सुप्रभात, आज का पंचांग,सुनें मन को प्रसन्न कर देने वाले ये भजन, जानें आज का इतिहास

23 जून 2021 दिन-बुधवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः- उत्तरायण, ऋतुः- ग्रीष्म ऋतु, मासः- ज्येष्ठ माह, पक्षः- शुक्ल पक्ष, तिथिः- चतुर्दशी तिथि 02:19:00 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथि, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00,
बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को पूजा करने का विशेष महत्व होता है आज के दिन शरीर पर तेल लगाने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
तिथि स्वामीः- चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव जी हैं तथा पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं। नक्षत्रः- अनुराधा नक्षत्र 11:48:01 तक तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र, नक्षत्र स्वामीः- अनुराधा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं।
योगः- साध्य 24:15:40 तक तदोपरान्त शुक्ल, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 10:38:00 से 12:23:00 तक, दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया या तेल खाकर निकलें। राहुकालः- आज का राहु काल 12:23:00 से 02:07:00 तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में तिल का तेल नही खाना चाहिए इस तिथि में मांगलिक कार्य करने के लिए वर्जित है।

आज सुनिए भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न कर देने वाले भजन

श्री गणेश मंत्र

https://youtu.be/Ih-oEjQp-18

आज का इतिहास

1757: प्लासी की लड़ाई ब्रिटिश सेना और सिराज उद-दौला के बीच शुरू होती है।
1868: क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1930: साइमन आयोग ने एक संघीय भारत और बर्मा के लंदन स्थित पृथक होने की सिफारिश की।
1960: जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
1985: एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
1991: अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
1994: संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
1996: शेख हसीना वाजेद ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2008: प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।
2014: गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची शामिल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर सात फेरे के बाद दुल्हन पहुंची वोट डालने

23 जून को जन्मे व्यक्ति –
1912: अंग्रेज गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का जन्म हुआ।
1934: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म हुआ।
1901: भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म।
1912 : अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का जन्म।
1929 : अमेरिकन गायिका जून कार्टर का जन्म 1929 में हुआ।
1934 : गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का जन्म।
1936 : प्रदीप कुमार बनर्जी का जन्म। भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1964 : मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्म।
1980 : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का जन्म उन्होंने 87 टेस्ट में में 15 शतकों के
साथ 5842 रन बनाए। 181 वनडे में उनके 5804 रन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार- सीएम

23 जून को हुए निधन
1761 : महान् मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन।
1834 :ब्रिटेन के दार्शनिक और साहित्यकार सैमुएल टाइलर कैलरिज का निधन।
1914 : राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन।
1939 : गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री गिजुभाई बधेका का निधन।
1939 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में निधन हुआ।
1971 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त संस्थापक श्रीप्रकाश का निधन 1980 : भारतीय नेता एवं इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का निधन 1980 में हुआ।
1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन 1980 में हुआ।
1995 : वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्‍क का निधन 1995 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *