10 फरवरी 2022…सुप्रभात : पढिये आज का पंचांग, सुनिए भगवान विष्णु के भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का अपना राशिफल

10 फरवरी 2022, गुरूवार, महानन्दा नवमी, सूर्योदयः- प्रातः 06:28:00, सूर्यास्तः- सायं 05:32:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, माघ माह, शुक्ल पक्ष
नवमी तिथि 11:09:29 तक समाप्ति तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी माँ दुर्गा जी हैं। तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी है, रोहिणी नक्षत्र 27:32:00 तक समाप्ति तदोपरान्त मृग नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव है।
योगः- इंद्र 18:47:44 तक तदोपरान्त वैधृति, शुभ गुलिक काल 09:49:00 से 11:12:00 तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। आज का राहु काल 01:58:00 से 03:21:00 तक

आज भगवान विष्णु के भजन सुनकर बनाएं अपनी सुबह को मंगलमय

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। किसी निजि परिजन के कारण आपको खुशी मिल सकती है। यदि आप सरकारी अनुदान के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
वृष राशि- आज आपके प्रास्तावित कार्य पूरे होंगे।यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी लाभप्रद यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। छोटी बहिन की तरफ से आपको खुशी मिल सकती है।
मिथुन राशि-आज आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज विचार टाल दें। बिना कारण आपकी मानसिक उलझन भी बढ़ सकती है। अतः आज आपको नियमित कार्यों पर ही केन्द्रित रहना चाहिये।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। रोजगार संबंधी रुकावटें दूर होंगी। आज आप किसी जानकार या मित्र के सहयोग से किसी बड़े को साधने में सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि-यदि आप नौकरी पेशे वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपको कार्यस्थल में बहुत ही सावधनी की आवश्कता हैं। अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार स्थल में भी विवाद की संभावना रह सकती है।
कन्या राशि-आज आपके रुके हुए काम ,पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे। खासतौर पर यदि आप रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आज आपका लक्ष्य पूरा हो सकता है।
तुला राशि-आज आपको कार्य स्थल में शान्ति और संयम के साथ रहने की आवश्यकता है। क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं को मुसीबत में डाल सकते हैं। धन के मामले में भी काफी सोच;विचार की जरूरत हैं।
वृश्चिक राशि-आज आपको जीवनसाथी की तरक्की/पदोन्नति के कारण खुशी मिलने का योग बन रहा है। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं, तो आज आपको व्यापार में उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- आज के दिन आप अनावश्यक कार्यों या व्यर्थ के विवाद से उलझ सकते हैं। कार्य स्थल अथवा व्यवसाय स्थल में माहौल सौहार्द पूर्ण बनाये रखें। लेकिन इन सब कमजोरियों के बावजूद आपको अचानक धनलाभ भी हो सकता है।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। खासकर ऐसे विद्यार्थी (जो मन पसन्द, संस्थान या मनपसन्द विषय लेकर उच्च शिक्षा) में प्रवेश पाना चाहते हैं,उनके प्रयास आज सफल होंगे।
कुम्भ राशि-आज आपका किसी निजि परिवारीजन से मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं। यह भी संभव है, कि आप वाहन के कारण भी परेशान हो सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।यदि आप किसी काम को लेकर चिंतित हैं, तो आज उसका स्थाई समाधान निकलने वाला है। आप वेरोजगार हैं, तो आज के प्रयास अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी पहुंचे सीएम योगी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

बागेश्वर अपनी गाड़ी फंसी कीचड़ में, तो बोले कांग्रेसी— नोटा को वोट देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *