सुप्रभात… आज का पंचांग, आज समझें सुदंरकांड से दुनियादारी, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

20 मई 2022, शुक्रवार, विश्व मधुमक्खी दिवस,विश्व मेट्रोलॉजी दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:21:00
सूर्यास्तः सायं 06:39:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 17:30:05 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र 25:36:22 बजे तक तदोपरान्त श्रवण नक्षत्र, उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं। शुभ योग 11:24:44 बजे तक तदोपरान्त ब्रह्मा योग, शुभ गुलिक काल 07:10:00 से 08:52:00 बजे तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 10:35:00 से 12:17:00 बजे तक, इस तिथि में खट्टी वस्तुओं को नही खाना चाहिए।
श्रीराम कथा से समझें दुनियादारी

विश्व मधुमक्खी दिवस
हर साल 20 मई को विश्व स्तर पर World Bee Day यानि विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। आज के ही दिन यानि 20 मई को, आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का जनक कहे जाने वाले एंटोन जान्सा का जन्म 1734 में स्लोवेनिया में हुआ था। मधुमक्खी दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मधुमक्खियों और अन्य परागणकों के महत्व, योगदान और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया के खाद्य उत्पादन का लगभग 33% मधुमक्खियों पर निर्भर करता है, इस प्रकार वे जैव विविधता के संरक्षण, प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन और प्रदूषण को कम करने में भी सहायक हैं।
विश्व मेट्रोलॉजी दिवस
विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day) हर वर्ष 20 मई को विश्व स्तर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कई राष्ट्र, इंटरनेशनल स्तर पर मेट्रोलॉजी और संबंधित इलाके में इसकी उन्नति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सहयोग करते हैं। विश्व मेट्रोलॉजी डे 2021 का विषय स्वास्थ्य के लिए मापन (Measurement for Health) है। इस विषय को स्वास्थ्य में मापन की अहम् भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने और इस प्रकार हम सभी की भलाई के लिए चुन लिया गया है।
विश्व मेट्रोलॉजी दिवस सत्रह देशों के प्रतिनिधियों द्वारा पेरिस, फ्रांस में 20 मई 1875 को मीटर कन्वेंशन के हस्ताक्षर का वार्षिक उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजी डे प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (OIML) और ब्यूरो इंटरनेशनल डेस पॉयड्स एट मेसर्स (BIPM) द्वारा संयुक्त रूप से जारी कर दिया गया था।
आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1900 – हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ था।
1910- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म हुआ था।
1918- भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।
1941- सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग का जन्म हुआ था।
1977 – पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1766 – इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन हुआ था।
1932 – भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’ विपिन चन्द्र पाल का निधन हुआ था।
1957 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का निधन हुआ था।
1972 – ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ का निधन हुआ था।
2012 – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय वाले हैं, तो आज के दिन आपको उन्नतिकारक अच्छे और सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं। आप मकान,जमीन या वाहन आदि खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। यदि आप सामाजिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने का योग बन रहा है

वृष राशि-आज आपके कामों में कुछ व्यवधान तो आ सकता है, लेकिन आप तत्परता के साथ काम में जुटे रहेंगे। आपके आय के साधनों में वृद्धि होने का भी योग है। यदि आप व्याख्याता या लेखन आदि के कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपको प्रगतिकारक अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुवात भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि-आज आपको कोई भी नया काम हाथ में नही लेना चाहिए। आज आपके लिए निवेश करना भी उचित नही रहेगा। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं,तो आज नेत्र विकार बढ़ने की संभावना बन सकती है। मानसिक अस्थिरता भी बनी रह सकती है।
कर्क राशि-आज आप जीवन साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। और जिनका जीवन साथी के साथ किसी प्रकार से मनमुटाव चल रहा है, उन्हें आज सुलह करने का प्रयास करना चाहिए, परिणाम आशानुकूल होंगे। नौकरी,व्यवसाय वालों के दिन अनुकूल रहेगा। आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

सिंह राशि-यदि आप किसी कार्य की सफलता को लेकर चिन्तित हैं, तो आज आपको काफी राहत मिल सकती है। आप रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत हैं,तो आज आपको रोजगार मिलने की भी अच्छी संभावनाएं बन रही है।
कन्या राशि-आज आपकी तर्क शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। यदि आप अधिवक्ता या रिपोर्टर आदि कार्य से जुड़े हैं, तो आज आपकी प्रतिभा निखर कर आने वाली है। उच्च शिक्षा के संबंध में भी आप विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

तुला राशि-आज आप घर में कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं। आप मन पसन्द वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। माता से आपको खुशी मिल सकती है। यदि आपका कोई जमीन,मकान संबंधी विवाद चल रहा ह,तो उससे निजात मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको किसी प्रकार का उपहार या,पारितोष मिल सकता है। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी सार्थक भ्रमण पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि-आज आपके द्वारा किए गये प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। हालांकि आप काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। यदि आप नौकरी से वंचित हैं,तो आज आपको अच्छे संकेत प्राप्त हो सकते हैं। अपव्यय की भी संभावना है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है, आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपके मासिक पारितोष में वृद्धि होने की संभावना बन सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपको बहुत ही संयम में रहने की आवश्कता है। किसी प्रतिद्वन्दी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की संभावना बन सकती है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, और रोग के बारे में कोई फैसला लेना हो जैसा कि सर्जरी आदि करवाने के बारे में-तो आज विचार आज त्याग दें।
मीन राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से प्रसन्ता मिलने वाली है। किसी बड़े व्यक्ति या अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी परिचित का सहयोग लें आपका काम अवश्य हो जायेगा। बड़े भाई से भी आज आपको संतुष्टि या किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *