सुप्रभात… आज का पंचांग, आज होगी यह परीक्षाएं, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

10 मई 2022,मंगलवार,सीता नवमी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं की साइंस विषय की परीक्षा (CBSE Term 2 , 10th Exam 2022) आज होगी।
सूर्योदयः- प्रातः 05:26:00
सूर्यास्तः- सायं 06:34:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष,नवमी तिथि 19:25:12 तक समाप्ति तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी माँ दुर्गा जी हैं। तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी है। माघ नक्षत्र 21:48:00 तक समाप्ति तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, माघ नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव है।
सौभाग्य योग 12:54:46 तक तथा व्याघात योग, शुभ गुलिक काल 12:17:00 से 01:58:00 तक, दिशाशूलः- आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। आज का राहु काल 03:39:00 से 05:20:00 तक, यह तिथि रिक्ता तिथि है और इस तिथि में मांगलिक कार्य करना वर्जित है ।

आज होगी यह परीक्षा
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं की साइंस विषय की परीक्षा (CBSE Term 2 , 10th Exam 2022) आज होगी। सीबीएसई सैंपल पेपर के पैटर्न के अनुसार साइंस की परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी यानी सुबह 10:30 से 12:30 तक। सीबीएसई टर्म 2 की साइंस परीक्षा के लिए 40 अंक दिया जाएंगे।

आज नहीं होगी यह परीक्षा
मुंबई विश्वविद्यालय एलएलएम सेमेस्टर- I परीक्षा में बैठने वाले छात्र कन्फ्यूज हैं क्योंकि इस परीक्षा के लिए तय की गई तारीख से कुछ दिन पहले उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा शुरू होने की नई तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। यह परीक्षा 10 मई से शुरू होने वाली थी। मुंबई विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट द्वारा 4 मई को एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन

यह भी पढ़ें 👉  सीएम सुक्खू बोले- सम्मान निधि के लिए वेलफेयर ऑफिस में फॉर्म जमा कर सकती हैं महिलाएं

1834 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्फ़्रेड बेब का जन्म।
1905 – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म।
1929 – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म ।
1961 – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये बृजलाल खाबरी का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1922 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन हुआ था।
2002 – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में संतुष्टि प्राप्त होगी। आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। आप घर/आवास में कुछ परिवर्तन करने का मन भी बना सकते हैं। लेकिन आज आपको योजनाबद्ध तरीके से ही चलना होगा। अन्यथा आपकी दिनचर्या अस्तव्यस्त भी हो सकती है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन काम-काज में अच्छी तरह से लगा रहेगा। आपके प्रास्तावित कार्य भी अपेक्षानुसार पूरे होंगे। यदि आप तकनीकि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसी प्रकार यदि आप बच्चों से संबंधित वस्तुओं के व्यपार से जुड़े हैं, तो भी आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको अपने नियमित कार्यों में ही केंद्रित रहना होगा। कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें पैसों का जोखिम उठना पड़े। मानसिक तनाव रहने की भी संभावना है, अतः धैर्य और संयम के साथ दिन व्यतीत करने का प्रयास करें।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको संतुष्टि मिलेगी और उन्नति कारक अवसर भी प्राप्त होंगे। उपहार और मान सम्मान भी आज आपको मिल सकता है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मानसिक स्तर पर उलझन वाला रह सकता है। अतः आपको मानसिक स्तर मजबूत बनाये रखना होगा। दैनिक दिनचर्या में भी आंशिक तौर पर उलझनें रह सकती हैं, लेकिन काम दुष्प्रभाववित नही होंगे। अपव्यय की संभावना भी बनती है।अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
कन्या राशि-आपके लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका धन संबंधी कोई भी मामला रुका हुआ है,तो आज उसमें सुधार की काफी संभवना है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। बड़े भाई बहिन से सहयोग या प्रसन्नता मिल सकती है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप जिस काम को मुकाम तक पंहुचाना चाहते है,उसमें काफी सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व्यवसाय से संबंधित कामों में भी सुधार की अच्छी संभावनाएं बन रही है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकसभा क्षेत्र की जनता से प्रकाश जोशी का आह्वान, आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपकी रुचि धार्मिक गतिविधियों में अधिक बनी रह सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप क़ानून से संबंधित किसी कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उप्लब्धि हासिल हो सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आप किसी नये पाठ्यक्रम की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ हवालबाग निवासी युवक गिरफ्तार

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अचानक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है।अतः आज आपको मानसिक रूप से मजबूत होने की ख़ास जरूरत होगी।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके प्रास्तावित कार्यो में तेजी से सुधार होगा। आपको जीवन साथी की ओर से ख़ुशी प्राप्त होगी। आप जिस कार्य से जुड़े हैं, उसमें आपको संतुष्टि और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता और रुचि रोमांस की ओर रह सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।आपका कोई प्रिय कार्य पूर्ण हो सकता है। आप पिछली किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का निराकरण हो सकता है।कार्य क्षेत्र में आपको कोई उन्नतिकारक मौके मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी रुचि धर्म की ओर अधिक रह सकती है। यदि आप लेखन,वाचन,उद्धबोधन आदि कार्य से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए ख़ुसी लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आज आपका मानसिक और बौद्धिक स्तर काफी अच्छा रहेगा। आज आपको रचनात्मक कार्यों में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *