सुप्रभात….आज का पंचांग, आज का इतिहास, आज से बदल रहे हैं यह नियम और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

1 अक्‍टूबर 2022, शनिवार, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, चीन का स्थापना दिवस, साइप्रस, नाइजीरिया और तुआलु का स्वाधीनता दिवस, शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, सूर्योदयः प्रातः 06:06:00, सूर्यास्तः सायं 05:54:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 20:47:48 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र 27:12:02 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र,ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तदोपरान्त मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी है।
आयुष्मान योग 19:57:00 तक तदोपरान्त सौभाग्य योग, शुभ गुलिक काल 01:27:00 से 02:46:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 08:12:00 से 09:31:00 तक, यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।
आज के दिन हुआ था इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म
1847 – थियोसोफिकल सोसायटी की अध्यक्ष एनी बेसेंट का जन्म हुआ था।
1919 – हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरुहव् सुल्तानपुरी का जन्म हुआ था।
1922 – अमेरिकी वकील और राजनितिज्ञ बर्क मार्शल का जन्म हुआ था।
1924 – अमेरिकी राजनेता एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वे राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ था।
1945 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
2004 – अमेरिकी फोटोग्राफर रिचर्ड एवेडन का निधन हुआ था।
2012 – मिस्र / अंग्रेजी इतिहासकार और लेखक एरिक हॉब्सबाम का निधन हुआ था।

काम की बात, आज से बदल रहे हैं यह नियम

  1. आज से मोदी सरकार की अटल पेंशन योजना में भी बदलाव जारी होने वाले हैं। फाइनल मिनिस्ट्री के नियमों के मुताबिक 1 अक्टूबर से टैक्स पेयर्स अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। यानि जिन लोगों की सालाना कमाई सालाना 2.5 लाख ज्यादा है उन्हे अटल पेंशन योजना को फायदा नहीं मिल सकेगा। ऐसे व्यक्ति अगर नए योजना नियम जारी होने के बाद पेंशन के लिए आवेदन देता है तो उसका अकाउंट बाद हो जाएगा।
    2.अक्टूबर की पहली तारीख से कार्ड और टोकेनाइजेशन सिस्टम जारी होगा। अगर आपको उसके बारे मे कोई जानकारी नहीं है तो आपको बता दे कि 1 अक्टूबर से क्रेडिट डेबिट कार्ड कंपनियां अपने यूजर्स को कार्ड के बदले अब टोकन देने वाली है। टोकन सिस्टम से डेबिट और क्रेडिट कार्ड का पूरा डाटा एक टोकन में बदल जाता है जिससे आपकी कार्ड की जानकारी डिवाइस मे छुपा कर रखी जा सकती है, यह सिस्टम देश भर में बढ़ रहे साइबर क्राइम फ्रॉड को कम करने के लिए जारी किया जा रहा है।
    उपयोगकर्ता अब अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड के बदले एक टोकन की मदद से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। आरबीआई का मानना है कि इस सिस्टम की मदद से ऑनलाइन पेमेंट की सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। यूजर को इस सिस्टम को उपयोग करने के लिए विकल्प दिया जाएगा, या तो वह इस सिस्टम को अपना सकता है या फिर पहले की तरह कार्ड के माध्यम से ही ट्रांसजेक्शन जारी रखना चाहता है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

आज पांचवें नवरात्र पर सुनें मां कात्यायनी की महिमा

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। हालाँकि जोखिम वाले कार्यों से आज भी आपको दूर रहना चाहिए। जल्दबाज़ी की प्रवृत्तिव क्रोध की अधिकता रह सकती है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से आपको सन्तुष्टि व अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप रोजगार की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अथवा करियर से जुड़े लोगों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। धन/पैसों संबंधी कार्य हल होंगे। हालाँकि मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर भी आपका झुकाव रह सकता है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती हैं। पदोन्नति व मानोनुकूल स्थानपरिवर्तन भी संभव है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। आप रिश्ते के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। लेक़िन पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत रह सकती है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: NH-5 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, सपरून बाय पास पर हटाए अवैध कब्जे

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी अच्छी प्रगति होगी। आज आपके मस्तिष्क में सर्जनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। लेक़िन मन अस्थिर रह सकता है। आपके रुके हुए कार्य सहानभूति व दूसरों के सहयोग से हल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। मन की स्थिरता के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आपको आत्मविश्वास कायम रखना होगा चाहिए। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप उन्नतिकारक मौकों का पूरा फायदा नही ले पाएंगे। सन्तान से संबंधित धन खर्च होने की संभावना है। आपके रुके हुए कार्य दोपहर के बाद सुधरने शुरू होंगे। यदि आप किसी बड़े अधिकारी से अथवा सत्ता से जुड़े व्यक्ति से कोई काम करवाना चाहते हैं,तो दोपहर के बाद पहल करें। क्रोधपर आज भी नियंत्रण रखें। तथा अच्छी संभावनाओं को अपने पक्ष में करने हेतु ‘आदित्य ह्र्दयस्तोत्र’ का पाठ करें।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व नियोजित यात्राऐं सफल होंगी। पैसों संबंधी उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। आपको कामकाज में कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयासरत लोगों को भी अच्छे मौके हासिल होंगे। परन्तु निजि परिजनों से आज भी मनमुटाव की संभावना बन सकती है। प्रतिकूल संभावनाओं के निराकरण हेतु ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।यदि आप करियर में कुछ फेरबदल करना चाहते हैं, तो सकारात्मक प्रयास करते रहें, लेक़िन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।लाभ के साधनों में सुधार होगा। कार्यस्थल में सहककर्मियों व अधिकारियों के साथ के तालमेल बनाकर रखें। नौकरी/व्यवसाय के लिए प्रयासरत लोगों के लिए भी आज का दिन उपलब्धिकारक रहने वाला है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपकी सभी योजनायें सफल होंगी। शिक्षा संबंधी मामले हल होंगे। सन्तान संबंधी समस्याओं का निराकरण भी संभव है। विदेश से जुड़े मसले हल होंगे। आपके रुके हुए कार्य एकाएक सुधरने शुरु हो सकते हैं। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नती व प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। नौकरी/व्यवसाय के लिए जाने वाले प्रयास हल होंगे। साक्षात्कार अथवा प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज का दिन बहुत शुभ रह सकता है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। लेक़िन मन में निराशा व उदासीता का भाव भी रह सकता है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होनी शुरू होंगी।रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। बड़े भाई-बहिन से सहयोग मिलेगा। करियर से जुड़े लोगों से संबंध मजबूत होंगे। आपके कोई महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय से संबंधित अपेक्षाएं आज पूरी होंगी। अधिकारी वर्ग व सत्तासीन लोगों से सहयोग मिलेगा। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है। धार्मिक गतिविधियों में आप आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। लेक़िन निर्णय लेने में जल्दबाजी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में होने वाले भ्रमण आशानुकल परिणाम दिलाने वाले होंगे।अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य हल हो सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार होगा। परिजनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। रचनात्मक व सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफ़ी उपयोगी रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। सन्तान की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन शुभ सूचक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *