सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, आज होंगी ये परीक्षाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

27 जून 2022, सोमवार, मासिक शिवरात्रि व्रत, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00,
सूर्यास्तः सायं : 06:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण,ग्रीष्म ऋतु,
आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि 29:52:00 तक तदोपरान्त अमावस्या तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा अमावस्या तिथि के स्वामी पित्रदेव जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 16:02:00 तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र,रोहिणी के स्वामी चन्द्र जी हैं तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल जी हैं। गंड योग 05:30:00 तक तदोपरान्त वृद्धि योग, शुभ गुलिक काल 02:08:00P.M से 03:53:00P.M तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकालः राहुकाल 07:09:00A.M से 08:54:00 A.M तक, इस तिथि को रिक्ता तिथि भी कहा गया है इसलिए कोई नया कार्य और मांगलिक कार्य करना करना वर्जित है।
आज होगी ICMAI CMA परीक्षा 2022 जून टर्म की परीक्षा
ICMAI CMA परीक्षा 2022 जून टर्म परीक्षा परीक्षाएं 27 जून, 2022 यानी आज से शुरू होगी। कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम पेपर 3 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। CMA जून की परीक्षा भी सभी छात्रों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरे शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक की जाएगी।
JEECUP 2022 परीक्षा
JEECUP 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा, 2022 27 जून, 2022 से शुरू होकर 30 जून, 2022 तक जारी रहेगी।
आज इस भजन से करें अपने दिन का शुभारंभ

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1939 – हिंदी चलचित्र संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ था।
1964 – भारतीय धाविका पी. टी. उषा का जन्म हुआ था।
1980 – अंगरेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1839 – ‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ था।
2008 – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की सैम मानेकशॉ का निधन हुआ था।
आचार्य पंकंज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दिन की शुरुआत में काम-काज को लेकर थोडी परेशानी हो सकती है,परन्तु मध्यान्ह के बाद आपके काम सुधरने शुरू हो जाएंगे। लेकिन वाणी और जिव्हा पर नियंत्रण रखना होगा। किसी व्यक्ति के षड्यंत्र का शिकार भी आप बन सकते हैं,अतः ऐसी स्थिति में बुद्धि विवेक का प्रयोग करें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ने शुरू होंगे। आप किसी नज़दीकी मित्र के साथ व्यापारिक गतिविधि भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही आज आप भविष्य संबंधी कोई ठोस रणनीति भी बना सकते हैं।

मिथुन राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। लेकिन धन अपव्यय की संभावना बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर भी आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। अतः दिन को शांतिमय बनाये रखने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों में वाणी पर संयम रखें। और भगवान शिव का ध्यान,पूजन व अर्चन करें।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण हो सकता है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे। बड़े भाई से आपको किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जी आर मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी के बाद बदल सकते हैं पच्छाद के राजनीतिक समीकरण भाजपा को हो सकता है नुकसान

सिंह राशि- पिछले दिनों के मुकाबले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी रुकावटें दूर होंगी। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के अवसर मौके उपलब्ध होंगे। किसी सत्तासीन या अधिकारी व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है, अथवा सहयोग लेने का प्रयास करें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके पिछले कुछ बिगड़े व रुके हुए काम सुधरने शुरू होंगे। जो लोग नौकरी,व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें आज अच्छे अवसर हासिल होंगे। आज आप नौकरी हेतु गृहनगर अथवा देश से बाहर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ी बहुत चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।आपको परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाये रखना होगा। अन्यथा आपके दैनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ख़ासकर यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो जिम्मेदारी का अच्छे ढंग से निर्वाह करें। क्रोध और भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोधावेश में आप वाणी का संयम खो सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए-दूध,दही, चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपका सुखपूर्ण व्यतीत होगा। आप कोई कीमिती वस्तु की ख़रीददारी कर सकते हैं। यदि आप सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। आपके लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का कुलपति बिष्ट ने किए निरीक्षण

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ुशी लेकर आने वाला है। आज आपकी पिछली समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपके प्रास्तावित कार्य भी समयावधि में पूर्ण होंगे। नौकरी व्यवसाय में भी आपको अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलेंगे। लेकिन जोश में होश अवश्य बनाये रखें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आप कोई रचनात्मक कार्य कर भी कर सकते हैं,जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन यदि आप स्वयं के सकारात्मक विचारों की अनदेखी करते हैं,तो आप रोमांस की तरफ मुड़ सकते हैं। और घूमने फिरने में ही दिन व्यतीत कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज आपका मन अस्थिर और भ्रमित रह सकता है। इसलिये आपको दिन के प्रारम्भ में ही पूरे दिन की दिनचर्या सुनिश्चित कर लेनी चाहिये। और यह भी निश्चय कर लेना चाहिए कि आज ना तो कोई नया काम हाथ में लेना है, और ना ही किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेना है। दिन अनुकूल बनाने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का 21,28,51,108 बार जप करें। और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति और प्रगतिकारक रहने वाला है। यदि आप सलाहकार या मार्गदर्शक की भूमिका वाले काम से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। अन्य काम से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *