सुप्रभात..आज का पंचांग, गलत विचार मन में आए तो क्या करें, आज स्थगित हो गई यह परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

13 जुलाई 2022,बुधवार, गुरू पूर्णिमा व्रत, आषढ़ पूर्णिमा व्रत, सूर्योदयः- प्रातः 05:16:00, सूर्यास्तः- सायं 06:44:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायाण, ऋतुः वर्षा ऋतु, आषाढ़ा माह, पक्षः शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 24:07:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। पूर्वा आषाढ़ा 13:33:57 तक तदोपरान्त उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र, पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं तदोपरान्त उत्तरा अषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। इंद्र 12:44:13 तक तदोपरान्त विषकुंभ, शुभ गुलिक काल 10:42:00A.M से 12:26:00P.M तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है। आज का राहु काल 12:26:57 से 02:10:00तक, यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।

गलत विचार मन में आए तो करें यह काम

परीक्षा स्थगन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस-कॉलेजों में 13 जुलाई को होने वाली प्रोफेशनल के सेमेस्टर-वार्षिक कोर्सों की परीक्षा स्थगित हो गई है। यह सिर्फ एक दिन की परीक्षा स्थगित हुई है। बाकी परीक्षाएं यथावत तिथि को होंगी। वहीं, एलएलबी-एलएलएम, बीएड और ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं जारी रहेंगी, इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 13 जुलाई को बीएड की परीक्षा में अधिक छात्र-छात्राओं के होने के कारण 40 प्रोफेशनल कोर्सों की सेमस्टर और वार्षिक की परीक्षा स्थगित की गई है। इन कोर्सों की बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम पर ही होंगी। इसके साथ ही 13 जुलाई को होने वाली एलएलबी, एलएलएम एवं एमए-एमएससी-एमकॉम ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं भी यथावत रहेंगी। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्र-छात्राएं भ्रम में न रहें, सिर्फ प्रोफेशनल के वार्षिक-सेमेस्टर कोर्सों की एक दिन की परीक्षा स्थगित हुई है।


आज के दिन इनका हुआ था जन्म
1932 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म हुआ था।
1941 – आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म हुआ था।
1941 – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1995 – उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं… नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूब कर मौत

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रहने वाला है। आज आपको अधिकारि वर्ग से परेशानी हो सकती है,आपके प्रस्तावित कार्यों में भी व्यवधान आ सकता है। आपको कोई नीचा दिखाने की कोशिश कर भी कर सकता है। आप किसी प्रकार के निर्णय लेने में भी बहुत जल्दबाज़ी कर सकते हैं। अतः संभावित समस्याओं को कम करने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें, व दही का दान करें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है,आपके कार्यों में अनअपेक्षित रुकावटें आ सकती हैं,आपके द्वारा किये जाने वाले दिनभर के प्रयास भी निष्फल हो सकते हैं। मानसिक रूप से भी आप स्वयं को असहज महसूस कर सकते हैं। तथा धन अपव्यय की भी संभावना बन सकती है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें व चावल का दान करें।

मिथुन राशि- आज का दिनआपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे व रुका हुआ धन भी वापस आयेगा। आज आप वाहन भी ख़रीद सकते हैं। तथा आपके मान सम्मान में भी इज़ाफ़ा होगा।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ने शुरू होंगे।आपकी पिछली कोई समस्या चली आ रही है तो उसका आज समाधान संभव है। आज आपके शत्रु अथवा प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। धनलाभ मिलने की भी संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  28मार्च 2024, गुरुवार, आज का राशिफल

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके कामकाज तो प्रभावित नही होंगे लेकिन पारिवारिक व स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप परेशान रह सकते हैं। आज आप के स्वभाव में धैर्य की कमी व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। आप कोई ऐसा निर्णय भी ले सकते हैं, जो आपके लिए चिंता का कारण हो सकता है। सन्तान से भी मतभेद हो सकते हैं।दिन की अनुकूलता के लिए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है,आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिजनों तथा साथी कर्मचारियों से भी मतभेद हो सकते हैं। आपके बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती है। बड़े भाई बहिन की तरफ से किसी प्रकार की चिंता भी रह सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। आपके द्वारा किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे।आज आप ऊर्जा के साथ कार्य साधने का प्रयास करेंगे फलस्वरूप आपके बिगड़े व रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर आगे बढ़ने शुरू होंगे। आपको अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको धन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। आपका मन काफी अस्थिर और असंतुलित रह सकता है। अनावश्यक भागदौड़ होने की भी सम्भावना बन रही है। नेत्र विकार से पीड़ित लोगों को आज आखों की सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। बनते हुए कार्य अन्तिम चरण तक पहुंचने पर भी बाधित हो सकते हैं। उपाय-सफेद वस्त्र और चावल का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  23 मार्च 2024, शनिवार, आज का राशिफल

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ुशी और सफलता लेकर आने वाला है। आज आपकी कोई बहुप्रतीक्षित योजना अथवा कार्य सफल हो सकता है। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना भी बन रही है। आप के घर में कोई मांगलिक उत्सव भी आज संम्पन्न हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है।
मकर राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में घर से घर से दूर जा सकते है। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे। लेकिन दैनिक कार्यों के अतिरिक्त कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें काफी रुकावटें आ सकती है। धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।आज आप स्वास्थ्य कारणों से भी परेशान रह सकते हैं।उपाय-तिल मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको किसी निजि परिजन या मित्रों की तरफ से सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ने शुरू होंगे,रुका हुआ पैसा भी आज वापस आ सकता है।कर्मक्षेत्र में भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है।आज आपको ससुराल पक्ष से कुछ फायदा मिल सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके करियर संबंधी लंबित सभी कार्य पूर्ण होंगे।आज आप घर के लिए कोई बहुउपयोगी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है।

आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *