सुप्रभात… आज का पंचांग, आज का इतिहास, आज होगी यह परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

24 सितम्बर 2022, शनिवार, आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि, सूर्योदय: प्रातः 06: 00: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 00: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, अश्विन माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि 27: 13ः 00 तक तदोपरान्त अमावस्या तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा अमावस्या तिथि के स्वामी पित्रदेव जी हैं। पूर्वा फाल्गुनी 29: 08: 00 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी के स्वामी शुक्र जी हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं।
साध्य योग 09: 41: 00 एएम तक तदोपरान्त शुभ, शुभ गुलिक काल 06: 10: 00 एएम से 07: 40: 00एएम तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल 09: 11: 00 एएम से 10: 42: 00 एएम तक इस तिथि को रिक्ता तिथि भी कहा गया है। इसलिए कोई नया कार्य और मांगलिक करना करना वर्जित है।
सुनिए भगवान राम के एक भक्त की ऐसी कहानी जिसे सुनकर आप भी कहेंगे भोला भक्त हो तो ऐसा

आज होने वाली परीक्षा
सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा और एफएसएसएआई परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को ही यानी आज किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 24 सितंबर को होने वाली सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा या एफएसएसएआई भर्ती परीक्षा दोनों में से किसी एक की तिथि में बदलाव के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि ऐसा करने से अन्य उम्मीदवारों को काफी असुविधा हो सकती है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत की है और वह दोनों में शामिल होने का इच्छुक है। यदि दोनों परीक्षाओं में से एक की तिथि में परिवर्तन नहीं किया जाता है, तो उसे उनमें से किसी एक में शामिल होने का अवसर छोड़ना होगा। उच्च न्यायालय ने कहा कि भले ही याचिकाकर्ता का यह आग्रह करना उचित हो कि दोनों परीक्षाओं की तिथि समान होने के कारण उसे उनमें से किसी एक में उपस्थित होने का अवसर छोड़ना होगा। कोर्ट ने कहा कि यह परीक्षा की तिथि में बदलाव के लिए निर्देश देने का आधार नहीं हो सकता है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1755: अमेरिकी न्यायवादी और संयुक्त राज्य अमेरिका के चौथे मुख्य न्यायाधीश जॉन मार्शल का जन्म हुआ था।
1922: अमेरिकी संगीतशास्त्री फ्लोयड लेविन का जन्म हुआ था।
1925: भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म हुआ था।
1936: अमेरिकी कठपुतली के निर्देशक, निर्माता और कंपनी की स्थापना की करने वाले जिम हेंसन का जन्म हुआ था।
1950: भारतीय, क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1859: सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नाना साहब का नेपाल में निधन हुआ था।
2006: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान रोशनी यानी नृत्यापेरोली के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन हुआ था।
2016: वेल्श फुटबॉलर मेल चार्ल्स का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आजका राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। प्रस्तावित  व ज़रूरी कार्यों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। लेक़िन अति आत्मविश्वास व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए।                                                                         

वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। परिजनों के सहयोग से रुके हुए कार्य हल होंगे,आर्थिक सहयोग मिलना भी संभव है। करियर में कोई अच्छा परिवर्तन भी हो सकता है। सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी उप्लब्धिकारक रह सकता है।                                                                     

मिथुन राशि- आज का दिन  भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय संबंधी योजनायें हल होंगी। कामकाज के संदर्भ में लाभकारी यात्रा का योग बन रहा है। सहकर्मियों के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। आज आपका मनोबल काफ़ी अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को सही दिशा में आप पूर्ण रूप से कामयाब होंगे।                                                                          

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में कुछ अच्छी व उन्नतिकारक संभावनाएं आपके लिए बन सकती हैं, लेक़िन अति उत्साह व जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठायें। आगे बढने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। घर व कार्यस्थल में विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना होगा।                    

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: शोभित बने कांग्रेस के मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर, जताया आभार

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्म बल काफ़ी अच्छा रहने वाला है। मन-मस्तिष्क में सृजनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा।  कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।
                                                                     

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: एचएएस धर्मपाल चौधरी सोलन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने

कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य भागदौड़ के बाद बनने शुरू होंगे। करियर संबंधी कोई योजना हो तो,उसमें प्रगति के आसार दिखने शुरू होंगे। लेकिन आर्थिक लेनदेन व धन निवेश में बहुत सावधनी की ज़रूरत है।                                                                             

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि की अच्छी संभावना बन रही है। आपके रुके हुए पैसों की वापसी भी  संभव है। स्थानपरिवर्तन की संभावना भी बन सकती है। मित्र पक्ष व निजि परिजनों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई महत्वकांक्षा पूरी हो सकती है।                                                                    

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग के साथ अब केमिस्ट एसोसिएशन भी लेंगे टीबी संभावितो के सैंपल

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला  है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव भी संभव है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों के लिए दिन काफ़ी अच्छा है,आवश्यकता अनुसार अधिकारियों व सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। साक्षात्कार व प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा है।                                                                         

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों में निरंतर सुधार की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा। अधूरे व रुके कार्य हल होंगे। अधिकारियों से सहानुभूति मिलेगी। विदेश संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधूरी शिक्षा को पूरी करने का विचार बनेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।                                                            

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके कुछ बिगड़े काम हल हो सकते हैं। आप मेहनत में कोई कमी नही छोड़ेंगे। बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। हालाँकि अनावश्यक धन ख़र्च भी  संभव है 

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अनुकूल रहने वाला है। कामकाज से लेकर प्रस्तावित कार्यो में सुधार की स्थिति बनेगी। हालाँकि कुछ व्यर्थ की समस्याओं से भी आपको जूझना पड़ सकता है। निजि परिजनों से मतभेद दूर होंगे। सुख  संसाधनों में ख़र्च हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उम्मीद के अनुसार शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता से सहानुभूति मिलेगी।आपको सत्तासीन लोगों से सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष शुभ रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *