सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, आज होने वाली परीक्षाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

12 मई 2022,गुरुवार, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। मोहिनी एकादशी व्रत। आज का शुभ मुहूर्त 12 मई 2022 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। सूर्योदयः- प्रातः 05:25:00, सूर्यास्तः- सायं 06:35:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि 18:52:35 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 19:31:00 तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। हर्षण योग 17:50:55 तक तदोपरान्त वज्र योग, शुभ गुलिक काल 08:55:00 से 10:36:00 तक, आज का राहु काल 01:58:00 से 03:40:00 तक, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है। आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा न करें।


आज के दिन दुनिया भर में घटित हुई विभिन्न घटनाएं

1922 – संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्जीनिया के पास 20 टन का उल्का पिंड गिरा था।
1933 – किसान सब्सिडी का भुगतान करके कृषि उत्पादन को प्रतिबंधित करने के लिए कृषि समायोजन अधिनियम लागू किया गया था।
1937 – यॉर्क के ड्यूक और डचेस को वेस्ट जॉर्जस्टर एबे में ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के किंग जॉर्ज VI और क्वीन एलिजाबेथ के रूप में ताज पहनाया गया था।
1941 – कोनराड ज़्यूज़ ने बर्लिन में दुनिया का पहला कामकाजी प्रोग्राम करने योग्य पूरी तरह से स्वचालित कंप्यूटर जेड 3 प्रस्तुत किया था।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध: अमेरिकी टैंकर एसएस वर्जीनिया को जर्मन पनडुब्बी यू -507 द्वारा मिसिसिपी नदी के मुंह में टारपीडो किया गया था।
1947 – फ्रिज फ्रेलेन द्वारा निर्देशित कार्टून रैबिट ट्रांज़िट को पहली बार प्रदर्शित किया गया था।
1948 – नीदरलैंड के राज्य के रानी रेजेंट विल्हेल्मिना ने सिंहासन को समर्पित किया था।
1949 – शीत युद्ध: सोवियत संघ ने बर्लिन में नाकाबंदी को हटा दिया था।
1965 – सोवियत अंतरिक्ष यान लूना 5 चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
1968 – वियतनाम युद्ध: उत्तरी वियतनामी और वियत कांग्रेस ने फायर सपोर्ट बेस कोरल की रक्षा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों पर हमला किया था।
1989 – सैन बर्नार्डिनो ट्रेन आपदा में चार लोग मारे गए थे और एक हफ्ते बाद एक भूमिगत गैसोलीन पाइपलाइन विस्फोट में दो और लोगों की हत्या हो गयी थी।
2002 – 1959 क्रांति के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर कास्त्रो फिडेल कास्त्रो के साथ पांच दिवसीय यात्रा के लिए क्यूबा में पहुंचे, जो कार्यालय में या बाहर, संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे।
2003 – अल-कायदा द्वारा किए गए रियाद यौगिक बम विस्फोट में 26 लोगों की हत्या हो गई थी।
2006 – ईरानी एजेरिस एक ईरानी पत्रिका में अपमानजनक के रूप में प्रकाशित एक कार्टून की व्याख्या करती है जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे।
2015 – नेपाल में आये भूकंप में 218 लोग मारे गए और 3500 से ज्यादा घायल हो गए थे।
2017 – दुनिया भर में 400 हजार से अधिक कंप्यूटरों पर एक रैनसमवेयर ने हमला किया था।
आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1820 – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का जन्म हुआ था।
1945 – भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन का जन्म हुआ था।
1954 – राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म हुआ था।
1989 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1993 – हिंदी कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।
आज की परीक्षा
सीएसजेएमयू कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के 4.5 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विवि से संबद्ध 11 जिलों में 400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
आज का राशिफल
‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके मस्तिष्क में व्यवसाय संबंदी नये-नये विचार आयेंगे। और उन्हें आप कार्य रूप भी देंगे।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको पदोन्नति आदि के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अपने बच्चों के लिए रिश्ते ढूंढ़ रहे हैं,तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृष राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आप घर के पुनर्निर्माण का कार्य कर सकते हैं अथवा जमीन वाहन आदि भी खरीद सकते हैं,या ख़रीदने का मन बना सकते हैं। औषिधि आदि के व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यापार को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध प्रेम विवाह में तब्दील होंगे।

मिथुन राशि-आज आप नौकरी या व्यवसाय संबंधी किसी प्रयोजन को पूर्ण करने हेतु यात्रा कर सकते हैं, यदि आप व्यापारी या परामर्शक व्यक्ति हैं,तो आज आपके संबंध बहुत महत्वपूर्ण लोगों से बन सकते हैं। यदि आप लेखक, निर्माता या निर्देशक आदि हैं, तो आज आपको ख्याति मिलने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

कर्क राशि-आज आप कुछ ज्यादा महत्वकांक्षी बने रह सकते हैं। आय के साधनों को विस्तार देने के लिए आप प्रयत्न करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। यदि आप शासन के साथ मिलकर कोई काम करते हैं, तो आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप यदि पहले से नेत्र रोग से पीड़ित हैं,तो आज आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग: पुलिस ने दबोचा नशे की गोलियों का सप्लायर, टेपेंटाडोल की प्रतिबंधित छह सौ गोलियां और दस हजार की नकदी बरामद

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।आपको कार्य क्षेत्र या घर के आसपास मान सम्मान मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय में आपको बहुत अच्छे उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपको कार्य निर्वाह करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आपको कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः आज आपको स्वयं को अनुशासन और नियंत्रण में रखना होगा। तभी आपका दिन निर्विवाद व्यतीत होगा।
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं,व्यक्ति हैं, तो आज आपको नौकरी व्यवसाय में तरक्की और उन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको रोजगारपरक मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि-आज दिन आपके लिए काफी अच्छा है।भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ देगा। यदि आप किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसे तुरन्त कार्य रूप देना उचित रहेगा। जो लोग नौकरी हेतु विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें आज प्रयास तेज कर देने चाहिए। आज आप तीर्थ यात्रा पर जाने का मन भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

धनु राशि-आपके लिए आज का दिन कुछ मायनों में संघर्ष कारक है, तो कुछ मायनों में उपलब्धि कारक रहेगा। आज आपको नौकरी अथवा व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।लेकिन कुछ अनावश्यक कार्यों से भो आपको जूझना पड़ सकता हैं। यदि आपने कहीं नौकरी पाने के लिए आवेदन किया हुआ है,तो आज आपको शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है।आपके प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे,जो लोग रोजगार स्थपित करना चाहते हैं,उनके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों के प्रेम-विवाह में पारिवारिक असहमति के कारण बाधा आ रही है, उन्हें आज दुबारा परिजनों के समक्ष अपने प्रस्ताव रखने चाहिए। सहमति मिलने की संभावना बन रही है।

कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ मायनों में बहुत अच्छा,तो कुछ मायनों में चुनौतीपूर्ण भी रहने वाला है। खासकर आप अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। इसी प्रकार यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी कारणवश मनमुटाव या तकरार चल रही है, तो आज मन मुटाव अधिक बढ़ सकता है।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको पदोन्नति या अपेक्षित स्थानान्तरण के लिए प्रयास करने चाहिए। यदि आप व्यापारी हैं, और व्यापार में विस्तार चाहते हैं, तो आज प्रयोग करने चाहिए। सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

आज सुनें यह शानदार भजन और दें ईश्वर को धन्यवाद


आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *