सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

27 सितम्बर 2022, मंगलवार, विश्व पर्यटन दिवस, आज नवरात्र महापर्व का दूसरा दिन है। मां के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का पूजन, आज कन्या राशि में चन्द्र गोचर के कारण चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। सूर्योदय: प्रातः 06: 03: 00, सूर्यास्त: सायं 05: 57: 00,

आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 26: 29: 00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं।
चित्रा नक्षत्र समस्त दिवस, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं । इंद्र 06: 00: 00 तक तदोपरान्त वैधृति, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। शुभ गुलिक काल 12: 12: 00 पीएम से 01:41: 00 पीएम तक, आज का राहु काल 03: 12: 00पीएम से 04: 42: 00 पीएम तक, यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह व आभूषण खरीददारी के शुभ है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1907: भारतीय क्रान्तिकारी भगत सिंह का जन्म हुआ था।
1932: भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ था।
1953: भारतीय, धार्मिक नेत्री माता अमृतानंदमयी का जन्म हुआ था।
1956: भारत के गीतकार और आशुकवि राजेश राज का जन्म हुआ था।
1981:भारतीय, क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1837: मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह अकबर द्वितीय का निधन हुआ था।
1895: फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ था।
1953: प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ था।
1972: भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ था।
2008: भारत के हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन हुआ था।
2012: भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन हुआ था।
2015: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि . छात्रों को आज के दिन कई चुनौतियां मिलेंगी जिससे उन्हें तनाव हो सकता है। ऐसे में समस्या से भागने की बजाये उनका सामना करे जो आगे के लिए आपका मार्ग प्रशस्त करेंगी।
वृषभ राशि– धन के मामले में सजग होने की आवश्यकता हैं तथा थोड़ी सावधानी बरते। किसी भी बड़े खर्चे को करने से पहले या कही निवेश करने से पूर्व घर में विचार-विमर्श अवश्य करे।
मिथुन राशि. यदि आपने कही पैसा निवेश किया हुआ हैं या शेयर इत्यादि खरीद रखे हैं तो आज के दिन उस पर ध्यान बनाये रखे क्योंकि बड़ा लाभ मिलने के संकेत है। बाज़ार में आपके व्यापार को लेकर सकारात्मक दृष्टि बन सकती हैं तथा सभी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
कर्क राशि . नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा तथा आपको अपने काम में सफलता मिलेगी जिससे बॉस भी आपसे खुश होंगे। सरकारी अधिकारी भी अपने कार्य से संतुष्ट होंगे तथा कुछ नया करने प्रयास करेंगे जो उनको संतुष्टि प्रदान करेगा।
सिंह राशि. यदि आप विवाहित हैं तथा अपने साथी से दूर हैं तो आज के दिन उनसे भेंट हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा जिससे यह महीना आप दोनों के लिए यादगार रहेगा।
कन्या राशि. घर में सब कुछ सुख.शांति से रहेगा तथा सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती हैं व उसके लिए कई जगह से विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि. व्यापार में लाभ मिलेगा तथा रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। जिन्होंने भूमि या शेयर में पैसा लगा रखा हैं उन्हें भी आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है। इसलिये अपने चारो ओर ध्यान बनाए रखे।
वृश्चिक राशि. यदि निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता हैं लेकिन जल्दबाजी में नौकरी ना छोड़े। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच ले। फ्रीलांस का काम करने वालों लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं।
धनु राशि. घर में किसी सदस्य को यदि आपके प्रेम जीवन के बारें में पता हैं तो उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं तथा वह आपकी सहायता कर सकते हैं। जिनके विवाह की बात चल रही हैं उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होने की संभावना हैं।
मकर राशि. काम का दबाव कुछ ज्यादा रहने के कारण दिमाग में कुछ समय के लिए तनाव तो रहेगा लेकिन आप उसे अच्छे से हैंडल कर लेंगे। ऐसे में संयम से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि. यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है व साथ ही अपनी तैयारी को लेकर मन कुंठित भी रह सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार करेंगे और भविष्य को लेकर एक स्पष्ट रूपरेखा बनाकर आगे चलेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।
मीन राशि. घरवालों के मन में आपको लेकर किसी बात की चिंता रह सकती है. ऐसे में उनसे खुलकर बात करें तथा स्वभाव को सरल रखे। किसी से कुछ छुपाने की बजाये सभी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *