सुप्रभात, आज का पंचांग, शनि देव का यह मंत्र जपने से कष्ट होंगे दूर, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

21 मई 2022, शनिवार, राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस, राजीव गांधी की पुण्य तिथि,
सूर्योदयः- प्रातः 05:20:00
सूर्यास्तः- सायं 06:40:00

आज का पंचांग

विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, 15:00:14 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं। श्रवण नक्षत्र 23:58:05 तक तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र,श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। ब्रह्मा योग 05:21:24 तक तदोपरान्त इंद्र योग, शुभ गुलिक काल 05:27:00 से 07:10:00 तक। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहु काल 05:52:00 से 10:35:00 बजे तक, इस तिथि में तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और यह तिथि यात्रा, पितृ कर्म, मंगल कार्य आदि के लिए शुभ है।
आज इन प्रसिद्ध हस्तियों का है जन्मदिन
1857 – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता सर सुंदर लाल का जन्म हुआ था।
1922 – अमेरिकी न्यायाधीश जेम्स लोपेज वाटसन का जन्म हुआ था।
1931 – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म हुआ था।
1930 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1979 – गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का निधन हुआ था।

आज के दिन शनिदेव के इस मंत्र का जाप करें 108 बार

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : लो जी… भावना पांडे को हाथी की सवारी भी नहीं आई रास, बसपा छोड़ी, भाजपा में जाने की चर्चाएं!

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti Terrorism Day 2022) मनाया जाता है। यह दिन शांति, सद्भाव और आतंकवाद जैसे वैश्विक खतरे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में सरकार, पुलिस और सुरक्षाबल की मदद से आतंकवादी गतिविधियों (Terrorist Activities) में कमी देखने को मिली है। वहीं, हाल ही में केद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ मंत्रालयों को 21 मई को ‘उचित तरीके से’ आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti-Terrorism Day) मनाने के निर्देश भी दिए हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपका बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो साकारात्मक पहल करें। प्रयास सफल होंगे। आज आपका रुझान “मंत्र”जप,ध्यान आदि की ओर अधिक रह सकता है। स्थाई संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।

वृष राशि-यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आज आप किसी नये काम की शुरुवात करते हैं, तो भाग्य की अनुकूलता के कारण कार्य सिद्धि की पूर्ण संभावना है। लेकिन आज कार्य स्थल छोड़कर आपको कहीं भी नही जाना चाहिए। और यदि आप सामाजिक कार्य करते हैं, तो आज जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …मोटरसाइकिल के पीछे हाथ - पैर बांधकर घसीटा, केस दर्ज

मिथुन राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में बाधा आ सकती है। आज आपको नियमित कार्यों को ही प्रधानता देनी होगी। शारीरिक कष्ट भी आपको आज रह सकता है।। कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिलने वाला है।नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि-आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है,यदि आप नौकरी के लिए या व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से पीड़ित हैं, तो आज आपका शत्रु परास्त होने वाला है।
कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों को कैसे बढ़ाया जाय,इस विषय पर चिंतन और मनन कर सकते हैं।आप नौकरी या व्यवसाय में सहयोग पाने हेतु किसी समर्थवान व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से थोड़ा अशान्ति मिल सकती है।
तुला राशि-आज आप पारिवारिक अशान्ति के कारण चिंतित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। आज आपका व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।

वृश्चिक राशि-आज आपका कार्य के प्रति पूर्ण समर्पणभाव रहेगा। जिस कार्य को आप कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं,तो अवश्य करें कार्य सिद्ध होगा। आज आपको यश,मान,सम्मान और पारितोष भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग … (भावना)ओं में बहे बसपा के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम की छुट्टी

धनु राशि-आज आपको कोई जोखिम वाला काम नही करना चाहिए। यदि आप किसी निजि कम्पनी में काम करते हैं,तो उच्चस्थ कर्मचारियों से अथवा कम्पनी के मालिक से अच्छा संवाद बनाये रखें, अन्यथा नौकरी को खतरा हो सकता है।
मकर राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।बहुत दिनों से रुके कार्य आपके आज पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है,तो आज आपकी पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि-आज आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं।
मीन राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी निजि परिजन के माध्यम से नौकरी या व्यापार में आपको बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। यदि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। संतान की उन्नति प्रगति से भी आपको प्रसन्नता मिल सकती है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *