सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

9 मई 2022, सोमवार, मां बगलामुखी जयंती, गुरूदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती,सूर्योदयः- प्रातः 05:26:00, सूर्यास्तः- सायं 06:34:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2078, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष,अष्टमी तिथि 18:32:55 तक तदोपरान्त नवमी तिथि, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। अश्लेषा 19:24:50 तक तदोपरान्त माघ नक्षत्र, अश्लेषा के स्वामी बुध देव हैं तथा माघ नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। वृद्धि योग 20:42:38 तक तदोपरान्त ध्रुव योग। शुभ गुलिक काल 01:58:00 से 03:39:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहुकाल 07:15:00 से 08:56:00 तक, यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।
बगलामुखी जयंती
वैशाख शुक्ल अष्टमी को बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 9 मई को है। विष्णुजी ने धरती पर आए भयंकर तूफान का नाश करने के लिए तप किया और मां बगलामुखी प्रकट हुईं। जब-जब ब्रह्मांड में कोई संकट आया, देवी-देवताओं ने प्रकट होकर उसे अपनी शक्ति से दूर किया।

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1661 – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक जहाँदारशाह का जन्म।
1866 – स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
1836 – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म।.
1935 – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1959 – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन।
1986 – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन।
1995 – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन।
1998 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन।
आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते है।यदि आप नौकरी वर्ग से जुड़े हैं,और घर के आसपास स्थानांतरण चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपके घर में पारिवारिक उत्सव भी हो सकता है। लेकिन आज आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि बिना योजना के किसी भी काम की शुरुआत न करें।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप पूरी ऊर्जा के साथ कार्य साधने में लगे रहेंगे। आज आपके मन मस्तिष्क में रचनात्मक विचारों की प्रधानता बनी रहेगी। यदि आप निजि व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप कार्य संबंधी कोई कारगर रणनीति भी बना सकते हैं। आप नौकरी व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको विशेष रूप से अपने मन में उठने वाले संकल्प-विकल्पों पर ध्यान देना होगा। क्योंकि आज आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। धन अपव्यय की भी संभावना बन रही है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए वहुत शुभ रहने वाला है।आपका मन काफी प्रसन्न और बौद्धिक चिन्तन रचनात्मक और सकारात्मक बना रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए उद्यम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन मन की अशान्ति के कारण आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। धन खर्च भी अधिक हो सकता है। धन निवेश का विचार हो तो आज टाल देना उचित होगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।यदि आप धन संबंधी किसी मामले से जूझ रहे हैं, तो सुलझाने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आपको किसी परिचित अथवा किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। आप जो भी काम शुरू करेंगे वे अवश्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का उन्नतिकारक है। आपको मनोनुकूल स्थानपरिवर्तन या पदोन्नति भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज…सेर गलोटिया गांव में अग्निकांड से बेघर हुई महिला से मिले सीपीएस संजय अवस्थी, बंधाया ढांढस

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत ही चलेंगे।लेकिन कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आप किसी कार्य की योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : सिल्कयारा सुरंग के पास खाई में गिरी शॉटक्रिट मशीन, पिथौरागढ़ के युवक की मौत

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। क्रोध की अधिकता व निर्णय शक्ति कमजोर रह सकती। आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान रखना होगा। धन के लेनदेन के मामलों में भी विशेष सावधनी की जरूरत है।अन्यथा धनहानि हो सकती है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी कारणवश मतभेद हैं, तो आज सुलह का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय में भी आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी पिछली किसी समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। आपके दैनिक कार्य सुखपूर्ण पूरे होंगे। आज आप किसी नये काम की शुरूआत करते हैं, तो वह समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएगा।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ख़ासकर बौद्धिक कार्यों में आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उप्लब्धि मिल सकती है। आज आपका सम्पर्क किसी सत्तासीन व्यक्ति से भी बन सकता है। लेकिन सन्तान से मतभेद रहने की संभावनाएं भी बन रही है।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भाकपा(माले) नेता पान्डे ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *