सुप्रभात…आज का पंचांग, आज होगी यह परीक्षा, चिंता करने वालों के लिए विशेष वीडियो और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

22 जून 2022, बुधवार,सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ा माह
कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 20:46:15 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। रेवती 30:14:19 तक । रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं । शोभन 06:00:00 तक तदोपरान्त अतिगंड, शुभ गुलिक काल 10:38:00 से 12:22:00 बजे तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है। राहु काल 12:22:24 से 02:07:01 तक,इस दिन मांगलिक कार्य करना वर्जित है।
अधिक चिंता करने वाले लोग यह प्रवचन अवश्य सुनें

https://youtu.be/ml_9tmTJL5A


आज होगी यह परीक्षा
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक के बाद 14 मई शनिवार को दूसरी शिफ्ट को परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 22 जून यानी आज को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए थे। अब इऩ उम्मीदवारों के लिए दोबारा से परीक्षा केंद्र जारी किए गए ​हैं, इसके लिए जानकारी जल्दी ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बता दें कि 14 मई को दूसरी पारी की परीक्षा से पहले झोटवाड़ा के दिवाकर पब्लिक स्कूल से पेपर लीक हो गया था। 17 मई को परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

इन प्रसिद्ध लोगों का आज है जन्मदिन
1950 – भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम का जन्म हुआ था।
1932 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ था।
1922 – फिलिपिनी अभिनेत्री मोना लिसा का जन्म हुआ था।
1900 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
2000 – हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि केदारनाथ अग्रवाल का निधन हो गया था।
1994 – भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हो गया था।
1988 – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदन्त आनन्द कौसल्यायन का निधन हो गया था।
1932 – भारत के प्रसिद्ध कवी जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ का निधन हो गया था।

राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज के दिन आपको धन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा धन का अपव्यय हो सकता है।कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। जोखिम वाले काम भी आज आपको नही करने चाहिए। लेकिन दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप नौकरी या व्यवसाय संबंधी किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अपना व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको सही मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्णता की ओर बढ़ते रहेंगे। छोटे भाई;बहिन की तरफ से भी आपको सहयोग या ख़ुशी प्राप्त होगी।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपका कोई विशेष कार्य (ख़ासकर नौकरी या व्यवसाय संबंधी) सिद्ध हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई बदलाव भी कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे होंगे।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। विशेष रूप से आज आपका मानसिक और बौद्धिक चिंतन बहुत अच्छा रहेग। फलस्वरूप आप कोई रचनात्मक कार्य या भविष्य संबंधी कोई अच्छी रणनीति बना सकते हैं। आपको कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आप जिन कार्यों को कर रहे हैं, वे निर्वाध गति से आगे बढ़ते रहेंगे।
सिंह राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित होना चाहिए। नई गतिविधियों से जुड़ना आज उचित न होगा। निर्णय लेने में भी आप जल्दबाजी कर सकते हैं।अतः यदि किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर निर्णय लेना आवश्यक हो तो बहुत चिन्तन-मनन के बाद ही अन्तिम निर्णय पर पंहुचे।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।आपका कोई पुराना विवाद भी आज सुलझ सकता है। बड़े भाई-बहिन तथा किसी परिजन से आज आपको सहयोग मिल सकता है।आपके दैनिक कार्यों में कोई शुभ परिवर्तन भी संभव है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि प्राप्त होगी, आपके अधूरे कार्य तेजी से सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे।आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।यदि आप किसी रोग आदि से पीड़ित हैं, तो आज आपको स्वास्थय लाभ के संकेत मिलने शुरू होंगे।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आज आपका कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। लेकिन यदि आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं,तो आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप नौकरी व्यवसाय के लिए घर से दूर किसी अन्य शहर में जा सकते हैं।यदि आप बच्चा गोद लेने के इच्छुक हैं तो,आज आपको कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर सात फेरे के बाद दुल्हन पहुंची वोट डालने

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है।इसलिए आपको रूटीन कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। धन के मामले में भी सावधानी की आवश्यकता है। अन्यथा धन का अपव्यय हो सकता है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। उन्नति कारक अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता को लेकर चिन्तित हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिलने वाले हैं।
कुम्भ राशि-आज आपके उद्यम सफल होंगे। यदि आप तकनीकि आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपके प्रास्तावित कार्य पूर्ण होंगे।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आपका मन प्रसन्न और बुद्धि काफी चिन्तनशील बनी रहेगी। आज आपको रचनात्मक कार्यों में समय देना उचित रहेगा। यदि आप सलाहकार आदि कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और पैसा दोनों चीज मिल सकती है। आज आप मंत्र ज्ञान भी ले सकते हैं अथवा मंत्र साधना के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से आपको ख़ुशी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: महिला रामलीला मंचन तारीख़ में हुआ बदलाव

आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *