सुप्रभात, आज होगा सप्तमी का श्राद्ध, पितृ पक्ष की महिमा सुनकर करें दिन का शुभारंभ, आज का पंचांग और आज के इतिहास के अलावा भी बहुत कुछ

आज वर्ष का 271वां दिन है। अब वर्ष में 94 दिन शेष हैं। 28 सितंबर 2021 सप्तमी का श्राद्ध होगा।

सूर्योदयः- प्रातः 06:03:00
सूर्यास्तः- सायं 05:57:00

28 सितंबर 2021, मंगलवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः 1943, आयनः दक्षिणायन, ऋतुः शरद ऋतु, अश्विन माह, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि 18:18:00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि
सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है। मृगशिरा नक्षत्र 06 बजकर 17 मिनट तक तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र समस्त । मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं तथा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु है। व्यतिपात 17:49:28 तक तथा वरियन, शुभ गुलिक काल 12:11:00 PMबजे से 01:41:00 PM बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। राहु काल 03:11:00 PM बजे से 04:41:00 PM तक, इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।

सुनिये पवनपुत्र हनुमान की संगीतमयी महिमा

आज की सुबह सुनें पितृ पक्ष की कथा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद

28 सितंबर का इतिहास

अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने 1837 में दिल्ली का शासन संभाला।
चीन के ह्वांग-हो नदी में 1887 में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
इथोपिया ने 1923 में राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
अमेरिका ने 1928 में चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
इंडोनेशिया 1950 में संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
फ्रांस में 1958 में संविधान लागू हुआ।
एतोमिया के जल पोत के 1994 में तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 1997 में अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।
सिडनी ओलम्पिक में साल 2000 में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 2001 में ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।
यान 2003 में रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
विश्व बैंक ने 2004 में भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने 2006 में शपथ ली।
तालिबान ने 2006 में लादेन के जीवित होने की घोषणा की।
फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने 2006 में लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में 2007 में आये चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने 2007 में विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।
स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा 2009 में पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
मुख्यमंत्री मायावती ने 2011 में 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।
28 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का 1746 जन्म।
आध्यात्मिक गुरु शिरडी साईं बाबा का 1836 में जन्म।
हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्रीनारायण चतुर्वेदी का 1885 में जन्म।
महान् स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह का 1907 में जन्म।
अभिनेता पी. जयराज का 1909 में जन्म।
भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का 1929 में जन्म।
भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का 1949 में जन्म।
प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का 1982 में जन्म।
बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का 1982 में जन्म।
28 सितंबर को हुए चर्चित व्यक्यिों के निधन

मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह अकबर द्वितीय का 1837 में निधन।
फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का 1895 में निधन।
प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का 1953 में निधन।
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का 2008 में निधन।
भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का 2012 में निधन।
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का 2015 में निधन।

यह भी पढ़ें 👉  झंडूता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड लीड दिलाई जाएगी : विवेक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *