सुप्रभात… आज का पंचांग, सुबह जल्दी उठकर करें ये काम— बिगड़ी बन जाएगी, आज का राशिफल जानें आचार्य पंकज पैन्यूली से

19 जून 2022,रविवार, फादर्स डे, विश्व एथनिक दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, अषाढ़ माह,कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 05:32:00 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। घनिष्ठा नक्षत्र 11:28:00बजे तक तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं तथा श्रवण नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। वैधृति 13:49:54 बजे तक तदोपरान्त विषकुंभ। गुलिक काल 05:23: 00 से 07:07:00, आज का राहु काल 08:52:00 से 10:37:00 बजे तक, दिशाशूल रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए, इस तिथि में खट्टी वस्तुओं को नहीं खाना चाहिए यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। धनिष्ठा नक्षत्र है। आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है। दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व का अनन्त पुण्य है।

सुबह जल्दी उठकर करें ये कम जिदंगी बन जाएगी

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों के हुए थे जन्म
1871 – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता माधवराव सप्रे का जन्म हुआ था।
1931 – उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का जन्म हुआ था।
1948 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म हुआ था।
1970 – भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  यूएस नगर ब्रेकिंग: बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, 22 बच्चे घायल

फादर्स डे
जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि हर साल जून के महीने में तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल जून के तीसरा रविवार 19 जून 2022 को है। बता दें किे इस दिन की शुरुआत सन् 1910 में हुई थी. Also Read – पहली बार अमेरिका (US) में फादर्स डे मनाया गया है, जिसे सोनोरा स्मार्ट डोड द्वारा प्रस्तावित किया गया था। बता दें कि सोनोरा स्मार्ट डोड और उसके पांच भाई-बहनों को दिग्गज विलियम जैक्सन स्मार्ट यानि उनके पिता ने अच्छे से पाला था। तब उन्होंने अपने पिता के प्यार की सराहना करने और अपने पिता का परिवार के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए इस दिन को मनाने के लिए कहा। उन्होंने अुनरोध किया कि जिस प्रकार मदर्स डे मां को समर्पित है उसी प्रकार एक दिन पिता को भी समर्पित होना चाहिए। तब इस दिन को पहला बार जून के तीसरे रविवार को मनाया गया। हालांकि बीते कुछ समय से भारत में इस दिन को काफी धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है।
विश्व एथनिक दिवस
19 जून को प्रतिवर्ष विश्‍व एथनिक दिवस मनाया जाता है। विश्‍व एथनिक दिवस संस्कृति के संरक्षण तथा संस्कृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विश्‍व एथनिक दिवस के जरिए लोगों को हमारी संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाता है। विश्‍व एथनिक दिवस हमारी संस्कृति के संरक्षण तथा संस्कृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मनाये जाने के लिए घोषित हुआ है।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है।आपका कोई पसंदीदा कार्य आज हल हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना भी बन रही है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगें। बड़े भाई बहिन की ओर से सहयोग या प्रसन्नता प्राप्त होगी।
वृष राशि- आज का दिन आपको ख़ुसी देकर जाने वाला है।यदि आप किसी कार्य की सफलता की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपकी प्रतीक्षा पूरी हो रही है। आज वेरोजगार लोगों को रोज़गार से जुड़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि-आज आपके प्रास्तावित कार्यों में रुकावटें आ सकती है। धन संबंधी समस्याओं से भी आप जूझ सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको वाणी पे भी खास नियंत्रण रखना होगा।
कर्क राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है।जिस कारण मानसिक तनाव और रक्तचाप की अधिकता रह सकती है। किसी व्यक्ति अथवा महिला विशेष से आपका भावनात्मक जुड़ाव भी हो सकता है। आज आपको निवेश या पैसों के लेनदेन से भी बचना होगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप सुख के साधनों से जुड़ी हुई किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आप प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं,तो आज सामाधान हेतु प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य तेजी से सुधरने शुरू होंगे। आज आपको मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप आर्थिक साधनों से भी जुड़ने में सफल होंगे।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लेकिन यदि आप सोचविचार के साथ योजनाबद्ध तरीके से चलते हैं, तो आप सारी विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि-आज आपको अनुशाशन में रहने की खास जरूरत रह सकती है। थोड़ी सी लापरवाही या असावधनी के कारण आपको कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी निजि परिजन से भी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए इस लिए खास है, कि आज आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त यदि आप व्यवसाय संबंधी कोई योजना बनाना चाहते हैं तो, आज आप अच्छी योजना में कामयाब हो सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा रहने है। आपको व्यवसाय में अपेक्षित लाभ और नौकरी में उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से ख़ुसी प्राप्त होगी। आज आपको मनपसन्द रिश्ता भी मिल सकता है। प्रास्तावित कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपके प्रास्तावित कार्य सरलतापूर्वक सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को पदोन्नति और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों को रोजगारपरक मौके मिलेंगे।
मीन राशि-आज आपको बौद्धिक रूप से काफी सजग रहना होगा। अन्यथा आप भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। मुख्यतःआज आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। स्वास्थय और धन संबंधी समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  कल 18 अप्रैल को  पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए  नगर में यातायात में हुआ परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *