सुप्रभात…आज का पंचांग, धर्म से जुड़े कुछ सवालों के जवाब जानें इस वीडियो में, आज की परीक्षाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

12 जून 2022, रविवार,विश्व बालश्रम निषेध दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह
शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि 09:48:00तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। विशाखा नक्षत्र23 :58:00 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तथा अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। शिवा 17:26:00 तक तदोपरान्त सिद्ध योग, शुभ गुलिक काल 03:49:00 से 05:34:00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए, आज का राहु काल 05:34:00 से 07:19:00 तक,यह तिथि चूड़ा क्रम, अन्नप्राशन, गृहप्रवेश आदि के लिए शुभ है।
आज के दिन इनका हुआ था जन्म
1932 – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर जिन्हें कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय दिया जाता है ई. श्रीधरन का जन्म हुआ था।
1935 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म हुआ था।
1957 – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1972 – महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन हो गया था।
2000 – मराठी लेखक पी.एल देशपांडे का निधन हो गया था।
2015 – पद्मश्री विजेता नेक चन्द सैनी का निधन हो गया था।

आज धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

आज के दिन होने वाली परीक्षाएं
पीसीएस प्री 2022 परीक्षा (UPPCS Pre Exam Date 2022) आज को आयोजित होगी। प्रदेश के 28 जिलों में दो सत्रों में आयोजित होगी पीसीएस प्री परीक्षा
परीक्षा का आयोजन प्रदेश में 28 जिलों में होगा। आगरा, गाजीपुर, ज्योतिबा फुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर, मथुरा,देवरिया और मऊ के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा का आयोजन दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे किया जाएगा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट upsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि के आधार पर प्रवेश पत्र व अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूपी लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार ने यह जानकारी दी।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा,आप परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई बेहतर मौका मिल सकता है। यदि आप अपने लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। वृष राशि- आज आपके व्यवसाय अथवा नौकरी संबंधी सभी कार्य सुधर सकते हैं। आज आपकी रुचि हास-परिहास या सिनेमा आदि देखने में अधिक रह सकती है। किसी महिला के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।

मिथुन राशि-आज आपको धन संबंधी किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। किसी प्रकार के पारिवारिक विवाद में भी आप उलझ सकते हैं। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं, तो आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा नेत्र विकार बढ़ सकता है।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।आपको किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।कोई खास उपहार भी आपको मिल सकता है। आज आप जमीन, मकान या वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुल्लू ब्रेकिंग : आनी के चोईनाला में आल्टो खाई में समाई, चार युवकों की मौत

सिंह राशि-आज आपको नियमित कार्यों पर ही ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हैं, तो आज काफी ध्यान रखने की जरूरत है। इच्छा के विरुद्ध आज आप गृह नगर या गांव से दूर भी जा सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप की वाणी मृदुल और विचार बहुत सादगीपूर्ण रहेंगे। यदि आप कला आदि के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको आर्थिक लाभ या उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्षरत लोगों को आज सफल होने के लिए अच्छे मौके मिल सकते

यह भी पढ़ें 👉  चंडीगढ़ बनाना छोड़िए जनाब … बद्दी की साफ सफाई का ही रख लें ध्यान

तुला राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपको उपहार या सम्मान भी मिल सकता है। आज यदि आप नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं,तो भविष्य में परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : पकड़ा गया अंतरराज्यीय बाइक लिफ्टर गिरोह का सरगना

वृश्चिक राशि-यदि आप नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कार्य के प्रति गम्भीर रहने की काफी जरूरत है। आपसे कोई भूल होने की संभावना है। साथ ही क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं ही अपना काम बिगाड़ सकते हैं।

धनु राशि-आज आपको मन की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी ,आपके मन-मस्तिष्क में नकारात्मक विचार अधिक आ सकते हैं। आप किसी विपरीत लिंगी से प्रेम सम्बन्ध भी जोड़ सकते हैं,जो आपके लिए आगे चलकर समस्या का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
मकर राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में उन्नति और पारिवारिक कार्यो से संतुष्टि मिलेगी। आज आपकी रुचि स्वादिष्ट व्यंजनों में अधिक रह सकती है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको प्रयास बढ़ाने होंगे परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज आपके रुके हुए कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। आप किसी रोग या समस्या से पीड़ित हैं, तो आज आपको बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। यदि आपकी पदोन्नति किसी कारण से लंबित है, तो आज सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है।
मीन राशि-आज आपको कार्य के प्रति काफी गम्भीर रहना होगा।आप वेबजह के काम में उलझकर समय खराब कर सकते हैं। यदि आप किसी बड़े पद पर काम करते हैं, तो आज किसी नई योजना को लागू न करें। आज आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी नही करने चाहिए।यदि आपको कहीं साक्षात्कार आदि देना हो,तो यथा सम्भव टालने का प्रयास करें।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *