सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, स्व. राजीव दीक्षित से सुनिए आज विशेष रामकथा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

19 मई 2022, गुरुवार, विश्व आईबीडी दिवस, चंद्रमा दिन—रात धनु राशि पर संचार करेगा। श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्योदयः- प्रातः 05:21:00, सूर्यास्तः- सायं 06:39:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 13:54:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं।, पूर्वा अषाढ़ा नक्षत्र 23:42:00 बजे तदोपरान्त उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र । पूर्वा अषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव है। साध्य योग 14:57:00 बजे तक तदोपरान्त शुभ योग । आज का शुभ गुलिक काल 08:53:00 से 10:35:00 बजे तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। राहुकालः आज का राहुकाल 02:00:00 से 03:42:00 बजे तक, आज की तिथी पर कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
आईबीडी दिवस
विश्व सूजन आंत्र रोग दिवस, जिसे विश्व आईबीडी दिवस के रूप में भी जाना जाता है, यह क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे सामूहिक रूप से सूजन आंत्र रोग के रूप में जाना जाता है। इस दिन को यूरोपियन फेडरेशन ऑफ क्रॉन्स एंड अल्सरेटिव कोलाइटिस एसोसिएशन (ईएफसीसीए) द्वारा समन्वित किया जाता है। यह 2010 में संयुक्त राज्य अमेरिका में पाचन रोग सप्ताह के दौरान बनाया गया था और अब यह 19 मई को मनाया जाता है।

आज राजीव भाई दीक्षित के स्वर में सुनिए श्रीराम कथा का अदभुत विश्लेषण

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1881 – आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म हुआ था।
1913 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ था।
1934 – अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक रस्किन बॉण्ड का जन्म हुआ था।
1938 – कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ था।
1947 – लम्बी कूद के भारतीय खिलाड़ी टी.सी. योहानन का जन्म हुआ था।
आज इन प्रसिद्ध व्यक्तियों की है पुण्य तिथी
1904 – टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ था।
1979 – हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ था।.
1996 – प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जानकी रामचन्द्रन का निधन हुआ था।
1997 – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का निधन हुआ था।
2008 – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ था।
2010 – दुनिया की पहली एटीएम :ऑटोमैटिक टेलर मशीन के आविष्कारक स्काटिश जॉन शेफर्ड बैरोन का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा,आपके मन मस्तिष्क में सकारात्मक और धार्मिक विचारों की प्रधानता रहेगी। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी,आपके रुके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं।
वृष राशिआज आपको नियमित काम पर ही ध्यान केन्द्रित रखना होगा। किसी नये काम को शुरू करने में बाधा आ सकती है। यदि आपके अधीनस्थ कर्मचारी गण काम करते हैं, तो आज आपको उन पर निगरानी रखने की जरूरत है, अन्यथा उनसे आपको किसी प्रकार की हानि हो सकती है। छोटे भाई-बहिन के कारण भी आप चिंतितL रह सकते हैं।
मिथुन राशि-आज आप स्वयं के स्वाभिमान को लेकर कुछ ज्यादा संवेदनशील रह सकते हैं। यदि आपका व्यापार में कोई साझेदार है,तो आज उनसे मनमुटाव होने की संभावना बन सकती है। यदि आप ज्यादा उम्र के अविवहाहित हैं, तो आज आप स्वयं के विवाह के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  28मार्च 2024, गुरुवार, आज का राशिफल

कर्क राशि-यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको उससे काफी राहत मिल सकती है। किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। यदि आपके अधीनस्थ कर्मचारी काम करते हैं, तो आज उनसे आपको अच्छा सहयोग मिलेगा

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: अदालत ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की ईडी रिमांड पर भेजा

सिंह राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में धार्मिक विचारों की प्रधानता रहेगी। आप किसी दूरस्थ धार्मिक क्षेत्र में जाने का मन भी बना सकते हैं। आप बच्चों के उन्नत भविष्य के लिए,निवेश की योजना भी बना सकते हैं। यदि आप किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी जानकार व्यक्ति या मित्रगणों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। ख़ासकर जो लोग रोजगार पाने के लिए संघर्षरत हैं, उन्हें आज रोजगार के साधन मिलने वाले हैं।

तुला राशि-आज आपका चिंतन बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। यदि आप व्यवसायी वर्ग से हैं,तो आज आप व्यवसाय संबंधी किसी अच्छी और कारगर रणनीति पर काम कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को भी आज कुछ उन्नतिकारक नये अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप गायक या गीतकार हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि मिलने वाली है। पैतृक संपत्ति से भी आपको आज लाभ मिल सकता है। आपके पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा का लाभ भी आज आप ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांवटा साहिब न्यूज : श्यामलाल पुंडीर द्वारा संपादित 'हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल' पुस्तक का विमोचन

धनु राशि-आज आपका मन काफी अशान्त रह सकता है, जिस कारण निर्णय शक्ति की कमी और क्रोध की अधिकता रह सकती है। कुछ नकारात्मक विचारों के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। आज आपको नियमित काम पर ही केन्द्रित रहना चाहिए।
मकर राशि-आज आप जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रह सकते हैं। यदि आप आज कहीं निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो आज रुकना उचित रहेगा। बिजनेश पार्टनर से भी आज मतभेद होने की संभावना बन रही है।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी कार्य को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपके संघर्ष पर विराम लग सकता है। खासकर यदि आप नौकरी व्यवसाय को स्थापित करने के लिए संघर्षरत थे, तो आज आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं। यदि आपकी धनराशि कहीं रुकी हुई है,तो आज वापस लेने का प्रयास करें,वापसी के अच्छे संकेत मिलेंगे।
मीन राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको पदोन्नति मिल सकती है। सन्तान पक्ष से भी आपको आज बहुत संतुष्टि मिलने वाली है। आप किसीबड़े ओहदे पर कार्यरत हैं,तो आज आपको व्यापक स्तर पर प्रसिद्धि मिलने वाली है। तथा यदि आप किसी नौकरी के लिए आज साक्षात्कार देते हैं, तो निःसंदेह अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *