सुप्रभात…आज का पंचांग, आज इतिहास, जानिए आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना आज का राशिफल

19 सितम्बर 2022, सोमवार, इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे, सौभाग्यवती श्राद्ध, नवमी का श्राद्ध, मातृ नवमी,सूर्योदय: प्रातः 05:56: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 04: 00
आज का पंचाग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 19:03:05 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। आर्द्रा नक्षत्र 18: 11: 00 तक तदोपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र,
आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। वरियन योग 06: 30: 00 तक तदोपरान्त परिघा योग, शुभ गुलिक काल 03: 19: 00 से 04: 51: 00 बजे तक, राहु काल 04: 51: 00 से 06: 23: 00 तक, इस तिथि में कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1867: बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का जन्म हुआ था।
1911: अंग्रेजी लेखक, कवि, नाटककार और नोबेल पुरस्कार विजेताविलियम गोल्डिंग का जन्म हुआ था।
1927 : हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि कुंवर नारायण का जन्म हुआ था।
1934: अंग्रेजी प्रतिभा प्रबंधक ब्रायन एपस्टीन का जन्म हुआ था।
1958: भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म हुआ था।
1965: अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ था।
1977: भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1581: सिक्खों के चौथे गुरु सिख गुरु राम दास का निधन हुआ था।
1719: भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह रफ़ीउद्दौला का निधन हुआ था
1881 : अमेरिकी राजनेता और 20 वें राष्ट्रपति जेम्स ए गारफील्ड का निधन हुआ था।
1968: अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और जेरोग्राफी का आविष्कार करने वालेचेस्टर कार्लसन का निधन हुआ था।
1985: इतालवी पत्रकार और लेखक इटालो कैल्विनो का निधन हुआ था।
2013: चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी कार्य हेतु आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। घर से दूर स्थानपरिवर्तन की संभावना बन रही है। हालाँकि आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। मित्रपक्ष से सहयोग मिल सकता है। यदि आप मीडिएटर वाले कामकाज से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है। वाला है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुवात करना चाहते हैं,तो आगे बढ़ने से पहले तैयारियों का जायज़ा अवश्य कर लें। आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य किसी के भरोसे नही छोड़ने चाहिए और ना ही भरोसे में आकर किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। हालाँकि आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं।

मिथुन राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। कामकाज में आपके लिए कुछ अच्छी संभावना भी बन सकती है। किसी कार्य विशेष की सफलता से आपको ख़ुशी मिल सकती है। आज आपके मस्तिष्क में सर्जनात्मक व रचनात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है। मनोरंजक विषय-वस्तुओं की तरफ अधिक झुकाव रह सकता है। कुछ पुराने व क़रीबी मित्रों से मुलाक़ात संभव है। लेक़िन धनप्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनावश्यक धन अपव्यय की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति मिलेगी। लेक़िन मन की अस्थिरता व उदासीनता के कारण आपके मनोबल में कमी रह सकती है। आज आपको अनावश्यक भ्रमण से बचना चाहिए और धन प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। आपके पैसों संबंधी प्रयास हल होंगे। यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता की संभावना बन रही है। आज आपको ससुराल पक्ष व परिजनों की तरफ से किसी प्रकार सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नती और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े कार्य हल होंगे। अधिकारी वर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी अर्थपरक यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। भक्ति-उपासना की तरफ रुझना बन सकता है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लेक़िन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। हालाँकि चुनौती बहुत सामान्य ही होगी। आपके कूछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल होंगे। आप पूर्व नियोजित यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा संबंधी कार्य हल होंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपके कुछ अधूरे कार्य हल हो सकते हैं, हालाँकि नये कार्यों की शुरुवात में थोड़ा व्यवधान भी संभव है। लेक़िन अधिक भागदौड़ के बाद प्रस्तावित कार्यों में प्रगति मिलेगी। लेक़िन धन निवेश के बारे में निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप नई व्यावसयिक गतिविधियों से जुड़ना चाहते हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। शासन स्तर पर रुके हुए कार्य हल होंगे। आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। यदि आप किसी विवाद व समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको कुछ राहत मिलने वाली है। उलझे हुए हैं, तो उसका निराकरण संभव है।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। धन के अभाव या अन्य कारणों से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।यदि आप रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।करियर संबंधी कुछ अच्छी संभावनाएं भी उत्पन्न होंगी, लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में द्विविधा व मन की अस्थिरता रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज संबंधी कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। लाभ के साधनों में भी वृद्धि संभव है। लेकिन शिक्षा संबंधी मामलों में निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें। निकट परिजनों से मतभेद की संभावना बन रही है। लव पार्टनर से भी मतभेद संभव है। दिन की अनुकूलता के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें या ॐ विष्णवे नमः का मंत्र का जप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *