सुप्रभात…आज का पंचांग, प्रणाम करने के फायदे व तरीके, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

14 जून 2022, मंगलवार,विश्व रक्तदान दिवस,सूर्योदयः प्रातः 05:13:00,सूर्यास्तः सायं 06:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु,ज्येष्ठ माह,शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 17:21:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। ज्येष्ठा 18:32:00 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं तदोपरान्त मूल नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। साध्य 09:39:00 तक तदोपरान्त शुक्ल, शुभ गुलिक काल 12:21:00P.M से 02:05:00P.M तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें।
आज का राहुकाल 03:50:00P.M से 05:35:40P.M तक, यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।
क्यों डालें बच्चों में संस्कार

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1595 – सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ था।
1905 – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म हुआ था।
1960 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार शेखर सुमन का जन्म हुआ था।
1955 – हिन्दी और बाँग्ला चलचित्र अभिनेत्री किरण खेर का जन्म हुआ था।
1922 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
2007 – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का निधन हुआ था।
2011 – रुद्रवीणा वादक असद अली ख़ाँ का निधन हुआ था।
आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी उलझनों वाला रह सकता है। ख़ासकर आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आप भावनाओं के वेग में अपना कोई नुकसान उठा सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आप परेशान रह सकते हैं। आज आपको निवेश या लेनदेन से भी बचना होगा। उपरोक्त सावधानी बरतने के बाद आपका दिन संतोषजनक व्यतीत होगा।

वृष राशि- आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय वर्ग के लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। इसी प्रकार जो लोग व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचाराधीन हैं,उन्हें भी कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र चलाने के बारे में विचार बना सकते हैं।

मिथुन राशि-आज आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं। किसी नये काम से आप जुड़ सकते हैं। आज आपकी रुचि खानपान के प्रति भी अधिक रह सकती है। वेरोजगार लोगों के लिए आज दिन उपलब्धि कारक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य निर्विवाद गति से चलते रहेंगे। लेकिन किसी कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,यदि कोई कागजी कार्यवाही करनी हो,तो बहुत ही सावधनी बरतें। अन्यथा कोई त्रुटि रह सकती है। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पेट में विकार होने की संभावना बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डीआईजी कुमाँऊ परिक्षेत्र व एसएसपी पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सिंह राशि-आज आपका मन अशान्त रह सकता है, किसी प्रियंजन के वियोग के कारण भी आप उदास रह सकते हैं। इसके अलावा आप किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ सकते हैं,प्रियतम या प्रेयसी के साथ किसी पर्यटन स्थल में जाने का, मन भी बना सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप पुराने व्यवसाय को नई तकनीकि के साथ जोड़ने की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको किसी परिचित या रिश्तेदार व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काम के प्रति जिम्मेदार बने रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी संस्था के साथ अनुबन्ध पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष लाभ हो सकता है। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को भी आज ख्याति या आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज आपकी रुचि धर्म और धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। युवा वर्ग के लोग आज काफी सक्रिय और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आज बन सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आपको उन्नतिकारक कुछ अच्छे मौके अवश्य मिल सकते हैं।

धनु राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।लेकिन यदि आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। बल्कि शोध संबंधी कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि कारक भी रह सकता है।
मकर राशि-आज आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और प्रगतिकारक है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है,व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए जूझ रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज भी आपका दिन सामान्य व्यतीत होगा। नये कार्यों की शुरुआत में अड़चनें आ सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी व्यवसाय हेतु घर से दूर अथवा देशान्तर जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पेट विकार से आज भी आप पीड़ित रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको विचार शक्ति भी मजबूत रखनी होगी। अन्यथा आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: क्रिकेट सेलिब्रिटियों के नाम से नहीं विकास से जीते जाते हैं चुनाव : संदीप सांख्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *