सुप्रभात: पढ़िए आज का पंचांग, जानिए आज कौन से व्रत व त्योहार हैं, श्रीगणेश वंदना से बनाएं सुबह को शुभ और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का अपना राशिफल

आज नाग दिवाली, विवाह पंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव- मान्‍यता है क‍ि इसी द‍िन भगवान श्रीराम के साथ माता जानकी का व‍िवाह संपन्‍न हुआ था। यही वजह है क‍ि इस द‍िन को विवाह पंचमी और श्रीराम व‍िवाहोत्‍सव के नाम से जाना जाता है। इसी द‍िन नाग द‍िवाली भी है। इस मौके पर नागों के पूजन का खास महत्व होता है। सूर्योदयः- प्रातः 06:13:00 सूर्यास्तः- सायं 05:49:00

आज का पंचांग
8 दिसम्बर 2021, बुधवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु मासः- मार्गशीर्ष माह, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि 21:26:55 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं। श्रवण नक्षत्र 05:51:00 तक तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल जी हैं। ध्रुव योग 13:07:53 तक तदुपरांत व्याघात योग, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 10:54:00 से 12:12:00 तक, राहुकालः- आज का राहु काल 12:12:00 से 01:30:00 तक,
यह तिथि समस्त शुभ कार्यों के लिए शुभ है तथा इस तिथि में ऋण किसी भी कीमत पर न दें।

भगवान श्री गणेश की आराधना करें आज सुबह

https://youtu.be/iMKL2XMF5Ao?list=RDncZrbeohOhY

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपका बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो साकारात्मक पहल करें। प्रयास सफल होंगे। आज आपका रुझान  “मंत्र”जप,ध्यान आदि की ओर अधिक रह सकता है। स्थाई संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।
वृष राशि-यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आज आप किसी काम की सुरुवात करते हैं, तो भाग्य की अनुकूलता के कारण कार्य सिद्धि की पूर्ण संभावना है। लेकिन आज कार्य स्थल छोड़कर आपको कहीं भी नही जाना चाहिए। और यदि आप सामाजिक कार्य करते हैं, तो आज जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में बाधा आ सकती है। आज आपको नियमित कार्यों को ही प्रधानता देनी होगी। शारीरिक कष्ट भी आपको आज रह सकता है।
कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिलने वाला है।नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  12 अप्रैल 2024, शुक्रवार, आज का दिन और आपका राशिफल

सिंह राशि-आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है,यदि आप नौकरी पाने या व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से पीड़ित हैं, तो आज आपका शत्रु परास्त होने वाला है।
कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों को कैसे बढ़ाया जाय,इस विषय पर चिंतन और मनन कर सकते हैं। आज आप नौकरी या व्यवसाय में सहयोग पाने हेतु किसी  समर्थवान व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से थोड़ा अशान्ति मिल सकती है।
तुला राशि-आज आप पारिवारिक अशान्ति के कारण चिंतित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। आज आपका व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज आपका कार्य के प्रति पूर्ण समर्पणभाव  रहेगा। जिस कार्य को आप कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आज किसी काम को भी शुरू करना चाहते हैं,तो अवश्य करें कार्य सिद्ध  होगा। आज आपको यश,मान,सम्मान और पारितोष भी मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपको कोई जोखिम वाला काम नही करना चाहिए। यदि आप किसी निजि कम्पनी में में काम करते हैं,तो उच्चस्थ कर्मचारियों से अच्छा संवाद  बनाये रखें, अन्यथा नौकरी को खतरा हो सकता है।
मकर राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।बहुत दिनों से रुके कार्य आपके आज पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि-आज आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह  वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं। 
मीन राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी निजि परिजन के माध्यम से नौकरी या व्यापार में आपको बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। यदि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। संतान की उन्नति प्रगति से भी आपको प्रसन्नता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, अजय भट्ट के समर्थन में मांगे वोट

रिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

जी मतदाता जी : दमुवाढूंगा में वोट के नाम पर भड़क गए बुजुर्ग बोले— जी करता है इस बार वोट ही न डालूं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रचार की उलटी गिनती शुरू…आज हल्द्वानी में गरजेंगे योगी, दो जगह जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *