सुप्रभात…आज का पंचांग, कामिका एकादशी व्रत, राजस्थान में रीट की परीक्षा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

24 जुलाई 2022, रविवार, कामिका एकादशी व्रत, राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा आज सूर्योदयः प्रातः 05:20:00, सूर्यास्तः सायं 06:40:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, एकादशी 01: 47: 00 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि,.एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 11: 38: 00 तक तदोपरान्त श्रवण नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा देव हैं तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं।
वृद्धि योग 02: 00: 00 तक तदोपरान्त ध्रुव योग, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए, शुभ गुलिक काल 03: 52: 00 से 05: 34: 00 बजे तक। राहुकाल 05: 34: 00 से 07: 17: 00 बजे तक। यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1853: ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान शंकर बाल कृष्ण दीक्षित का जन्म
1911: भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म
1924: उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म
1935: बारहवीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म
1937: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म
1945: बंगलोर स्थित ’विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म हुआ था
1969: अमेरिकी गायिका, निर्देशिका, नृत्यांगना जैरेफर लिंलोफेज का जन्म
आज इनकी है पुण्य तिथि
1939: असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन
1980: हिंदी चलचित्र अभिनेता उत्तम कुमार का निधन
2017: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का निधन
आज का व्रत
आज कामिका एकादशी का व्रत किया जाएगा। कामिका एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा पीले फल फूल आदि से की जाती है। सभी एकादशी व्रतों में से कामिका एकादशी को भगवान विष्णु का उत्तम व्रत माना जाता है क्योंकि यह भगवान शिव के पावन महीने श्रावण में आता है।
आज होेगी राजस्थान में REET की परीक्षा

राजस्थान में रीट यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा REET परीक्षा 23 और 24 जुलाई को चार पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट.2021 में हुए पेपर लीक से सबक लेकर इस बार परीक्षा में कई तरह के बदलाव किए हैं। यह परीक्षा केवल पात्रता परीक्षा रहेगी। जिसमें 60 फीसदी अंक जरूरी होंगे।
शिक्षक भर्ती के लिए अलग से परीक्षा होगी। जो जनवरी 2023 में प्रस्तावित हैं। परीक्षा में इस बार 15.66 लाख अभ्यर्थी 1376 केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगेण् पहली पारी सुबह 10 से 12: 30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5: 30 बजे तक है। पहली पारी में 9 बजे तक और दूसरी पारी में 2 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि – आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि मिलती रहेगी। मकान, वाहन को लेकर आपकी योजनाएं सफल होंगी। परिवारीजनों से रिश्ते मजबूत बनेंगे। किसी पूर्वज की धरोहर का भी आपको लाभ मिल सकता है। पैसों की कमी के कारण रुकने वाले कार्य भी आज सुधर सकते हैं। लेकिन मनस्थिति में अस्थिरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है।आपकी सुनियोजित योजनायें सफल होंगी। आपका मानसिक और बौद्धिक संतुलन काफी अच्छा रहेगा। फलस्वरूप आप अपनी योग्यता व अनुभवों का काफ़ी लाभ ले सकते हैं। नौकरी व्यवसाय संबंधी सभी बाधाएं दूर होंगी।आपके मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। यदि पदोन्नति किसी कारण से रुकी हुई है, तो पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। दैनिक कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय समस्या खड़ी कर सकते हैं। खरीददारी, शान .शौकत व खानपान की वस्तुओं में भी आप आवश्यकता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जारी…

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आज आपको मित्र पक्ष व परिजनों से किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित योजना सफल हो सकती है। आप जिस मिशन पर काम कर रहे हैं, उसमें आज काफ़ी हद तक सफलता मिलने की संभावना बन रही है। और यदि पैसों संबंधी कोई मामला उलझा हुआ है तो उसके सुधरने की अच्छी संभावना बन रही है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के अपेक्षित काम पूरे होंगे व नौकरी से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।इसी प्रकार रोजगार के लिए संघर्षरत लोगों के भी काम बनेंगे। कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी उलझे हुए मामले सुधर सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों अथवा मित्रों से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। भाग्य भी आज आपका साथ देगा। आज भी पिता की ओर से आर्थिक सहयोग की संभावना बन रही है। आपकी रुचि धर्म.कर्म की ओर भी रह सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अनूकूल रहने वाला है।

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। मानसिक उलझन व संशयात्मक प्रवृत्ति के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पारिवारिक विवाद की संभावना भी बन सकती है। कार्यस्थल में भी सहकर्मियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर आज आपको संयमपूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिए।

वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। नौकरी व्यवसाय संबंधी कोई उलझन होंएतो उसका निराकरण सम्भव है। आपके प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। यदि आप किसी अदालती विवाद से गुज़र रहे हैं, तो आज परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: एचएएस धर्मपाल चौधरी सोलन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसके परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। व्यवसाय स्थापना हेतु आप ऋण लेने के बारे में विचार बना सकते हैं। दैनिक कामकाज भी यथावत चलते रहेंगे। लेकिन अति उत्साह में बुद्धि से काम लें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्ववत चलते रहेंगे।यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहें हैं, तो आज आप उस योजना को मुकाम तक पहुंचाने में काफ़ी सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा की जिन्दगी में जूझने वाली समस्याओं का भी आप समाधान निकालने में सफल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपके द्वारा किए जाने वाले सभी प्रयास सकारात्मक परिणाम दिलाने वाले होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने है। आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। व्यक्तिगत तौर पर आपको किसी कार्य विशेष की सफलता के कारण ख़ुशी मिल सकती है। आप घर की साज.सजावट के लिए ख़रीददारी भी कर सकते हैं। नौकरी व्यापार में भी आपको उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। आज भी मकान, वाहन का सुख मिलने की भी आज भी संभावना बन रही है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आपके प्रस्तावित कार्य सफल हो सकते हैं।अधिनस्थ कर्मचारियों से सहयोग व लाभ मिलेगा। आज आप उपयोगी लोगों से सम्पर्क साधने में सफल होंगे। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर भी जा सकते हैं।आज आपकी मंत्रणा शक्ति काफ़ी कारगर हो सकती है। अतः यदि आप परामर्शक अथवा सलाहकार के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उपलब्धि हो सकती है।
आपका दिन शुभ हो!
आज रविवार की सुबह भगवान सूर्यदेव की करें आराधना

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : रश्मि हत्याकांड में पति के बाद ससुर भी गिरफ्तार
https://youtu.be/0fXlx60yRBI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *