सुप्रभात, आज का पंचांग, भगवान आपके दिए भोग को कैसे खाते हैं, आज का इतिहास, आज की परीक्षाएं और आचार्य पंकंज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

18 मई 2022, बुधवार, पोखरन परमाणु विस्फोट दिवस, संग्रहालय दिवस, भद्रा मध्याह्न 1.19 बजे से रात्रि 11.39 बजे तक। सूर्योदयः प्रातः 05:22:00,सूर्यास्तः सायं 06:38:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 23:37:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र 08:10:00 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी केतु है। सिद्ध 18:43:51 तक तदोपरान्त साध्य, शुभ गुलिक काल 10:35:00 से 12:17:00 बजे तक
,आज का राहुकाल 12:17:00 बजे से 01:59:00 तक, यह तिथि शिल्प, चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।
आपका भोग भगवान कैसे खाते हैं

परीक्षाओं के तैयारी करने वाले युवा ध्यान दें…

संघ लोक सेवा आयोग, UPSC द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी की दूसरी परीक्षा का नोटिफिकेशन आज जारी किया जाएगा। जिसके बाद इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
वर्ष 1682 में छत्रपति शिवाजी के पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र शाहू का जन्म हुआ था। वर्ष 1914 में आज के ही दिन भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म हुआ था। वर्ष 1933 में आज के ही दिन भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ था । और 1881 में आज के ही दिन एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
वर्ष 1966 में इसी दिन भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन हुआ था। वर्ष 2012 में आज के ही दिन प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ था। वर्ष 2017 में आज के ही दिन हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था और वर्ष 2017 में इसी दिन भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन हुआ था।
पोखरन परमाणु परीक्षण —1974


भारत ने आज ही के दिन 1974 में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने ये करिश्मा 18 मई 1974 को पूरी दुनिया को दिखाया था। इस परीक्षण को इंदिरा गांधी ने शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण करार दिया तो वहीं, परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत को परमाणु सामग्री और ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी
वर्ष 1972 में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) का दौरा करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वहां के वैज्ञानिकों को परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने की इजाजत दी थी, लेकिन गांधी की ये इजाजत मौखिक थी। परीक्षण के दिन से पहले तक इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया था। यहां तक कि अमेरिका को भी इसकी कोई जानकरी नहीं लग पाई।
इस गोपनीय प्रोजेक्ट पर काफी वक्त से एक पूरी टीम काम कर रही थी। 1967 से लेकर 1974 तक 75 वैज्ञानिक और इंजीनियरों की टीम ने सात साल कड़ी मेहनत की। इस प्रोजेक्ट की कमान बीएआरसी के निदेशक डॉ. राजा रमन्ना थे। रमन्ना की टीम में उस वक्त एपीजे अब्दुल कलाम भी शामिल थे। जिन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण की टीम का नेतृत्व किया था। इस प्रोजेक्ट का कोड वर्ड ‘बुद्धा इज स्माइलिंग’ था।
18 मई के दिन परमाणु परीक्षण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। आखिरी जांच के लिए वैज्ञानिक वीरेंद्र सेठी को परीक्षण वाली जगह पर भेजना तय हुआ। जांच के बाद परीक्षण स्थल पर जीप स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। विस्फोट का समय सुबह 8 बजे तय किया गया था। वक्त निकल रहा था और जीप स्टार्ट न होने पर सेठी दो किमी दूर कंट्रोल रूम तक चलकर पहुंचे थे। इस पूरे घटनाक्रम के चलते परीक्षण का समय 5 मिनट बढ़ा दिया गया।
परमाणु बम का वजन 1400 किलो और व्यास (डायमीटर) 1.25 मीटर था। आर्मी इसे बालू में छिपाकर लाई थी। सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर राजस्थान के पोखरण में विस्फोट किया गया था। कहा जाता है कि आठ से दस किलोमीटर इलाके में धरती हिल गई थी। परीक्षण के बाद दुनिया में भारत पहला ऐसा देश बन गया था जिसने यूनाइटेड नेशंस काउंसिल का मेंबर न होते हुए भी परमाणु परीक्षण करने का साहस किया।
आज का राशिफल
‍‍मेष राशि- आज आप वाहन, जमीन आदि खरीदने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपको व्यपार को विस्तार देने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

वृष राशि- आज आप की व्यर्थ में ही भागदौड़ हो सकती है। यदि आपके अधीनस्थ कर्मचारी काम करते हैं,तो आज उनको लेकर आप अशान्त रह सकते हैं। यदि आप मार्केटिंग का काम करते हैं,तो आज परिश्रम अधिक लाभ कम होने की संभावना है।
मिथुन राशि-आज आप अपने प्रतिद्वंद्वी को लेकर चिंता में रह सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं,तो आज स्थानांतरण की संभावना बन सकती है। यदि आप किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सम्बंधित विधा से प्रसिद्धि मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

कर्क राशि- यदि आप अपनी नौकरी,व्यापार संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आप उस समस्या से बाहर निकलने के लिए गम्भीरता पूर्वक विचार कर सकते हैं। मन में अशान्ति और स्वभाव में उग्रता के कारण आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं।
सिंह राशि- यदि आप लेखन,वाचन, उद्बोधन आदि कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपकी कार्य शैली में बहुत अच्छा निखार रहने वाला है। नौकरी व्यपार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने। वाला है।
कन्या राशि-आज आपका झुकाव भौतिक संसाधनो की ओर अधिक रह सकता है। आप किसी पसंदीदा वस्तु विशेष की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी,व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो उसमें आज आपको किसी से बहुत बड़ी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कल होगा मतदान, 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां आज हो रहीं रवाना

तुला राशि-आज आपको सहकर्मियों से बहुत अच्छा सहयोग मिलने वाला है। आदि आप व्यपार स्थापित करने की योजना बनाकर चल रहे हैं,तो आज आपको सार्थक परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि-आज आप धन प्रबंधन की दिशा में किसी जानकार से विचार-विमर्श कर सकते हैं। आप का रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको किसी बड़े अधिकारी से कोई बिशेष सहयोग मिलने वाला है।
धनु राशि-आज आप किसी कार्य को लेकर धन संबंधी बड़ा जोखिम उठा सकते हैं,अतः निर्णय सोच समझकर ही लें। यदि आप शोध कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आप किसी अच्छे नतीजे पर पहुंच सकते हैं।
मकर राशि-आज आप का मन काफी असन्तुलित रह सकता है। अतः मन पर नियंत्रण रखें। यदि आप अविवाहित हैं,और रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं,तो आज आपको रिश्ता मिल सकता है।कहीं धन निवेश करने विचार हो तो आज टाल देना उचित रहेगा।
कुम्भ राशि-यदि आप वेरोजगार हैं,और रोजगार की तलाश में हो,तो आज आप रोजगार से जुड़ रहे हैं। आप किसी कार्य विशेष की पूर्णता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको संबंधित कार्य में सफलता मिल सकती है। आपकी पदोन्नति का मार्ग भी आज प्रशस्त हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आप जिस किसी भी कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,उसमें आज,आपको पदोन्नति, उन्नति, प्रगति मिलने वाली है। यदि आप खेल,लेखन,नाट्य,कला आदि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सरकार से विशेष योजना का लाभ मिल सकता है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *