14 जनवरी 2022 … सुप्रभात : पढ़ें आज का पंचांग, दक्ष कार्की की आवाज में सुनें उत्तरायणी गीत और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

14 जनवरी 2022, शुक्रवार, मकर संक्रान्ति, सूर्योदयः- प्रातः 06:43:00, सूर्यास्तः- सायं 05:17:00, आज के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण या मन्दिर में गाय के घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं।

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943,उत्तरायण, शिशिर ऋतु, पौष माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 22:20:20 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 20:17:40 तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। शुक्ल योग 13:33:38 तक इसके बाद ब्रह्मा योग, शुभ गुलिक काल 08:33:00 से 09:52:00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। आज का राहु काल 11:11:00 से 12:30:00 तक, द्वादशी तिथि में मसूर नहीं खाना चाहिए यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

आज नन्हे लोक गायक दक्ष कार्की की आवाज में सुनें उत्तरायणी गीत

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको पैतृक संपत्ति का किसी प्रकार से लाभ मिल सकता है। आप धन-पैसे को निश्चित अवधि के लिए जमा भी कर सकते हैं। यदि आप सार्वजनिक या किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों मिल सकती है।
वृष राशि-आज आपका झुकाव भौतिक सुख संसाधनों के प्रति अधिक रह सकता है।यदि आप सीधे तौर जनता से जुड़े हुए काम अथवा व्यापार(जैसे-अभिनेता,नेता online busness आदि) करने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपको जनता से सराहना और व्यापारिक लाभ मिल सकता है। आपको छोटे भाई बहिन से भी खुशी मिल सकती है।

मिथुन राशि-आज आप मानसिक उलझन के कारण परेशान रह सकते हैं। नेत्र विकार के कारण भी आप परेशानी महसुस कर सकते हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है। अतः आज आपको धन के अपव्यय से भी बचना होगा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा।
कर्क राशि-आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।तथा शारीरिक रूप से भी आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे और यदि कहीं धन रुका हुआ है, तो उसकी वापसी की भी पूरी संभावना है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं,उन्हें आज अधिक प्रयास करने चाहिए, प्रयास सफल होने की पूरी संभावना है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको दैनिक कार्यों में ही ज्यादा ध्यान देना होगा। आज आपको नई गतिविधि या नये प्रयोग से बचना उचित होगा।
कन्या राशि-आज भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। फलस्वरूप जो काम रुके हुए थे,वे आज बनते हुए दिखाई पड़ेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको व्यापार विस्तार हेतु कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। कार्यस्थल में आपको सहकर्मियों या अधिनस्थ कर्मचारियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आप स्वयं अनुशासन में रहते हैं, तो आप दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आप किसी नये व्यवसाय की शुरुवात कर सकते हैं। आपके जीवन साथी को नौकरी में पदोन्नति अथवा व्यापार में उन्नति मिल सकती है।यदि आप वकील या न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि-आज के दिन आप वेबजह के कार्यों से जुड़कर समय और धन का नुकसान कर सकते हैं। किसी विवाद में भी आप उलझ सकते हैं। अतः आज आपको पूरे दिन की कार्ययोजना सुनिश्चित कर आगे बढ़ना उचित रहेगा।
मकर राशि- आज आपका झुकाव विपरीत लिंगी के प्रति अधिक रह सकता है। किसी प्रेम प्रसंग की शुरुवात भी आप कर सकते हैं। लेकिन यदि आप काम की ही तरफ ध्यान रखते हैं, तो आज आप कोई खास उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज आप किसी प्रिय वस्तु या प्रिय व्यक्ति के कारण चिंता में रह सकते हैं। जमीन आदि स्थाई संपत्ति के कारण भी आपका किसी से विवाद संभव है। आपके मान-सम्मान को भी आज ठेस पहुंच सकती है।किसी षडयंत्र का शिकार भी आप बन सकते हैं।
मीन राशि-यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको सहकर्मियों से बहुत अच्छा सहयोग और सराहना मिलने वाली है। आप यदि सामाजिक व्यक्ति हैं, तो आज आपकी समाज में अच्छी प्रतिष्ठा हो सकती है। यदि आप जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं, तो आज आपको सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने 7.85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जानें… क्यों मनाते हैं मकर संक्रन्ति : क्या है वैज्ञानिक महत्व और क्या है विधि विधान

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: दिल्ली सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, फंसाने और धमकाने का आरोप

कहिए नेता जी! हां यूकेडी ने बहुत गलतियां कीं,लेकिन उत्तराखंड का दर्द हम ही समझते हैं : रवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *