सुप्रभात …आज का पंचांग, आज का इतिहास, हैफा दिवस क्या है और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

23 सितम्बर 2022, शुक्रवार, त्रयोदशी का श्राद्ध, भारतीय सेना आज हैफा दिवस मनाती है। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस, सूर्योदय: प्रातः 06: 00: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 00: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष,त्रयोदशी तिथि 26: 31: 58 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। मघा नक्षत्र 28: 39: 27 तक तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी,, मघा नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं। सिद्ध योग 09: 54: 00 तक तदोपरान्त साध्य योग, शुभ गुलिक काल 07: 40: 00 एएम से 09: 11: 00 एएम तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए।
राहुकाल: राहुकाल 10: 42: 00एएम से 12: 13: 00 पीएम तक, यह तिथि अन्नप्रासन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है।


हैफा दिवस
23 सितम्बर को मनाया जाता है। 23 सितंबरए 1918 में भारतीय जवानों ने तुर्की सेना के ख़िलाफ़ लड़ते हुए इस्रायल के हैफा शहर को आज़ाद कराया था। हैफा पर कब्जे के लिए एक तरफ़ मशीन गन और तोपों से लैस तुर्कों और जर्मनी की सेना थी तो दूसरी तरफ़ अंग्रेज़ों की तरफ़ से भाले और तलवारों वाली हिंदुस्तान की तीन रियासतों की फौज थी। इसके बावजूद भारतीय सेना तुर्की और जर्मनों पर भारी पड़ी और उन्हें हैफा छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इस्रायल में आज भी इस दिन को श्हैफा दिवसश् के रूप में मनाया जाता है। भारत में भी सेना इस दिन को मनाती है।
प्रथम विश्व युद्ध 1914-1918 के समय ऑटोमन यानी उस्मानी तुर्कों की सेनाओं ने हैफा शहर को क़ब्ज़ा लिया था। वे वहां यहूदियों पर अत्याचार कर रही थी। उस युद्घ में करीब डेढ़ लाख भारतीय सैनिक आज के इजिप्ट और इस्रायल में 15वीं इम्पीरियल सर्विस कैवेलरी ब्रिगेड के अंतर्गत अपना रणकौशल दिखा रहे थे।
भालों और तलवारों से लैस भारतीय घुड़सवार सैनिक हैफा में मौजूद तुर्की मोर्चों और माउंट कारमल पर तैनात तुर्की तोपखाने को तहस.नहस करने के लिए हमले पर भेजे गए। तुर्की सेना का वह मोर्चा बहुत मजबूत था, लेकिन भारतीय सैनिकों की घुड़सवार टुकड़ियों, जोधपुर लांसर्स और मैसूर लांसर्स ने वह शौर्य दिखाया जिसका सशस्त्र सेनाओं के इतिहास में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। खासकर जोधपुर लांसर्स ने अपने सेनापति मेजर ठाकुर दलपत सिंह शेखावत के नेतृत्व में हैफा मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
23 सितम्बर, 1918 को तुर्की सेना को खदेड़कर मेजर ठाकुर दलपत सिंह के बहादुर जवानों ने इस्रायल के हैफा शहर को आज़ाद कराया। ठाकुर दलपत सिंह ने अपना बलिदान देकर एक सच्चे सैनिक की बहादुरी का असाधारण परिचय दिया था। उनकी उसी बहादुरी को सम्मानित करते हुए ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें मरणोपरांत ष्मिलिटरी क्रास पदकष् अर्पित किया था। ब्रिटिश सेना के एक बड़े अधिकारी कर्नल हार्वी ने उनकी याद में कहा था ’उनकी मृत्यु केवल जोधपुर वालों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत और पूरे ब्रिटिश साम्राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।’ मेजर ठाकुर दलपत सिंह के अलावा कैप्टन अनूप सिंह और से. ले. सगत सिंह को भी ’मिलिटरी क्रास’ पदक दिया गया था। इस युद्ध में कैप्टन बहादुर अमन सिंह जोधा और दफादार जोर सिंह को उनकी बहादुरी के लिए ’इंडियन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट’ पदक दिए गए थे।
आज भी हैफा, यरुशलम, रामलेह और ख्यात बीच सहित इस्रायल के सात शहरों में भारतीय जवानों की याद बसी हैं। इतना ही नहीं, इस्रायल सरकार वहां की स्कूली किताबों में भी इन वीर बांकुरों पर विशेष सामग्री प्रकाशित करने का फैसला कर चुकी है। दिल्ली के बहुत ही कम निवासी यह जानते होंगे कि तीन मूर्ति भवन के सामने सड़क के बीच लगी तीन सैनिकों की मूर्तियां उन्हीं तीन घुड़सवार रेजीमेंटों की प्रतीक हैं, जिन्होंने अपनी जान न्यौछावर करके हैफा शहर को उस्मानी तुर्कों से मुक्त कराया था।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लेागों का हुआ था जन्म
1215: मंगोलियाई सम्राट कुबलई खान का जन्म हुआ था।
1908: हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध, राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ था।
1926: अमेरिकी सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार जॉन कोलट्रैन का जन्म हुआ था।
1930: अमेरिकी गायक.गीतकार, पियानोवादक और अभिनेता रे चार्ल्स का जन्म हुआ था।
1949: अमेरिकी गायक.गीतकार और गिटारवादक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1939: ऑस्ट्रियन न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड का निधन हुआ था।
1973: चिली देश के कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता पाब्लो नेरुदा का निधन हुआ था।
1994: अमेरिकी लेखक रॉबर्ट ब्लोच का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में  प्रगति बनी रहेगी। धन लाभ में  वृद्धि संभव है। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत अनावश्यक भागदौड़ भी संभव है। परिजनों अथवा जीवनसाथी के साथ विवाद होने की स्थिति में संयम रखें। घर के आवश्यक साजो.सामान में धन ख़र्च संभव है। आप घर के पुनर्निर्माण के बारे में  विचार बना सकते हैं। सन्तान की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके प्रतिष्ठित अथवा उपयोगी लोगों से अच्छे  संबंध बन सकते हैं।                                                                         

वृष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। आपके प्रस्तावित कार्य हल तो होंगे, लेक़िन भागदौड़ थोड़ा अधिक करनी पड़ सकती है। आज आपको अनावश्यक भ्रमण व अनावश्यक कार्यों से भी दूरी रखनी चाहिए। यद्यपि सामाजिक व राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपेक्षित जन समर्थन व प्रतिष्ठा मिल सकती है। माता की तरफ से ख़ुशी मिलने का भी योग बन रहा है।                                                                     

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। विशेष रूप से रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों के लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपको मित्र जनों से व सहकर्मियों से सहानुभूति प्राप्त होगी। आपका प्रस्तुतिकरण व निर्णय शक्ति अच्छी रहेगी।                                                                         

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों को लेकर थोड़ा संघर्ष तो रह सकता हैए लेकिन लाभ के साधन दुष्प्रभावित नही होंगे। हालाँकि मन की अस्थिरता रह सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद  भी संभव है। निवेश का विचार हो तो सोच-विचार अवश्य करें। हालाँकि निवेश करना आज उचित रहेगा। पूर्व में किये गए धन निवेश का लाभ मिलना भी संभव है। यदि आप शासन-प्रशासन के साथ मिलकर काम करने वाले व्यक्ति हैं] तो आज आपके कार्य अपेक्षित कार्य सिद्ध हो सकते हैं।
सिंह राशि.
आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको अपेक्षित उन्नति मिलेगी। करियर संबंधी लम्बित कार्य हल होंगे। आज आपको आपके अनुभवों व ज्ञान का फायदा भी मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफ़लता से प्रसन्नता मिलेगी।  रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालांकि करियर में थोड़ी बहुत उतार चढ़ाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।धन ख़र्च भी संभव है। लेक़िन ये अच्छी बात हैए कि आपको किसी कार्य विशेष की सफलता हेतु सहयोग की आवश्यकता पड़ने पर निकटस्थ परिजनों व मित्रजनों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको अनावश्यक भ्रमण से परहेज़ करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : क्लीन में संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा 

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। पैसों की आवश्यकता पूरी होगी। यदि आपका पैसा किसी विभाग या  व्यक्ति विशेष के पास रुका हुआ है, तो आज वापसी के प्रयास करें। आपके रुके हुए काम प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से हल होंगे। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। भाग्य का साथ मिलना भी संभव है। अर्थात भाग्यवशात आपके  कोई कार्य अचानक बन सकते हैं।                                                                    

यह भी पढ़ें 👉  ऊना ब्रेकिंग: विश्व हिंदू परिषद नेता की दिनदहाड़े हत्या

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत व्यवधान के बाद आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। जमीन मकान के बारे में आप कोई  योजना बना सकते हैं, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में आपकी उम्मीद के अनुसार होंगे। यदि आप सामाजिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको  सामजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बन सकती है।                                                                       

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी मेला: द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में ललित जैन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आय  के साधनों में वृद्धि व सुधार की संभावना बनी रहेगी। आप पूर्व नियोजित किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश संबंधी कार्य प्रगति में रहेंगे।                                                        

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना होगा। धन निवेश का विचार हो तोए बहुत सोच-विचार के बाद निर्णय लेना उचित होगा। हालाँकि आपका आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति अच्छी रहेगी, लेक़िन जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व आक्रामकता की अधिकता रह सकती है। 

कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो काम के प्रति पूर्ण समपर्ण बनाये रखें। अन्यथा टाल-मटोल की प्रवृत्ति के कारण आपके बनते हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती हैं।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पिछले दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ के साधन भी यथावत बने रहेंगे। लेक़िन यदि आप कुछ नया व बड़ा करना चाहते हैं, तो प्रारंभिक बाधाओं से घबरायें नही, अर्थात कुछ अड़चनों के बाद आपके कार्य सिद्ध होंगे। दूसरों के प्रभाव में आकर जल्दबाज़ी में कोई बड़ा व महत्वपूर्ण लेने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या जूझ रहे हैं, तो आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *