सुप्रभात, आज पितृ पक्ष का द्वितीय श्राद्ध, जानिए आज का पंचांग, भगवान महावीर के पुण्य स्मरण से करें दिन का शुभारंभ, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

आज वर्ष का 264वां दिन है। अब इस वर्ष के 101 दिन शेष है। आज वर्ष का 38वां मंगलवार है।

अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस,विश्व अल्जाइमर दिवस, द्वितया का श्राद्ध

सूर्योदयः- प्रातः 06:58:00, सूर्यास्तः– सायं 06:02:00

आज का पंचांग

21 सितंबर 2021, मंगलवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, अश्विन माह, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि 29:53:26 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तदोपरान्त द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव जी हैं। उत्तरा भाद्रपद 29:07:02 तक तदोपरान्त रेवती नक्षत्र, उत्तरा भाद्रपद तिथि के स्वामी शनि देव हैं तथा रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध जी हैं।, गंड 14:24:52 तक तदोपरान्त वृद्धि, शुभ गुलिक काल 12:14:00 से 01:45:00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। आज का राहुकाल 03:16:00 से 04:48:00 तक, प्रतिपदा तिथि को विवाह, यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा, गृह प्रदेश आदि मंगल कार्य के लिए यह तिथि अशुभ मानी गयी है।

आज की सुबह पवनपुत्र हनुमान जी के भजनों से करें शुरू

https://youtu.be/b6jMu28xUsw

आज का इतिहास

आज ही के दिन ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने 1621 में सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया था।
नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने 1677 में आज ही के दिन अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया था।
अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) 1784 में छपा।
पालघाट ने 1790 में जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
किंग विलियम प्रथम ने 1815 को ब्रुसेल्स में शपथ ली।
बहादुर शाह द्वितीय ने 1857 में अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
नीदरलैंड के लोगों ने 1885 को चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी 1905 को गठित हुई।
‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत 1928 में हुई।
चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से 1938 को न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
नाज़ियों ने 1942 को यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने 1942 को अपनी पहली उड़ान भरी।
चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 1949 में ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की जो चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
माल्टा ने 1964 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।
ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में 1984 को शामिल हुआ।
अर्मेनिया को 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप 1998 को जारी।
मध्य ताइवान में 1999 को ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना 2000 में हुई।
अफ़ग़ानिस्तान में 2001 को सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने 2003 में नामंजूर किया।
अमेरिका ने 2004 में लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
जूनिचिरो कोईजुमी को 2005 में दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
तंजानियाई वैज्ञानिकों ने 2007 में दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में 2008 को तेल उत्पाद शुरू हुआ।
भाजपा आला कमान ने 2009 में महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने 2011 में उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज करने में सफलता प्राप्त की।
नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में 2013 को आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें 👉  ऊना ब्रेकिंग: विश्व हिंदू परिषद नेता की दिनदहाड़े हत्या

21 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
आज ही के दिन ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म 1866 में हुआ था।
हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का जन्म 1895 में हुआ।
हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अज़रा का जन्म 1895 में हुआ।
भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 1905 में हुआ।
प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का जन्म 1926 में हुआ जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म 1963 में हुआ। इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए।
भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 1980 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: काल का नाश करने वाली मां कालरात्रि की उपासना के लिए श्रद्धालु पहुंचे शूलिनी दर

21 सितंबर को हुए निधन
आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन 1743 में हुआ।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 1985 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पायलट बोले-इस बार पूरे देश में बदलाव की लहर है…जनता बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *