सुप्रभात…आज का पंचांग, आज इनका है जन्मदिन और इनकी है पुण्य तिथी और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

11 अप्रैल 2022, सोमवार,इस साल चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन यानी दशमी आज है। ऐसे में जो लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं, वे दशमी को हवन और पारण करके व्रत को पूरा करते हैं। दशमी के दिन नवरात्रि का समापन करते हैं। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी व्रत रखा जाता है। रमजान माह का आज 9वां रोजा है। सहरी 04:38, इफ्तार 18:47, कल की सहरी 04:37
सूर्योदयः- प्रातः 05:44:00
सूर्यास्तः- सायं 06:16:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष,
दशमी तिथि 01:24:00 तदोपरांत एकादशी तिथि।, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। अश्लेषा नक्षत्र समस्त दिन। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं। धृति योग 12:17:00 तक तदोपरान्त शूल, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 01:58:00 से 03:33:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहु काल 07:36:00 से 09:11:00 तक, इस तिथि में परवल / कलम्बी नही खाना चाहिए व अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।


आज इनका हुआ था जन्म
वर्ष 1827 में भारत संघ संस्कर्ता ज्योतिबा फुले का आज के दिन जन्म हुआ था। इसी दिन 1869 में महात्म गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था। 1904 को इसी दिन भारतीय अभिनेता एवं गायक कुन्दन लाल सहगल का जन्म हुआ था। 1991 आज के ही दिन भारतीय मॉडल पूनम पांडे का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
पोलेंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की आज पुण्य तिथी, उनका निधन 2010 को हुआ था। वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दास का 2010 में अज के ही दिन निधन हुआ था।

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज के दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको स्थाई संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है। आप घर के नवीनीकरण के बारे में योजना बना सकते हैं। आप नौकरी व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। आपको कुछ नया करने या सीखने का अवसर मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि- आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रह सकती है।अतः आज आपको भविष्य संबंधी किसी दूरगामी योजना पर विचार करना चाहिए। आज आप नया व्यवसाय स्थापित करने में भी सफल हो सकते हैं।किसी छोटी और लाभदायक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है। छोटे भाई बहिन की तरफ से खुशी मिलने और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलने का भी योग बन रहा है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काम-काज के हिसाब से बहुत अच्छा है। आज आपको आपकी कार्यकुशलता के लिए सराहना मिल सकती है,आपके माता-पिता या किसी पूर्वज के द्वारा किये गये उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के कारण भी आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप चिन्तित रह सकते हैं।
कर्क राशि-आज आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे।नौकरी व्यवसाय में उन्नती और तरक़्क़ी मिलने की संभावना बनेगी। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। जो लोग रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि-आज आपको नियमित काम में अधिक ध्यान देना होगा। अन्यथा आप संबंधित काम में कुछ गलती कर सकते हैं। स्वभाव में अधिक उग्रता और किसी विषय वस्तु संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी भी रह सकती है। यदि आप पहले से रक्तचाप आदि से पीड़ित हैं, तो आज रक्तचाप को नियंत्रण में रखने की खास जरूरत है। किसी स्वजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आज आप आय के नये साधन भी तैयार कर सकते हैं। यदि आप वेरोजगार हैं तो आज सकारात्मक पहल करें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप राजकीय सेवा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, किसी अधिकारी का आपके कार्य स्थल में औचक निरीक्षण हो सकता है। बाकी आपके दैनिक सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
वृश्चिक राशि-आज भाग्य का साथ होने के कारण आप सभी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। आप किसी नये कार्य को करना चाहते हैं, तो अवश्य शुरू करें,परिणाम आपके पक्ष में ही आयेंगे।
धनु राशि-आज आपको संयम से काम लेना होगा, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। कोई मनगढ़ंत आरोप-प्रत्यारोप भी आपके ऊपर लगा सकता है।अतः आपका दिन आपको शान्ति और संयम के साथ बिताना होगा।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आप व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको काफी सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं।जीवन साथी से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए चिन्तित हैं,तो आज आपको उसमें काफी राहत मिलने वाली है। ख़ासकर रोज़गार संबंधी कार्य से आप जूझ रहे हैं, तो आज आपको सफलता दिखाई दे सकती है। इसी प्रकार यदि आप किसी रोग ,बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको स्वास्थय लाभ का शुभ संकेत मिल सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम यथावत और अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। लेकिन आपको ध्यान काम की ही तरफ केन्द्रित रखना होगा,अन्यथा आपका आकर्षण विपरीत लिंगी की ओर अधिक रह सकता है। आज आपका किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। लेकिन ये प्रेम प्रसंग बेमेल होगा। और अधिक दिन नही चलेगा।
आपका दिन शुभ हो!

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता में आते ही युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाने वाली अग्निवीर योजना को तत्काल बंद किया जायेगा- प्रकाश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *