारण मानसिक तनाव में रह सकते हैं। और जल्दबाज़ी में लिये जाने वाले निर्णयों के कारण आर्थिक हानि भी उठा सकते हैं। अतः आज आपको संयम पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा।

कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ कारक है, लेकिन आज आपके मन—मस्तिष्क में संकल्प-विकल्पों की अधिकता रह सकती है। अतः आप बिना विचारे अथवा भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। जो पारिवारिक विवाद का कारण बन सकता है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। बल्कि आज आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि कॉस्मेटिक,सौन्दर्य प्रसाधन व चांदी के व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो प्रभावित नही होंगे लेकिन अल्प लालच में आप आर्थिक हानि उठा सकते हैं। परन्तु यदि आप आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे तो,अच्छे नतीजे तक पहुंच सकते हैं।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। आपको मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपार जनसमर्थन मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  28मार्च 2024, गुरुवार, आज का राशिफल

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है, नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अर्थात यदि आप संभलकर ज़िम्मेदारी का निर्वाह करेंगे,तो दिन शान्तिपूर्वक व्यतीत होगा। और आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर भी मिलेंगे,लेकिन यदि आप बिना विचारे जोखिम वाले कार्य करेंगें तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं तो आज आप रोजगार के साधनों से जुड़ सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन किसी न किसी कारण से आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। प्रतिद्वंदियों के द्वारा रचे गये षड़यंत्र में भी आप उलझ सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अतः आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना होगा। दैनिक काम-काज को किसी भी गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। धन प्रबंधन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *