सुप्रभात… आज का पंचांग,आज का इतिहास, मां महागौरी की महिमा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

3 अक्टूबर 2022, सोमवार, नवरात्रि अष्टमी तिथि, श्री दुर्गाष्टमी, अष्टम शक्ति मां महागौरी का व्रत एवं पूजन । जर्मनी में आज एकता दिवस मनाया जा रहा है, सूर्योदय: प्रातः 06:07:00, सूर्यास्त : सायं 05:53:00
आज का पंचांग
विक्रम संवत : 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, तिथि : अष्टमी तिथि 16:38:00 तक तदोपरान्त नवमी तिथि, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र 24:25:00 तक तदोपरान्त उत्तरा आषाढ़ा नक्ष्रत्र, पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। शोभन योग 14:23:00 तक तदोपरान्त अतिगंड योग, शुभ गुलिक काल 09 :08:00 P.M से 04:37:00P.M तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहु काल 04:37:00P.M से 06:06:00P.M तक, यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।


आज का इतिहास
1890 – उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म हुआ था।
1925 – अमेरिकी लेखक, पटकथा लेखक, अभिनेता गोर विडाल का जन्म हुआ था।
1949 – भारतीय फिल्म निर्देशक जे. पी. दत्त का जन्म हुआ था।
1969 – अमेरिकी गायक-गीतकार, अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर ग्वेन स्टेफनी का जन्म हुआ था।
1984 – अमेरिकी गायक-गीतकार, अभिनेत्री एशले सिम्पसन का जन्म हुआ था।
आज है इनकी पुण्यतिथि
1896 – अंग्रेजी कवि, डिजाइनर विलियम मॉरिस का निधन हुआ था।
1923 – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन हुआ था।
1967 – अमेरिकी गायक-गीतकार, संगीतकार वुडी गुथरी का निधन हुआ था।2007 – भारतीय लेखक. एम.एन. विजयन का निधन हुआ था।
2005 – अंग्रेजी हास्य अभिनेता, अभिनेता रोनी बार्कर का निधन हुआ था।
आज सुनें अष्टम शक्ति मां महागौरी की महिमा

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। भाग्य आज भी आपके  अनुकूल रहने वाला है। फलस्वरूप आपके कार्यों में आने वाले अवरोध दूर होंगे। करियर में अपेक्षित प्रगति संभव है। श्रेष्ठ व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिल सकता है। सन्तान की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है। शिक्षा व विदेश संबंधी कार्य हल होंगे।  
वृष राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी छोटी यात्रा का योग बन रहा है। आपके प्रस्तावित कार्य हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। यद्यपि आज आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से व्यावसायिक संबंध जुड़ सकते हैं। रोजग़ार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी न करें।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपका आत्मविश्वास व निर्णयशक्ति काफ़ी अच्छी रह सकती है। आज आपके मन-मस्तिष्क में करियर संबंधी कुछ अच्छे व नये विचार उत्पन्न हो सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। संसाधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए अथवा कुछ ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। 
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। पैसों संबंधी योजनाएं हल होगी। आपके अधूरे काम बनने शुरू होंगे। नौकरी/व्यवसाय संबंधी यदि कोई समस्या चली आ रही हो,तो आज उसका स्थाई  समाधान संभव है।  रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके सोचे हुए काम बनने शुरू होंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। प्रोपर्टी व वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी।  हालांकि निर्णय लेने में जल्दबाज़ी व क्रोध की अधिकता रह सकती है।
कन्या राशि– आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी-व्यवसाय में कुछ उन्नति कारक अवसर हासिल होंगे। आय के साधनों में सुधार की संभावनाएं  बनी रहेगी। करियर संबंधी लम्बित मामले सुलझने शुरू होंगे। नवीन रोज़गार संबंधी योजनायें हल होंगी। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। 
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके कुछ ज़रूरी कार्य बन सकते हैं। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे,लेक़िन ख़र्च अधिक हो सकता है। अनावश्यक व जोख़िम वाले कार्यों से परहेज़ करना होगा। मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर रुझान अधिक रह सकता है। वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उसमें सफलता के संकेत मिलने शुरू होंगे। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य भी बनने शुरू होंगे।  हालाँकि क्रोध की अधिकता रह सकती है। जिसका दुष्प्रभाव कामकाज पर भी हो सकता है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़ी सभी अपेक्षाएं व योजनायें पूर्ण होंगी। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। आप अपने पसंद की कोई बहुमूल्य वस्तु भी ख़रीद सकते हैं।घर और कार्यस्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए अनुकूल रिश्ता आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी प्रसिद्विकारक रहने वाला है।  

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को लेकर पिछला संघर्ष धीरे-धीरे कम होगा। नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना तो बन रही है, लेक़िन परिवार से दूर जाने का भी योग बन रहा है। व्यक्तिगत व्यापार में अपेक्षित प्रगति मिलेगी,लेक़िन साझेदारी के व्यापार में थोड़ा सावधानी की ज़रूरत रह सकती है। अनावश्यक धन खर्च की संभावना आज भी बन रही है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके सभी कार्य अपेक्षानुसार पूरे होंगे। रुके हुए पैसों की वापिसी की अच्छी सम्भावना बन रही है। किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है।शिक्षा व विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। होंगी। मित्र पक्ष अथवा परिजनों के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपके के लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। साक्षात्कार व प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है।धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है।हवाई यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।   के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : खेत में सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत, पड़ोसी खेत मालिक पर गैरइरादातन हत्या का केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *