सुप्रभात… आज का पंचांग, अंजान आदमी को उसकी वाइब्रेशन से ऐसे परखें, काम की कई और बातें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जाने अपना आज का राशिफल

25 मई 2022, बुधवार, अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस, सूर्योदयः- प्रातः 05:18:00
सूर्यास्तः- सायं 06:42:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि समाप्ति 10:33:00 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। उत्तरा भाद्रपद 23:19:00 तक तदोपरान्त रेवती नक्षत्र, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं। प्रीति योग 22:43:00 तक तदोपरान्त आयुष्मान योग, शुभ गुलिक काल 10:34:00 से 12:18:00 बजे तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहुकाल 12:18:00 से 02:01:00 बजे तक। अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज इनके है जन्मदिन
वर्ष 1831 में आज के दिन प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म हुआ था और इसी दिन वर्ष 1886 में प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1933 – त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन हुआ था।
1998 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन हुआ था।
2005 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञसुनील दत्त का निधन हुआ था।
2010 – बांग्ला अभिनेता तपन चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
2011 – भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन हुआ था।
2012 – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ था।

पहली बार मिलने पर वाइब्रेशन फील करके ऐसे पहचाने अंजान लोगों को

आज राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में व्यवधान आ सकता है। इसलिए आज यथासंभव जोखिम वाले कार्य टाल देने उचित रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आप अध्ययन हेतु घर से दूर जा सकते हैं। आज आपके लिए जमीन आदि स्थाई संपत्ति में निवेश करना उचित रहेगा।
वृष राशि-आज आपको अन-अपेक्षित धन की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए काम भी पूरे होंगे। यदि आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके कार्यो की सराहना हो सकती है। मान सम्मान मिलने का भी योग बनता है।
मिथुन राशि-आज आपको नौकरी व्यवसाय से संतुष्टि मिलेगी, यदि आप नौकरी व्यवसाय में कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो प्रयोग सफल होंगे। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप हर काम में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ है, तो आज पुनः प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे।
सिंह राशि-आज आपके मन -मस्तिष्क में हीन और नकारात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है। अतः सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। यदि आपका रक्तचाप अधिक रहता है, तो आज रक्तचाप जरूर नियंत्रण में रखें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवन साथी की ओर से आपको आज खुशी मिल सकती है। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। अविवहाहित लोगों को आज अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

तुला राशि-यदि आप रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आप रोजगार से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आप सन्तान की तरफ से चिन्तित रह सकते हैं,यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आज विशेष सावधानी की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
धनु राशि-आज आपको लम्बी यात्रा से परहेज करना चाहिए। यदि आप जमीन आदि स्थाई सम्पति बेचने का विचार बना रहे हैं, तो आज विचार टाल दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं।
मकर राशि-आज आप अपने बच्चे के रिश्ते के सम्बंध में किसी दूसरे शहर में जा सकते हैं। व्यवसाय को स्थापित करने के सम्बंध में भी आप विचार बना सकते हैं। किसी महिला के सहयोग से आज आपकी उन्नति संभव है।
कुम्भ राशि-यदि आप नौकरी, व्यवसाय से संबंधित संघर्ष से जूझ रहे हैं, तो आज आपका संघर्ष समाप्त हो सकता है। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है।आज आपकी भाग्यवृद्धि और पदोन्नति संभव है। यदि आप नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको नौकरी मिल सकती है। सन्तान से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  कल 18 अप्रैल को  पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए  नगर में यातायात में हुआ परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *