सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का पंचाग,रावण दहन का मुहूर्त, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

5 अक्टूबर 2022, बुधवार, विजय दशमी—दश्हरा, रावण दहन, विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (4-10 अक्टूबर जारी) विश्व शिक्षक दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:08:00, सूर्यास्तः सायं 05:52:00
आज का पचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, आयनः दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 12:01:00 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। श्रवण नक्षत्र 19:28:38 तक तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। धृति 07:30:00 तक तदोपरान्त शूल, शुभ गुलिक काल 10:41:00 से 12:09:00 तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहु काल 12:09:00 से 01:37:00 तक, कलम्बी नहीं खाना चाहिए व अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
रावण दहन का मु​हूर्त
जो लोग स्थान, काल और परिस्थितियों के अनुरुप 05 अक्टूबर को दशहरा पर रावण दहन करना चाहते हैं, वे प्रदोष काल में पुतला दहन कर सकते हैं, इस दिन आप सूर्योदय के बाद से रात 08 बजकर 30 मिनट तक पुतला दहन कर सकते हैं।
दशहरा का विजय मुहूर्त
05 अक्टूबर को दशहरा के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक है। विजय मुहूर्त की विशेष बात यह है कि इस समय काल में आप जो भी कार्य करते हैं, उसमें सफलता प्राप्त होती है।


इन प्रसिद्ध लोगों का आज के दिन हुआ था जन्म
1829 – अमेरिकी राजनेता और 21 वें राष्ट्रपति चेस्टर ए आर्थर का जन्म हुआ था।
1882 – अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, आविष्कारक रॉबर्ट एच. गोडार्ड का जन्म हुआ था।
1922 – अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म हुआ था।
1936 – चेक गणराज्य के पहले राष्ट्रपतिवाक्लाव हवेल का जन्म हुआ था।
1975 – अंग्रेजी अभिनेत्री, गायक केट विंसलेट का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1975 – अमेरिकी फिल्म निर्माता सैम वार्नर जिन्होंने वार्नर ब्रदर्स की सह-स्थापना की थी उनका जन्म हुआ था।
2011 – एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।
आज विजय दशमी है, सुनिए एक प्रसंग जब रावण ने अपनी इज्जत बचाने के लिए राम के नाम सहारा लिया

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का अपना राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। नौकरी/ व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर भी हासिल हो सकते हैं। यदि आप नवीन व्यवसाय की स्थापना या नौकरी के लिए प्रयासरत हैं,तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि परिजनों में मतभेद संभव है। प्रोपर्टी-वाहन का भी योग बन रहा है।          
वृष राशि-आपके लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। पुरानी चली आ रही किसी समस्या का समाधन संभव है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे, लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत है। थोडी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि थोड़ी-बहुत भागदौड़ भी आज रह सकती है। लेक़िन दैनिक लाभ के साधन यथावत वने रहेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।           
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपको कोई  शुभ समाचार मिल सकता है।आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपके लिए  अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े  लोगों को आज धन लाभ व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। ऐसी संभावना बन रही है, कि आज आप स्थाई तौर पर आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं,आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापसी की प्रबल संभावना बन रही है। आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज समस्या का समाधान संभव है।                            
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत  चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे लेक़िन जिन योजनाओं में पैसों का जोखिम/रिस्क अधिक रहता हैं उनमें निवेश ना करें। हालाँकि पैसों संबंधी रुके व उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। बच्चों की  शिक्षा के संदर्भ में निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। 
तुला राशि-आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। आज आप घर के निर्माण के बारे में विचार बना सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। हालाँकि व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने व व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्ववत  चलते रहेंगे। आज आपके प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति संभव है।  आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा और पराक्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। अर्थपरक छोटी यात्रा आज भी संभव है। यदि आप कॉन्ट्रेक्ट बेस पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, या टीम लीडर के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके लिए  कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती हैं।  धन संबंधी योजनायें सफल होंगी। लाभ के साधनों में सुधार होगा।    मान, सम्मान मिलने की भी संभावना है। यदि आप किसी रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। 
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण अचानक कुछ शुभ परिस्थितियां आपके अनुकूल बन सकती है। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी बहुत उतार; चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ व प्रगति दुष्प्रभाववित नही होगी। पैसों संबंधी उलझे व रुके हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें व जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय ना लें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे।धन/पैसों संबंधी मामलों में अपेक्षित प्रगति होगी। लाभ के साधनों में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग व  सहकर्मियों से आज भी सहयोग मिलेगा। बडे भाई बहिन की तरफ से ख़ुशी मिलने की संभावना भी बन रही है।  कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : जिले भर के आईटीआई के छात्रों की 15वीं खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *