सुप्रभात…आज का पंचांग,आज होने वाली परीक्षाएं, सुनें श्रीरामकथा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

21 जून 2022, मंगलवार, विश्व संगीत दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:21:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, अषाढ़ माह,
कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 20:31:00 तक तदोपरान्त नवमी, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। उत्तरा भाद्रपद 29:03:00 तक। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। आयुष्मान 06:40:00 तक तदोपरान्त शोभन, शुभ गुलिक 02:07:00 से 03:52:00 तक
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहु काल 07:08:00 से 08:52:00 तक,यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।
आज होने वाली परीक्षाएं
नागालैंड राज्य प्रवेश परीक्षा (NSEE) 2022 पैरा-मेडिकल, कृषि और संबद्ध डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) द्वारा आज अस्थायी रूप से आयोजित होने वाली है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट से एनएसईई 2022 एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। NSEE 2022 परीक्षा प्रश्न पत्र में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।
आज सुनें अनिरूद्धाचार्य से श्रीराम कथा

आज के दिन इनका हुआ था जन्म
1905 – नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म हुआ था।
1912 – हिन्दी के सुप्रसिद्ध लेखक विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ था।
1953 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1940 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी केशव बलिराम हेडगेवार का निधन हुआ था।

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी दूरस्थ पर्यटन स्थल में जाने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के संदर्भ में दूसरे शहर में जा सकते हैं। आज आप स्थाई सम्पत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आप पहले से अस्वस्थ चल रहे हैं तो आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आज आपके मन मस्तिष्क में आर्थिक लाभ के साधनों को विस्तार देने के बारे में सार्थक विचार उत्पन्न होंगे। और काफी हद तक आप इन विचारों को कार्य रूप भी दे सकते हैं।किसी कार्य विशेष में परिजनों और परिचितों से भी आपको सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि-आज आप के रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। यदि आप स्थाई नौकरी के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। व्यपारी वर्ग के लिए भी आज का दिन शुभ है। आज आपको पिता की ओर से कोई विशेष सहयोग मिल सकता है।
कर्क राशि-आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में अधिक रह सकता है। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति का आपको कुशल मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके प्रास्तावित कार्य भी आज सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उपलब्धि कारक रहने वाला है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण आपका किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। मन मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों के चलते भी आप उलझन में रह सकते हैं। गलत संगति से भी आज आपको दूर रहना होगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ज्यादातर मामलों में अच्छा रहने वाला है।आज आपको जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी मिलने वाली है। स्वयं भी आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपके लिए आपकी तुलना में अधिक हैसियत वाले घर से रिश्ता आ सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। खासकर यदि आपकी पदोन्नति लंबित है तो, आज आपकी पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है। साथ ही आपके प्रास्तावित कार्य भी सफलता की तरफ बढ़ने शुरू होंगे।
वृश्चिक राशि-आज आप बौद्धिक स्तर पर काफी सक्रिय और सकारात्मक बने रहेंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आप कोई विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो शुभ है लेकिन, आपको दिन की कार्ययोजना सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा आप कार्य की दिशा से भटक भी सकते हैं। पारिवारिक विवाद की भी संभावना बन रही है। लेकिन यदि आप शोधार्थी हैं,तो आज आप कुछ बेहतर कर सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे या सफल होते हुए दिखाई देंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपको कुछ अच्छे उन्नतीकारक अवसर भी प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपकी या तो पदोन्नति होगी या कोई उन्नति कारक अच्छा अवसर मिलेगा। आप यदि किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का समाधान भी होने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में अच्छे उन्नतिकारक मौके मिलेंगे। यदि आप नौकरी के लिए आज साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, तो परिणाम आपके अनुकूल होंगे। सन्तान पक्ष से भी आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज आपको कोई बौद्धिक कार्य करना चाहिए,अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  जी आर मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी के बाद बदल सकते हैं पच्छाद के राजनीतिक समीकरण भाजपा को हो सकता है नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *