सुप्रभात…आज का पंचांग, मां कुष्मांडा की कथा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

29 सितम्बर 2022,गुरुवार, चौथा नवरात्र, मां कुष्मांडा की पूजा, विनायकी चतुर्थी व्रत, सूर्योदय : प्रातः 06:04:00, सूर्यास्तः सायं 05:56:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि 24:10:00 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) नागदेव है। विशाखा नक्षत्र 30:16:34 तक। विशाख नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं हैं। विषकुंभ 24:55:00 तक तदोपरान्त प्रीति, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 09:12:00 से 10:41:00 तक, आज का राहु काल 01:41:00 से 03:10:00 तक, इस तिथि में मूली यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।
आज चौथे नवरात्र पर मां कुष्मांडा की कथा

आज के दिन हुआ था इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म
1511 – स्पेनिश धर्मविज्ञानी, चिकित्सक, चित्रकार माइकल सर्वेटस का जन्म हुआ था।
1901 – इतालवी भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता एनरिको फर्मी का जन्म हुआ था।
1936 – इतालवी के 50वें प्रधान मंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का जन्म हुआ था।
1951 – चिली के 34 वें राष्ट्रपति, चिली राजनेता मिशेल बैचेलेट का जन्म हुआ था।
1961 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता और और 27 वें प्रधान मंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण तिथि
1902 – फ्रांसीसी लेखक, आलोचक एमिल ज़ोला का निधन हुआ था।
1973 – अंग्रेजी / अमेरिकी कवि डब्ल्यू एच ऑडेन का निधन हुआ था।
1997 – अमेरिकी चित्रकार, मूर्तिकार रॉय लिचेंस्टीन का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। ऐसी संभावना है, कि आज आपका कोई विशेष कार्य हल हो सकता है। सन्तान की प्रगति से ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। हालाँकि निजी परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की ज़रूरत है। आपकी पिछली किसी समस्या का समाधन संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : टैक्सास इक्विपमेंट और साईं एक्वा मशीन ने 26किसानों को किया सम्मानित

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्ववत चलते रहेंगे।नये व्यवसाय की स्थापना व स्थानांतरण आदि के लिए दिन अनुकूल है। करियर संबंधी भ्रमण पर जाने का योग बन रहा है। आर्थिक कमी के कारण रूके कार्य बनने शुरू होंगे। प्रतिद्वन्दी परास्त होंगे। लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है।

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि थोड़ी बहुत भागदौड़ संभव है। यद्यपि करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। यदि आप भूमि-वाहन ख़रीदने के लिए विचाराधीन हैं, तो आज अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। लव पार्टनर के साथचल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी रुचि मनोरंजक विषय वस्तुओं की ओर रह सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। घर में धार्मिक या मांगलिक उत्सव संभव है। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। लेक़िन आपको दिन की कार्य सूची निश्चित कर लेनी चाहिए। अन्यथा व्यर्थ के कामों में समय जाया हो सकता है। घर के पुनर्निर्माण के बारे में आप विचार बना सकते हैं। जमीन,वाहन का क्रय-विक्रय भी संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी जीएमएफएक्स के प्रमोटर और पार्टनर के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का केस, जांच जारी

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़ी अपेक्षाएं पूरी होंगी। करियर में कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी ज़िम्मेदारी वाले पद पर हैं,तो आज आप सार्वजनिक हित में कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार होगा। पूँजी निवेश भी संभव है। रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी। पैतृक संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं।

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि जोखिम वाले कार्यों में हाथ डालना उचित न होगा। यद्यपि आपके कुछ ज़रूरी काम हल हो सकते हैं। आपको कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रखना होगा। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारीवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। कामकाज़ को घर से दूर जाने की अथवा विदेश संबंधी योजनाओं में भी प्रगति होगी। मन-मस्तिष्क में सर्जनात्मक व रचनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी सभी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।आपको नवीन रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। घर और कार्यस्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सिद्धि से प्रसन्नता मिलेगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रांति कुटीर में होली मिलन समारोह , कुमांउनी, गढ़वाली,हिंदी गीतों ने लुटी महफिल 

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना भी संभव है। यदि आप स्वरोज़गार स्थापना के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज प्रगति मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे। पैसों संबंधी योजनायें सफल होंगी। प्रस्तावित कार्यों में भी अपेक्षानुसार प्रगति होगी। विदेश संबंधी योजना हल होंगी। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। लेकिन मन में अशान्ति व कन्फ्यूजन की स्थिति रह सकती है।
मीन राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। हालांकि कागज़ी कार्यवाही में आज बहुत सावधानी की ज़रूरत रह सकती है। रुके हुए धन की वापसी आज भी संभव है। लेक़िन निवेश का विचार यथासंभव तालदेना उचित रहेगा। आज आप यार दोस्तों के प्रभाव में जल्दी आ सकते हैं, अतः स्वयं की बुद्धि विवेक का प्रयोग करें। किसी भावनात्मक रिश्ते से जुड़ने का भी योग बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *