सुप्रभात… आज का पंचांग, आज का इतिहास आज होगी ये परीक्षाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली बता रहे हैं आज का राशिफल

20सितंबर 2022, मंगलवार, दसमी का श्राद्ध, आज रात 9बजकर 27 मिनट पर एकादशी शुरू होगी, एकादशी व्रत रखने वाले तैयारी करें, सूर्योदयः प्रातः 05: 57: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 03: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायण, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि 21: 27: 00 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। पुनर्वसु नक्षत्र 21: 07: 15 तक, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। परिघा योग 07: 37: 00 तक तदोपरान्त वज्र, शुभ गुलिक काल 12: 14: 00 पीएम से 13: 46:00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल 15: 17: 07 से 16: 49: 00 बजे तक,
अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए यह तिथि शुभ मानी गयी है।
आज होने वाली परीक्षाएं
एनटीए द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एआईईई -पीजी की परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2022 को सुबह वाली शिफ्ट में किया जाएगा, एआईसीई-जेआरएफ ( एसआरएफ, पीएचडी) की परीक्षा 20 तारीख को ही शाम की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी ।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1897: मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म हुआ था।
1899: जर्मन – अमेरिकी दार्शनिक लियो स्ट्रॉस का जन्म हुआ था।
1934: प्रसिद्ध अभिनेत्री सोफिया लोरेन का जन्म हुआ था।
1948 – भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म हुआ था।
1948: अमेरिकी पटकथा लेखक और लेखक जॉर्ज आर आर मार्टिन का जन्म हुआ था।
1984: फ्रांसीसी आकृति स्केटर ब्रायन जौबर्ट का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1863: जर्मन लेखक और भाषाविज्ञानी जैकब ग्रिम का निधन हुआ था।
1927: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन हुआ था।
1933: अंग्रेजी कार्यकर्ता और लेखक एनी बेसेंट का निधन हुआ था।
1942: भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन हुआ था।
2009: हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का निधन हुआ था।
आज मंगलवार को सुनें श्री सुदंरकांड, कष्ट होंगे दूर

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ा बहुत संघर्ष भी संभव है। लेकिन कामकाज बाधित नही होंगे। विदेश संबंधी योजनाओं में सफलता की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज आपको कार्य संबंधी कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। लेक़िन भावनाओं पर पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत रह सकती है। जमीन-वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूएस नगर ब्रेकिंग: बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, 22 बच्चे घायल

वृष राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। कामकाज से जुड़ी या अन्य किसी कार्य योजना की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा है। नौकरी-व्यवसाय से संबंधित किए जाने वाले प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक निवेश के प्रस्ताव भी आज मिल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय भी ले सकते हैंए जिनके दूरगामी परिणाम आपके हित में होंगे।

मिथुन राशि. आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे।यदि शासन.प्रशासन स्तर पर आपके कोई काम रुके हुए हैंए तो आज सकारात्मक पहल करें। परिणाम आपके अनुकूल होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने की योजनाएं सफल होंगी। आपके व्यवहार व सौम्य वाणी के कारण आपके कार्य हल होंगे। पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में पांच जगह धधके जंगल

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।करियर में उन्नति और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा।आपके ज़रूरी व रुके कार्य हल होंगे। आज आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी रह सकती है। अतः यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप विदेश संबंधी योजना पर काम कर रहे हैंए तो आज विशेष प्रगति मिलने की संभावना बन रही है। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे।आपका मनोबल काफ़ी अच्छा रहेगा। हालाँकि धन खर्च भी हो सकता है।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। कामकाज में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बनेंगीए तो उतार चढ़ाव की स्थितियां भी उत्पन्न होंगी।ज़रूरी व रुके कार्य हल होंगे।परिचितों व मित्रजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। लेक़िन मानसिक संकल्प-विकल्प और स्वभाव में जल्दी परिवर्तन संभव है।

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यो में प्रगति होगी। कामकाज से जुड़ी योजनायें फलीभूत होंगी। नये व्यवसाय की स्थापना व नई नौकरी के लिए किये जाने वाले प्रयास हल होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलना भी संभव है। अर्थपरक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहने वाला है।

वृश्चिक राशि. पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत उतार.चढ़ाव के बाद नौकरी.व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। आप स्वयं भी मेहनत करने में कमी नही छोड़ेंगे। पपरिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मशाला: बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के अनुपात में थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रह सकती है। ख़ासकर यदि आज आपको कोई नवीन कार्य शुरू करना हो तो, बहुत सोच-विचार के साथ आगे बढे। यद्यपि प्रस्तावित कार्य हल हो सकते हैं। यदि आप शोध संबंधी व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आपके लिए आज का दिन बहुत उपयोगी रह सकता है। मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी।लेक़िन आपको अनुशासन में रहने व काम के प्रति पूर्ण समर्पित रहने की जरूरत है। हालांकि यदि आप पहले से किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैंए तो उसमें जल्दी सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में सुधार की संभावनाएं बनेंगी। आपके रुके हुए कार्य भी हल हो सकते हैं। लेक़िन आलस्य की अधिकता रह सकती है। थोड़ी बहुत मानसिक तनाव संभव है। उपाय-शनि स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।सोच-विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी। थोड़ी-बहुत संघर्षों से भी आपको जूझना पड़ सकता है। लेक़िन कामकाज संबंधी कार्य पूरे अवश्य होंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे,लेक़िन धन ख़र्च अधिक हो सकता है।दिन की अनुकूलता के लिए भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *