सुप्रभात…आज का पंचांग, बेरोजगारों के लिए जानकारी, जानें किसकी पूजा करनी चाहिए और आचार्य पंकज पैन्यूली बता रहे आज का राशिफल

13 जून 2022,सोमवार, अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079,शक संवतः 1944,सूर्य उत्तरायण में, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह,
शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि 07:39:00 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव जी हैं तथा पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं। अनुराधा नक्षत्र 21:24:00तक तदोपरान्त ज्येष्ठ नक्षत्र,अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं। सिद्ध योग 13:41:00 तक तदोपरान्त साध्य योग, शुभ गुलिक काल 02:05:00 P.M से 03:50:00 P.M तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जाएं । आज का राहु काल 07:07:00 से 08:51:00 तक, इस तिथि में तिल का तेल नही खाना चाहिए इस तिथि में मांगलिक कार्य करने के लिए वर्जित है।
आज जानें किस की पूजा करें और किस की नहीं

आज के दिन इनका हुआ था जन्म
1923 – हिन्दी फिल्मों के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ था।
1944 – संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1999 – भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक मेजर मनोज तलवार का निधन हुआ था।
2008 – तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन हुआ था।
2012 – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का निधन हुआ था।
2016 – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ था।
काम की जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज जेईई मेंस 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया है, वे जेईई मेंस हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट @jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेंस हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जानकारी होना जरूरी है। पंजीकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले आवेदक जून सत्र के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए के मुताबिक केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं,तो उस काम में रुकावट होने की संभावना बन रही है। आज आप अधिक अपव्यय भी कर सकते हैं।
वृष राशि- आज आपकी पहले से चली आ रही किसी समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आपका जीवन साथी से मतभेद चल रहा हैं तो, आज सुलह करने की कोशिश करें,आपके संबंध सुधर सकते हैं। आप युवा अवस्था की दहलीज पर हैं, तो आज आपका प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है।

मिथुन राशि-आज आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे। आपको किसी निजि परिजन की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है। बेरोजगार लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ और सफलता का सूचक है।

कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ कारक है, लेकिन आज लेनदेन से बचना होगा क्योँकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है। सन्तान पक्ष से भी किसी विषय को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाम वापसी : गढ़वाल से 13 और अल्मोड़ा से 8 प्रत्याशी मैदान में

सिंह राशि-आज आपको अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करनी होगी। अन्यथा आप वेमतलब के कामों में समय खराब कर सकते हैं। धन का दुरुपयोग भी संभव है। माता और स्थाई संपत्ति को लेकर भी आप परेशान रह सकते। अतः आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा।
कन्या राशि-आज आपके विचार काफी रचनात्मक रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप व्यवसाय संबंधी कोई नया प्रयोग भी कर सकते हैं, जिसमें आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे। अन्य कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन उन्नति और सफलता कारक है। विपरीत लिंगी के प्रति आपका आकर्षण आज अधिक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : सिल्कयारा सुरंग के पास खाई में गिरी शॉटक्रिट मशीन, पिथौरागढ़ के युवक की मौत

तुला राशि-आज आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक द्वन्द अथवा मानसिक विचलन के कारण आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपका कार्य स्थल में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज… नामांकन पत्र जमा कराने के बाद बोले वीरेंद्र रावत- सबसे पहले युवाओं को रोजगार देंगे

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है, नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि-आज आपको काफी संभलकर चलने की जरूरत है। खासकर यदि आपको किसी कार्य या योजना के बारे में अन्तिम निर्णय लेना हो,तो यथा सम्भव आज रुक जाना उचित होगा।
मकर राशि-आज आपको किसी परिवारी व्यक्ति के कारण प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं, और रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको किसी संम्पन्न घर से रिश्ता मिल सकता है। आज आपको धन का लाभ भी हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को भी व्यवसाय में अपेक्षित धन लाभ मिलने की संभावना है।
मीन राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही अधिक समय देना होगा। किसी नई गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आज आपको कार्य स्थल में सावधानी से रहना होगा। अन्यथा किसी आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है,ख़ासकर जो किसी उच्च शिक्षण संस्थान या पसंदीदा विषय में प्रवेश पाना चाहते हैं।

आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *